घर में चूहे यानी घर के कीमती सामान की बर्बादी। चूहों के कारण न केवल घर गंदा हो जाता है, बल्कि यह खाने को खराब कर देते हैं। इसके कारण घर के सदस्य बीमार पड़ सकते हैं। इतना ही नहीं, चूहे घर के जरूरी पेपर तक काट देते हैं, जिसके कारण लाखों का नुकसान हो जाता है।
क्या आपके घर में भी चूहों ने आंतक मचा दिया है? ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ हैक्स बताएंगे, जिनकी मदद से आपके घर में चूहे नहीं रहेंगे।
क्या चूहों ने आपके डिजाइनर कपड़े काट दिए हैं? इसके कारण आपके हजारों रूपये बर्बाद हो गए हैं। चूहों को भगाने के लिए माइस ट्रैप का इस्तेमाल करें। बाजार में आपको आसानी से यह प्रोडक्ट मिल जाएगा। माइस ट्रैप कार्डबोर्ड की तरह होता है, जिसमें ग्लू लगा होता है। ग्लू के कारण चूहे कार्डबोर्ड में ही चिपक जाते हैं।
इन ट्रैप को घर की उन जगहों पर रखें, जहां चूहे सबसे ज्यादा आते हों। चूहों को आसानी से फंसाने के लिए आप ट्रैप के आसपास खाने की चीजें रख सकती हैं। इससे चूहा आसानी से फंस जाएगा। (जानें कॉकरोच भगाने के उपाय)
इसे भी पढ़ें: जाल में नहीं फंसता चूहा तो ये तरीके आएंगे काम, इन चीजों से लुभाकर करें ट्रैप
आपके भी घर में कपड़े से बदबू दूर करने के लिए नेप्थलीन बॉल्स का इस्तेमाल किया जाता होगा। ज्यादातर घरों में बेड के अंदर नेप्थलीन बॉल्स रखी जाती हैं। इन गोलियों की स्मेल बेहद स्ट्रॉन्ग होती है, जिसके कारण कपड़ों से बदबू नहीं आती और फंग्स भी नहीं लगती है। अगर आपके घर में चूहों की तादात बढ़ गई है, तो इन बॉल्स का इस्तेमाल कर इस समस्या से निजात पा सकती हैं। चूहों को भगाने के लिए दो तरीकों से करें इन गोलियों का उपयोग-
इसे भी पढ़ें: दिवाली के पहले घर से चूहों को भगाने के आसान तरीके
एसेंशियल ऑयल की गंध काफी तेज होती है। इसलिए इन तेल का इस्तेमाल थेरेपी में किया जाता है। आप घर के कई कामों में एसेंशियल ऑयल का उपयोग कर सकती हैं। इनमें कीड़े-मकौड़े से छुटकापा पाने से लेकर बदबू दूर करने के लिए ये तेल फायदेमंद हैं। अगर आप घर में मौजूद चूहों से परेशान हो गई हैं, तो इस बार यह उपाय आजमाएं-
चूहों को भगाने के लिए आप बेकिंग सोडा, लौंग, लहसुन की कलियां और प्लास्टर ऑफ पैरिस जैसी चीजों का भी उपयोग कर सकती हैं। ये सभी चीजें चूहों के आंतक से बचने में मददगार हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।