अलमारी बंद होने के बावजूद अगर आपके घर में चूहे हैं, तो वो किसी न किसी तरीके इसमें एंटर करने की जगह बना ही लेते हैं। एकबार जो चूहे किताबों की अलमारी चले जाए तो वे आतंक मचा कर रख देते हैं। वे किताबों को कुतरकर सारे नोटबुक-किताब आदि को बर्बाद कर देते हैं। यही नहीं, पूरी अलमारी में गंदगी भी फैला देते हैं। इससे न सिर्फ बदबू फैलती है, बल्कि काफी ज्यादा बर्बादी भी होती है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो आप यहां बताए गए कुछ उपायों को अपना सकती हैं। इससे आपको अपनी किताबों की अलमारी से चूहों को भगाने में आसानी हो सकती है।
अगर आपके भी बुकशेल्फ में चूहे एंटर कर जाते हैं, तो आप इसे बिना मारे नेचुरल तरीके से दूर भगा सकती हैं। इसके लिए पुदीने के तेल, लहसुन, तुलसी और काली मिर्च आदि घरेलू चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। तो चलिए उन्हें यूज करने का तरीका जान लेते हैं।
पुदीने का तेल- पुदीने के तेल की कुछ बूंदों को रुई पर लगाकर अलमारी में रख दें। दरअसल, चूहों को पुदीने की गंध से नफरत होती है और वे इससे अपने आप ही दूर हो जाएंगे।
लहसुन-लहसुन की कुछ कलियों को अलमारी में रख दें। आपको बता दें, चूहों को लहसुन की गंध भी पसंद नहीं होती है। ऐसे में अगर आपके बुकशेल्फ में चूहे आते हैं, तो इसके गंध से ही दूर भागने लगेंगे।
तुलसी- तुलसी के पत्ते भी चूहों को भगाने का एक कारगर उपाय माना जाता है। दरअसल, चूहों को तुलसी की स्मेल पसंद नहीं होती है और वे इससे कोसों दूर भागते हैं।
काली मिर्च- अपने बुकशेल्फ से चूहों को निकालने और दूर रखने के लिए इसमें काली मिर्च पाउडर का इस्तेमाल कर सकती हैं। चूहों को काली मिर्च की गंध और स्वाद बर्दास्त नहीं होता है। ऐसे में, इस नुस्खे से आपको अपने किताबों को बचाने में मदद मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें- चूहों के आतंक से हैं परेशान तो बिना मारे ऐसे पाएं छुटकारा
इसे भी पढ़ें- घर में चूहों से परेशान हैं तो इन उपायों से छुटकारा पाएं
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image credit- Herzindagi, Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।