इन चार तरीकों से काम में लाया जा सकता है पुराना फ्लावर पॉट

अगर आप आपका फ्लावर पॉट पुराना व खराब लगने लगा है और आप उसे बदलने का सोच रही हैं तो ऐसे में पुराने फ्लावर पॉट को फेंकने की जगह इन अमेजिंग तरीकों से इस्तेमाल करें।

 
Unique uses for old flower pots

अपने घर को सजाने के लिए हम सभी कई तरीकों व चीजों का सहारा लेते हैं। इनमें से से फ्लावर पॉट भी एक है। फ्लावर पॉट को अक्सर लिविंग एरिया से लेकर बेडरूम यहां तक कि डाइनिंग एरिया में भी रखा जाता है। जब फ्लावर पॉट को आप घर के किसी भी हिस्से में रखते हैं तो इससे एक ताजगी का अहसास होता है और साथ ही साथ, आपका मूड भी अच्छा होता है।

लेकिन समय के साथ फ्लावर पॉट पुराना व बेकार नजर आने लगता है। ऐसे में तब हम उसे अपने घर की सजावट का हिस्सा नहीं बनाना चाहते हैं। हो सकता है कि आप भी अपने घर को सजाने के लिए अब एक नया फ्लावर पॉट लाने का मन बना रही हों। ऐसे में आपको पुराने फ्लावर पॉट को फेंकने की जरूरत नहीं है। अगर आप चाहें तो इस पुराने फ्लावर पॉट को कई अन्य तरीकों से भी इस्तेमाल कर सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको पुराने फ्लावर पॉट को दोबारा इस्तेमाल करने के कुछ बेमिसाल तरीकों के बारे में बता रहे हैं-

तैयार करें मिनी हर्ब गार्डन

Creative ways to reuse old flower pots,

पुराने फ्लावर पॉट की मदद से एक मिनी हर्ब गार्डन तैयार किया जा सकता है। इस तरह आप अपनी किचन के लिए कई तरह की हर्ब्स खुद घर पर ही उगा सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले आप फ्लावर पॉटको क्लीन व स्टेरलाइज करें। अब आप ऐसी हर्ब्स चुनें, जिनका आप अक्सर इस्तेमाल करते हैं। मिनी हर्ब गार्डन बनाते समय तुलसी, पुदीना या धनिया आदि उगाना अच्छा विचार है। अब आप पॉट को अच्छी ड्रेनेज वाले पॉटिंग मिक्स से भरें। अब इसमें हर्ब्स के बीज या सीडलिंग रोपें। इस दौरान यह सुनिश्चित करें कि उनके पास बढ़ने के लिए पर्याप्त जगह हो। अब आप गमलों को धूप वाली जगह जैसे खिड़की के पास या बाहर रखें।

इसे भी पढ़ें: मानसून में होम गार्डन प्लांट्स के लिए अच्छा लिक्विड फर्टिलाइजर कौन सा है?

बर्ड फीडर की तरह करें इस्तेमाल

पुराना फ्लावर पॉट एक बेहतरीन बर्ड फीडर भी साबित हो सकता है। हालांकि इसे इस्तेमाल करने से पहले यह सुनिश्चित करें कि पॉट साफ़ हो और उसमें कोई हानिकारक अवशेष न हो। अब आप पॉट को किसी स्थिर सतह पर उल्टा रखें या मज़बूत रस्सी या चेन का उपयोग करके लटका दें। पॉट के नीचे एक फ़ीड ट्रे लगाएं। इस ट्रे को बर्डसीड से भरें। आप इसे ऐसी जगह पर रखें, जहां पर अक्सर पक्षी आते हों।

कैंडल होल्डर की तरह करें इस्तेमाल

DIY projects with old flower pots

अगर आप अपने पुराने फ्लावर पॉट में ताजे फूल सजाकर उससे अपने घर को और भी ज्यादा खूबसूरत नहीं बनाना चाहती हैं तो अब आप इसे बतौर कैंडल होल्डर इस्तेमाल करें। इसके लिए सबसे पहले आप फ्लावर पॉट को अच्छी तरह से साफ़ हो। अब आप मोमबत्ती के मोम को पिघलाएं और इसे गमले में डालें। मोम के पूरी तरह से सख्त होने से पहले इसमें एक बत्ती डालें। आप चाहें तो पॉट के बाहरी हिस्से को पेंट कर सकते हैं या कुछ डेकोरेटिव आइटम्स की मदद भी ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: सावन में फूलों से भर जाएगा अपराजिता का पौधा, मिट्टी में डालें किचन की ये चीजें

क्राफ्ट आइटम करें स्टोर

पुराना फ्लावर पॉट स्टोरेज में भी काम आ सकता है। इसके लिए आप सबसे पहले पुराने फ्लावर पॉट को अच्छी साफ़ करें। अब आप इसमें ब्रश से लेकर मार्कर तक कई अलग-अलग क्राफ्ट आइटम को स्टोर कर सकते हैं। इससे आप अपनी क्राफ्ट टेबल पर रखें। इससे वह अधिक आर्गेनाइज रहेगी और आपके लिए भी काम करना काफी आसान हो जाएगा।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP