herzindagi
ways to remove stain from coloured clothes

Stain Removal: इन हैक्स की मदद से रंगीन कपड़ों पर लगे दाग को हटाएं

Stain Removing Tips: रंगीन कपड़ों पर लगे तेल से लेकर खून तक के दाग को हटाने के लिए आप घरेलू चीजें जैसे सिरका का उपयोग कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2023-09-28, 12:34 IST

Stain Removing: यह कहा जा सकता है कि लाख कोशिशों के बावजूद भी कपड़ों पर दाग लग ही जाते हैं। कभी खाते वक्त तो कभी काम करते समय। कपड़ों पर दाग देखने में बिल्कुल भी अच्छे नहीं लगते हैं। दाग को वक्त रहते ही साफ कर लेना चाहिए, ताकि यह जिद्दी न हो जाए। 

क्या आपके रंगनी कपड़ों पर दाग लग गया है? आपने बाजार में मिलने वाले स्टेन रिमूवल से दाग हटाने की कोशिश की, लेकिन कोई खास असर नहीं दिखा? ऐसे में आपको कुछ घरेलू नुस्खे आजमाने चाहिए। आज इस आर्टिकल में हम आपको कलरफुल कपड़ों से दाग हटाने का तरीका बताएंगे। 

टूथपेस्ट से कैसे हटाएं दाग

how to use toothpaste for stain removal

अगर आपके कलरफुल कपड़ों पर दाग लग गया है, तो इसे हटाने के लिए आप टूथपेस्ट का इस्तेमाल कर सकती हैं। जिस तरह टूथपेस्ट से दांत साफ हो जाते हैं, वैसे ही इसके उपयोग से दाग भी हट जाता है। इस बात का ध्यान रखें कि दाग से छुटकारा पाने के लिए जेल बेस्ड टूथपेस्ट का उपयोग न करें। कपड़े पर लगे दाग को हटाने के लिए करें ये काम-

  • दाग वाली जगह पर थोड़ा सा टूथपेस्ट डालें।
  • अब पुराने पड़े ब्रश को हल्का सा गीला कर लें और फिर टूथपेस्ट को सर्कुलर मोशन में रब करें।
  • ब्रश को कपड़े पर ज्यादा दबाव के साथ रब न करें।
  • अब ठंडे पानी से कपड़े को अच्छे से धो लें, ताकि दाग और कपड़े पर लगा टूथपेस्ट साफ हो जाए।
  • अगर एक बार में दाग नहीं हटता है, तो इस प्रक्रिया को दोबारा दोहराएं।

इसे भी पढ़ें: कलर्ड कपड़ों पर लगे दाग को इन तरीकों से हटाएं

कपड़े पर लगे खून के दाग को कैसे हटाएं

क्या गलती से आपके रंगीन शर्ट पर खून का दाग लग गया है? अब आप अपनी इस फेवरेट शर्ट को नहीं पहनेंगी? ऐसा बिल्कुल न करें, क्योंकि आप आसानी से कपड़े पर लगे खून के दाग को हटा सकती हैं। ब्लड स्टेन को रिमूव करने के लिए ये तरीका आजमाएं-

  • एक बाउल में 2-3 चमच बेकिंग सोडा में थोड़ा सा पानी डालें।
  • अगर दाग पुराना है, तो ज्यादा बेकिंग सोडा का उपयोग करें।
  • अब दोनों चीजों को मिलाएं, ताकि पेस्ट बन जाए।
  • अब दाग वाली जगह पर पेस्ट लगाएं। दो बार बेकिंग सोडा के पेस्ट को दाग पर कोट कर लें।
  • अब इसे आधे घंटे के लिए अब्जॉर्ब होने के लिए छोड़ दें।
  • दाग आसानी से हट जाए, इसके लिए आप रात भर भी शर्ट पर पेस्ट को लगा रहने दे सकती हैं।
  • आखिर में शर्ट को सर्फ और ठंडे पानी से धो लें।
  • आप पाएंगी कि बेकिंग सोडा के उपयोग से कपड़े पर लगा खून का दाग अब हट चुका है।

सिरका से दाग हटाने का तरीका

क्या आपके कलरफुल कपड़े पर दाग लग गया है, जिसके कारण आपने उस कपड़े को पहनना छोड़ दिया है? घर में सिरका का उपयोग कीड़े-मकौड़ों को मारने से लेकर टाइल्स को साफ करने तक के लिए किया जा सकता है। सिरका भी एक क्लीनिंग एजेंट है। कपड़े पर लगे दाग को हटाने के लिए आप सिरका का उपयोग कर सकती हैं।

  • दाग हटाने के लिए आपको सिरका में पानी मिलाना होगा।
  • अब दाग वाले कपड़े को इस पेस्ट में भिगो लें। 
  • करीब आधे घंटे बाद करीब को साफ ठंडे पानी से धो लें। (पसीने के दाग कैसे हटाएं)

 

इसे भी पढ़ें: कपड़े धोते समय अन्य कपड़ों में लग गया है रंग, तो हटाने के लिए अपनाएं ये उपाय

दाग हटाने से जुड़ी बाते जानें

stain removal tips

  • चाय से लेकर हल्दी तक के दाग को तुरंत साफ करना चाहिए। अन्यथा, दाग आसानी से हटते नहीं हैं।
  • दाग को हमेशा ठंडे पानी से ही साफ करना चाहिए। गर्म पानी दाग को पक्का कर देता है। 
  • रंगीन कपड़ों पर लगे दाग को हटाने से पहले टेस्ट करके देखें। यानी कपड़े के किसी अन्य एरिया पर दाग हटाने वाला समान लगाएं, ताकि आपको यह पता चल जाए कि क्या इसके इस्तेमाल से कपड़े का रंग उड़ तो नहीं जाएगा।
  • कलरफुल कपड़ों पर लगे दाग को हटाने के लिए ब्लीच का इस्तेमाल न करें। ब्लीच के कारण कपड़े का रंग उड़ सकता है और कपड़े का फैब्रिक खराब भी हो सकता है।

 

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।