Weekly Horoscope 26 June- 02 July: जानें इस सप्ताह किन राशियों के चमकेंगे सितारे

अगर आप अपने आने वाले सप्ताह की जानकारी लेना चाहते हैं तो अपनी राशि के लिए भविष्य के बारे में जरूर जानें और इस राशिफल के अनुसार अपनी योजनाएं बनाएं। 

weekly horoscope  june to  july for all zodiac

हम सभी अपना भविष्य जानना चाहते हैं जिससे आगे का जीवन अपने अनुकूल बनाया जा सके। ज्योतिष आपके वर्तमान और भविष्य के बारे में जानकारी देने में मदद करता है। ज्योतिष से आप अपनी राशि के लिए आने वाले समय की जानकारी ले सकते हैं और अपनी आगे की योजनाएं बनाने में सफल हो सकते हैं।

अगर आप भी आपने वाले सप्ताह यानी 26 जून से 2 जुलाई तक के समय भी सही जानकारी लेना चाहते हैं तो यहां उज्जैन के ज्योतिषाचार्य एवं पंडित मनीष शर्मा जी से विस्तार से जानें साप्ताहिक राशिफल के बारे में।

मेष राशि

aries and taurus weekly horoscope june last week

इस सप्ताह आपके रुके हुए कामों में गति आएगी। मंगलवार के दिन कुछ समस्याएं हो सकती हैं और विरोधी आपके ऊपर हावी हो सकते हैं। बुध एवं गुरुवार के दिन आपकी आय स्थिर रहेगी। शुक्र एवं शनिवार को समय आपके अनुकूल नहीं रहेगा।

कुछ गुप्त बातें भी प्रकट हो सकती है। शनिवार को परेशानी आ सकती है। आय में गिरावट के साथ कार्य में भी अड़चनें आने के योग हैं। कोई भी निर्णय सोच समझकर लें जिससे कोई समस्या न हो। प्रेम और वैवाहिक जीवन में कोई समस्या के योग नहीं हैं।

इसे जरूर पढ़ें: जुलाई के महीने में कुछ राशियों पर आ सकती हैं समस्याएं, जानें ज्योतिष के उपाय

वृषभ राशि

चतुर्थ चंद्र आय को प्रभावित कर सकता है। कार्य में रुकावट, एवं मन उदासीन रहेगा। सोम एवं मंगलवार से आर्थिक मामलों में सुधार आएगा। जमीन से जुड़े कार्यो में सफलता मिलेगी। इस सप्ताह आपकी आय भी अच्छी बनी रहेंगी।

बुध एवं गुरुवार को अनावश्यक चिंताएं बढ़ेंगी और विरोधी सक्रिय रहेंगे। अनावश्यक कार्यो में समय नष्ट हो सकता है। शुक्र एवं शनिवार सबसे अच्छे दिन रहेंगें। आय वृद्धि के साथ सहयोग की प्राप्ति भी होगी।

मिथुन राशि

gemini and cancer zodiac june third week prediction

सप्ताह का आरम्भ आपके लिए अच्छा हो सकता है। भाइयों का सहयोग मिलेगा और भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। सप्ताह के मध्य में समय संभलकर रहने का है। किसी बड़े की उचित सलाह लेकर ही कोई निर्णय लें, नहीं तो दूसरे आपका फायदा उठा सकते हैं।

कोई ऐसा कार्य हो सकता है, जिससे निराशा प्राप्त होगी। बुध एवं गुरुवार आपके लिए अच्छे दिन हो सकते हैं। लम्बे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे। शुक्र और शनिवार को कुछ विवाद हो सकते हैं। इस दौरान विरोधी हावी होने का प्रयास करेंगे।

कर्क राशि

इस सप्ताह आपकी योजनाएं सफल होंगी एवं कार्य में सफलता मिलेगी। नए कार्य भी मिलेंगे। मंगलवार को दूसरों का सहयोग मिलेगा एवं परिवार का साथ मिलेगा। आपके लिए किसी यात्रा का योग भी है।

इस सप्ताह आय भी अच्छी बनी रहेगी। बुध एवं गुरुवार को आवश्यक कार्यों को टालें। आपकी आय मे कमी रहेगी एवं शुक्र एवं शनिवार से समय अच्छा रहेगा। इस दिन आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी। आपकी आय अच्छी बनी रहेगी एवं बाधाएं दूर होंगी।

सिंह राशि

leo and virgo june  last week horoscope

आपकी आय इस सप्ताह अच्छी बनी रहेगी और दोस्तों का पूरा साथ मिलेगा। किसी बड़े निवेश से बचें तो समय आपके अनुकूल हो सकता है। मित्रों से मदद की आशा बेकार जाएगी एवं किसी बड़े निवेश से बचें तो बेहतर होगा।

सोम एवं मंगलवार को थोड़ी सफलताएं प्राप्त होंगी। आय भी स्थिर बनी रहेगी। आपका कुछ नया करने का मन होगा। शुक्र एवं शनिवार को कार्य में सुधार आएगा। आपकी स्वयं की हिम्मत से कुछ सफलताएं प्राप्त होंगी। इस सप्ताह आय सामान्य बनी रहेगी।

