नए सप्ताह की शुरुआत के साथ ही लोगों के मन में इस सप्ताह क्या होने वाला है, इस बात को जानने की चाहत भी बढ़ जाती है। खासतौर पर नौकरी, व्यापर, सेहत और जीवनसाथी के साथ कैसा वक्त बीतेगा, इन बातों को सभी जानना चाहते हैं।आपके जहन में उभर रहे इन सभी प्रश्नों का उत्तर देने के लिए उज्जैन के पंडित मनीष शर्मा तैयार है। आप पंडित जी द्वारा बताए गए राशिफल को पढ़ कर अपने उत्तर प्राप्त कर सकते हैं।
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा। इस सप्ताह राशि का स्वामी मंगल का गोचर रहेगा और राशि पर गुरु ग्रह की दृष्टि रहेगी। इससे मन में उत्साह बना रहेगा धन की कमी भी महसूस नहीं होगी, मगर सप्ताह के अंत में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को उनके अधिकारी परेशान कर सकते हैं। वहीं आपको आलस्य महसूस होगा। लव पार्टनर से मजाक-मजाक में झगड़ा भी हो सकता है। वैवाहिक जीवन में सुख बना रहेगा।
इसे जरूर पढ़ें: Love-Marriage Horoscope 2020: नए वर्ष में कैसे होंगे आपके प्रेम एंव विवाह संबंध, पंडित जी से जानें
वृषभ
यह सप्ताह आर्थिक दृष्टि से बहुत ही शुभ रहेगा। आपको धन कमाने के नए अवसर प्राप्त होंगे। आप पूरे सप्ताह काफी व्यस्त रहने वाले हैं। हो सकता है आप इस हफ्ते कुछ अनावश्यक व्यय करें, मगर धन की कमी आपको नहीं होगी। नौकरीपेशा हैं तो आपको कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थियों द्वारा पढ़ाई के लिए किए गए प्रयास भी सफल होंगे। सेहत पर ध्यान दें चोट लग सकती है। विवाह नहीं हुआ है तो प्रस्ताव मिल सकता है। प्रेम संबंध में हैं तो साथी का व्यवहार परेशान कर सकता है।
मिथुन
राशि पर इस सप्ताह शुक्र-राहु का गोचर रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में कुछ परेशानियां आ सकती हैं, मगर स्थिति संभल जाएगी। नौकरीपेशा हैं तो कार्यस्थल में आपके काम की तारीफ होगी। विरोधी शांत रहेंगे। विद्यार्थियों की मेहनत सफल होगी। थोड़ी थकावट महसूस कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ वैवाहिक सुख मिलेगा।
कर्क
इस राशि के जातकों पर इस सप्ताह भी शनि की दृष्टि रहेगी। तनाव तो रहेगा मगर धन की कमी नहीं होगी। आप अपने हर कार्य में सफल होंगे। इस सप्ताह व्यय अधिक हो सकता है। व्यापार कर रहे हैं तो थोड़ा सावधान रहें और किसी अजनबी के साथ सौदा करने से बचें। नौकरीपेशा लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। बालों की सेहत का ध्यान रखें। जीवनसाथी से गुड न्यूज मिल सकती है।
इसे जरूर पढ़ें: राशिफल 2020: जानें कैसा रहेगा आपका पूरा साल
सिंह
यह सप्ताह सिंह राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ है। आपको हर ओर से सफलता मिलेगी। आप जो भी योजनाएं बन रहे हैं, वह सभी पूरी होंगी। आपका व्यापर खूब बढ़ेगा और नौकरीपेशा लोगों को प्रसन्नता मिलेगी। कुंवारे हैं तो विवाह प्रस्ताव मिलेगा और विवाहित हैं तो जीवनसाथी के साथ अच्छे पल बिताने का अवसर मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।
कन्या
विरोधियों से सावधान रहें। आपकी बहुत सारी गुप्त बातें सामने आ सकती हैं। कार्यस्थल (ऑफिस गॉसिप से छुटकारा पाने के तरीके) में चीजें सामान्य रहेंगी मगर सतर्क हो कर नौकरी करें। आपको स्वयं को बचाना होगा। किसी का बुरा करने से बचें, जो गलत किया है उसके परिणाम भुगतने होंगे। बालों की सेहत का ध्यान रखें। प्रेम संबंधों में उतावलापन भारी पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा वक्त बीतेगा।
तुला
इस सप्ताह तुला राशि के जातकों पर कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। आपकी आय कम और व्यय ज्यादा रहेंगे। इस सप्ताह नए लोग मिलेंगे, जिनसे शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरीपेशा हैं तो वेतन बढ़ सकता है। सेहत का ध्यान रखें। वैवाहिक जीवन में शांती रहेगी।
वृश्चिक
इस सप्ताह आपके मन में अजीब सा डर बना रहेगा। नौकरी में मन नहीं लगेगा। अगर व्यापारी हैं तो किसी से भी सौदा करते वक्त थोड़ा सावधान रहें। विद्यार्थियों को अपने व्यवहार पर थोड़ा ध्यान देना चाहिए। हो सकता है कि आपके शिक्षक आप से नाराज हो जाएं। सेहत का ध्यान रखें। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे बने रहेंगे।
धनु
इस सप्ताह सारे अटेके हुए कार्य बन जाएंगे। आपका मन नए कार्यों की तरफ आकर्षित होगा। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। हो सकता है नया वाहन खरीदने का आप मन बनाएं। थोड़ा संभल कर रहें, आपकी कोई कीमती वस्तु खो सकती है। नौकरी में प्रमोशन होने के अवसर हैं। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा।
मकर
राशि पर शनि-चंद्र का गोचर रहेगा। इसे आपको हर कार्य में उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलेगा। किसी भी तरह का दिखावा करने से बचें। नौकरीपेशा हैं तो जान लें इस सप्ताह आपको बहुत मेहनत करनी होगी। सेहता को नजरअंदाज न करें। कुंवारे हैं तो वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है।
कुंभ
इस सप्ताह कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। आपको परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी भी तरह के विवाद में न फंसे और अगर फंस जाते हैं तो आपकी ही जीत होगी। व्यापार कर रहे हैं तो लाभ प्राप्त होगा और नौकरीपेशा हैं तो कार्यस्थल में अच्छा वक्त बीतेगा। आंखों की सेहत का ध्यान रखें। प्रेम संबंध (रिलेशनशिप के ये हैं बड़े फायदे) में हैं तो साथी के साथ वक्त बिताने का अच्छा मौका मिलेगा।
मीन
इस सप्ताह भी शनि की दृष्टि आपकी राशि पर रहेगी। थोड़ा संभल कर रहें और क्रोध करने से बचें। हो सकता है इस सप्ताह आपके सामने बड़ी समस्याएं आकर खड़ी हो जाएं। खासतौर पर अपनी नौकरी को लेकर थोड़ा सतर्क रहें। प्रेम संबंधों में हैं तो साथी के साथ विवाद हो सकता है।
राशिफल, वास्तु , हिंदू तीज-त्योहार, व्रत-पूजा और धर्म से जुड़ी रोचक बातें जानने के लिए जुड़ी रहे हरजिंदगी से।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों