herzindagi
Marriage main

शादी में देना है गिफ्ट तो 699 से 15000 रुपए तक कीमत वाली ये चीज़ें हो सकती हैं बेस्ट

अगर आपको किसी को शादी के लिए तोहफा देना है तो उसके लिए ये गिफ्ट आइडिया काफी अच्छे हो सकते हैं। डिस्काउंट कीमत में काफी कुछ मिल सकता है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2019-07-15, 11:44 IST

शादियों का सीजन आने वाला है और इसमें अगर आपको गिफ्ट देना है तो सबसे बड़ी दिक्कत ये होती है कि आखिर क्या दिया जाए। ऑनलाइन शॉपिंग के इस जमाने में किसी तो तोहफा देने के लिए बहुत से विकल्प सामने हैं। अगर बजट बहुत ज्यादा नहीं है तो ऑनलाइन शॉपिंग और कई सारे डिस्काउंट का फायदा उठाया जा सकता है। दो दिन के शॉपिंग के त्योहार के रूप में Amazon की प्राइम डे सेल आ गई है। आपकी जरूरत के सभी सामान के साथ यहां बहुत कुछ मिलेगा।

शादियों में  तोहफा देने के हिसाब से ये बेहतरीन मौका है। कई सारी चीज़ों पर डिस्काउंट मिल रहा है। दुल्हन के लिए, दूल्हे के लिए, दूल्हे के घर वालों तक के लिए कुछ न कुछ खरीदा जा सकता है। स्मार्टफोन से लेकर घर के सामान तक शादियों के सीजन में बेहतरीन साड़ी खरीदनी हो या फिर मेकअप और होम अप्लाइंस में से कुछ, ऑनलाइन सब कुछ खरीदा जा सकता है। पैसे खर्च करते समय अगर थोड़ा फायदा मिल जाए तो उसमें कोई दिक्कत तो नहीं होगी। इसलिए अच्छा होगा कि आप डिस्काउंट के लिए अच्छी डील्स चुन लें। 

इसे जरूर पढ़ें- Amazon Summer Sale: आकर्षक दामों पर पाएं घर की जरूरत के ये 5 सामान 

 

शादी के लिए गिफ्ट देते समय अगर आपको ऑप्शन समझ नहीं आ रहा है तो नीचे दी गई डील्स का फायदा उठाएं। दुल्हन के लिए बैग से लेकर लिपस्टिक और दूल्हे के लिए स्मार्टफोन से लेकर कैमरा तक बहुत कुछ मिलेगा। इसी के साथ, घर-गृहस्थी का सामान भी जैसे वॉशिंग मशीन और फ्रिज पर भी काफी अच्छी डील है। 

Amazon prime day sale deals

शादी में गिफ्ट देते समय क्या रखें ध्यान- 

- अपने बजट को ध्यान में रखें। उससे बाहर जाकर गिफ्ट खरीदने की कोशिश न करें। 

- ब्रांड अच्छा चुनें। कई बार सस्ते के चक्कर में बहुत खराब ब्रांड चुन लिया जाता है। किसी को तोहफा देना हो तो इमेज का ध्यान भी रखना होता है। 

- दूल्हे या दुल्हन की जरूरत का ध्यान रखें। जरूरी नहीं कि दुल्हन को गिफ्ट देना है तो कपड़े या साड़ी ही दी जाए। 

- दो-चार ऑप्शन रखकर संबंधित व्यक्ति की पसंद पूछी जा सकती है। 

- घर का सामान देना भी अच्छा हो सकता है। 

 

क्या हैं बेस्ट डील्स-  

1. स्मार्टफोन्स- 

- Nokia 6.1 Plus, 6GB+64GB वेरिएंट जिसकी कीमत 20,499 रुपए है वो प्राइम प्राइस में 11,999 रुपए में मिल रहा है। इसे खरीदने के लिए यहां क्लिक करें। ये फोन नोकिया प्रेमियों को काफी पसंद आएगा। 

- Samsung Galaxy M20 3+32 GB वेरिएंट जिसकी कीमत 11,290 रुपए है वो प्राइम कीमत 9990 रुपए में मिल रहा है। मिड रेंज सेग्मेंट का ये बेहतरीन फोन है। इसे खरीदने के लिए यहां क्लिक किया जा सकता है। ये बहुत अच्छा गिफ्ट बन सकता है।  

- Huawei Y9 जिसकी स्टोर कीमत 18,990 रुपए है वो प्राइम कीमत 11,990 रुपए में मिल रहा है। इस फोन पर काफी डिस्काउंट है और इसके फीचर्स भी अच्छे हैं। इसे खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।  

2. घर का सामान-

- वॉशिंग मशीन अगर लेनी है तो Samsung 6 kg Fully-Automatic  मशीन ले सकते हैं। ये पूरी तरह से आपके काम आएगी और इसी के साथ  17,590 रुपए में मिलने वाली मशीन Amazon Prime Sale में 14,999 रुपए में मिलेगी। 

- Haier 195 L 5 Star फ्रिज भी इस सेल में अच्छे खासे डिस्काउंट पर है। किसी के लिए भी ये अच्छा ऑप्शन हो सकता है। ये फ्रिज 5 स्टार रेटिंग के साथ है इसलिए बेहतर है। 18,400 रुपए की जगह ये 12,990 रुपए में मिलेगा। इसे खरीदने के लिए यहां क्लिक करें। 

इसे जरूर पढ़ें- ऑनलाइन शॉपिंग करते समय कहीं आप भी तो नहीं करते यह गलतियां 

3. महिलाओं के लिए खास

- Baggit Women's Shoulder Bag पर भी बहुत ज्यादा डिस्काउंट है। ऑरेंज रंग का बड़ा बैग 1300 रुपए के डिस्काउंट पर मिल रहा है। 2,600 रुपए की कीमत वाला बैग 1,300 रुपए में खरीदने के लिए यहां क्लिक करें। ये बैग काफी मजबूत रहेगा। 

- SUGAR Cosmetics Smudge Me Not Liquid Lipstick सेट भी काफी अच्छा रहेगा। इससे आपको काफी फायदा मिल सकता है। ये लिपस्टिक काफी देर तक टिकी रहती है। इस लिपस्टिक सेट को 699 रुपए में खरीदने के लिए यहां क्लिक करें। 

तो कुल मिलाकर बहुत सारा डिस्काउंट है। आप अपने हिसाब से प्रोडक्ट चुनिए नुकसान नहीं होगा। इसी के साथ, वॉशिंग मशीन पर 10 हज़ार रुपए तक की छूट के ऑफर हैं, फ्रिज पर भी 35,000 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा। कपड़ों और जूतों पर भी 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट है। तो आप कपड़ों और फुटवियर से जुड़ा सब कुछ खरीीद सकते हैं। कुल मिलाकर शादी से जुड़ी पूरी शॉपिंग हो सकती है। अब दुल्हन को सजाना हो तो बेस्ट मेकअप डील्स भी मिल सकती हैं। 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।