इसे जरूर पढ़ें: Monthly Horoscope July 2023: जुलाई के महीने में किन राशियों के चमकेंगे सितारे, जानें राशिफल

कन्या राशि

इस सप्ताह थोड़ा संभलकर रहें और आवश्यक कार्यों को भी टालने की कोशिश करें। अपनी बातें दूसरों के सामने प्रकट न करें। इस सप्ताह अनावश्यक व्यय भी हो सकते हैं । सोम एवं मंगलवार सफलता दिलाने वाले दिन होंगे।

आपके कार्यों में सफलता मिलेगी और विरोधियों पर नियंत्रण करने में सफल होंगे। आपकी आय भी अच्छी होगी और कहीं से अटके हुए धन की प्राप्ति होगी। बुध एवं गुरुवार को संपत्ति से लाभ एवं विदेश जाने वालों की समस्याएं दूर होंगी। शुक्र एवं शनिवार भी अनुकूल दिन रहेंगे। सहयोग की प्राप्ति होगी एवं अटके कार्यों में गति आएगी।

तुला राशि

libra and scorpio june  last week horoscope

इस सप्ताह योजनाबद्ध ढंग से कार्य संपन्न होंगे। आपकी आय भी अच्छी बनी रहेगी। सोम एवं मंगलवार का समय चिंता में डालने वाला हो सकता है। किसी भी कार्य को सतर्कता से करें एवं किसी पर भी निर्भर न रहें।

आय के मामलों में भी परेशानी हो सकती है तथा आपके सहयोगी पीछे हट सकते हैं। आपको परिवार का साथ मिलेगा। किसी यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है।

वृश्चिक राशि

यह सप्ताह थोड़ा व्यस्तता भरा हो सकता है। आपकी आय अच्छी बनी रह सकती है। अटके हुए धन की प्राप्ति होगी। कार्यों में सफलता मिलेगी एवं सुखों की प्राप्ति होगी। बुध एवं गुरुवार को समय प्रतिकूल रह सकता है।

इस सप्ताह आपके कुछ मनचाहे कामों में बाधा आ सकती है। आपके समय की बर्बादी हो सकती है। शुक्र एवं शनिवार को पुन: अनुकूल समय होगा। सहयोग की प्राप्ति होगी एवं धन की आवक भी बनी रहेगी।

धनु राशि

sagittarius and capricor june  last week horoscope

इस सप्ताह के आरंभ से ही भाग्य का साथ बना रहेगा। संतान का सहयोग एवं भाइयों से भी मदद मिलेगी। बुध एवं गुरुवार सबसे अच्छे दिनों में से रहेंगे। आपको धन की प्राप्ति के साथ तरक्की के मौके भी मिलेंगे।

शुक्र एवं शनिवार को अनावश्यक परेशानी बढ़ सकती है। थोड़ा संभलकर रहना होगा। अनजान लोगों की बातों में न आएं। प्रेम के मामले में साथी का व्यवहार आपके अनुरूप नहीं होगा।

मकर राशि

इस सप्ताह आपकी आय में गिरावट आ सकती है और कोई कीमती चीज खो सकती है। वर्कप्लेस में भी कुछ समस्याएं हो सकती हैं। मंगल एवं बुधवार को आय में सुधार आएगा और अटके कार्य भी बनेंगे। गुरुवार के दिन मन प्रसन्न रहेगा और योजनाएं सफल होंगी। पिता से सहयोग की प्राप्ति होगी। शुक्र एवं शनिवार को धन की प्राप्ति के साथ अटका कार्य भी निकल जाएगा।

कुंभ राशि

aquarius and piscesjune  last week horoscope

आपके लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा और आवश्यक कार्य बनेगे। नए संपर्क बनेंगे एवं योजनाएं आगे बढ़ेंगी। सोम एवं मंगलवार हर काम में बाधा के साथ, अनावश्यक खर्च की वृद्धि हो सकती है। तनाव एवं परेसहनियाँ बढ़ सकती हैं। शुक्र एवं शनिवार आपके लिए अच्छे दिन हो सकते हैं। आपको संपर्क का लाभ मिलेगा। कार्य में गति रहेगी एवं योजनाएं सफल होंगी। इस सप्ताह आय भी अच्छी बनी रहेगी।

मीन राशि

सप्ताह की शुरुआत में ही शुभ सूचनाएं प्राप्त होगी एवं हर कार्य में सफलता मिलेगी। न्यायालयीन मामलों में पक्ष मजबूत होगा तथा विरोधी परास्त होंगे।

संतान से सुख प्राप्त होगा एवं पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा। बुध एवं गुरुवार को सतर्क रहने का समय है।विवादों से बचें एवं किसी अनजान पर भरोसा न करें। लालच देने वाली योजनाओं से दूर रहें। प्रेम जीवन में कुछ समस्याएं आ सकती हैं।

सभी राशियों के लिए समय मिले-जुले प्रभाव लेकर आएगा। अपनी राशि के अनुसार आगे की योजनाएं तय करें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Images: Freepik.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP