देखते ही देखते साल खत्म होने को आ गया और अब सर्दियों ने दस्तक दे दी है। घरों में कंबलों की धुलाई और सफाई का काम भी शुरू हो गया है। सर्दियों के मौसम में कंबल के अंदर रहना और गर्मा-गर्म चाय पीना बहुत ही आनंदित करता है, लेकिन अगर वही चाय कंबल या रजाई पर गिर जाए, तो उसे साफ करने में जान निकल जाती है। कंबल बहुत भारी होते हैं और उन्हें आसानी से वॉशिंग मशीन में भी धोया नहीं जा सकता है। इसके साथ ही, वॉशिंग मशीन में धोने से कंबल की क्वालिटी पर भी असर पड़ता है।
अब हर बार अगर हम कंबल को ड्राई क्लीन करवाएं यह भी मुमकिन नहीं है। कंबल खरीदना भी सस्ता नहीं होता है, ऐसे में उसे खराब करना भी सही नहीं है। कंबल अगर सही से धुला ना हो, तो उसमें नींद भी ठीक तरह से नहीं आती है और अगर आपका कंबल कवर के अंदर नहीं है, तब तो और भी ज्यादा गंदा हो सकता है।
ऐसे में अगर आप भी घर पर ही कंबल की धुलाई आसानी से करना चाहती हैं, तो क्यों ना हम कुछ ऐसे हैक्स के बारे में जानें जिन्हें इस्तेमाल करना मुश्किल ना हो।
वॉशिंग मशीन में इस तरह से धोएं हैवी कंबल
सबसे पहले तो आप ध्यान रखें कि कुछ मटेरियल्स वॉशिंग मशीन में धुलने लायक नहीं होते हैं। इसलिए पहले अपने कंबल का मटेरियल चेक कर लें कि क्या वाकई यह मशीन में धुल सकता है।
वॉशिंग मशीन में अपने कंबल के अलावा और कोई भी लोड ना डालें। इसके साथ ही कंबल को धोने के लिए हमेशा लिक्विड डिटर्जेंट का ही इस्तेमाल करें। वॉशिंग मशीन में माइक्रोफाइबर के बने हुए कंबल बहुत आसानी से धुल जाते हैं। मशीन में हमेशा हैवी लोड में इसे चलाएं और उसके बाद उसे ड्रायर में सुखा दें।
ड्रायर में सुखाने के बाद भी कंबल को धूप में थोड़ी देर के लिए रखें ताकि वह अच्छे से सूख सके।
कुछ हैक्स-
- लिक्विड डिटर्जेंट के साथ थोड़ा सा सफेद सिरका मिलाकर कंबल को धोएं इसमें से बदबू निकल जाएगी।
- वॉशिंग मशीन में धुलने पर कंबल को कम से कम तीन बार सादे पानी से भी साफ करें जिससे यह पूरी तरह से क्लीन हो पाएगा वर्ना उसमें डिटर्जेंट रह सकता है।
- अगर कंबल में गिर गई है कोई चिपचिपी चीज, तो कैसे करें साफ?
- बेड पर खाने-पीने के कारण कंबल गंदा हो गया है, तो उसे तुरंत साफ करना जरूरी हो जाता है। अगर कोई चिपचिपी चीज गिर गई है, तो आप उसमें बेकिंग सोडा और कॉर्न फ्लार मिलाकर आप उस जगह पर छिड़क दें। इसे 10 मिनट तक रहने दें और उसके बाद बिना पानी लगाए नॉर्मल ब्रश से साफ करें।
- इसके बाद आप कंबल को नॉर्मली वॉशिंग मशीन में धो लें। इस तरह से कंबल की सफाई ज्यादा आसान हो जाएगी।

कंबल को घर पर धोने से पहले इस तरह से भिगोएं
हो सकता है कि आपकी मशीन ज्यादा लोड ना ले पाए, ऐसे में आप कंबल को आधे घंटे पहले पानी में सफेद सिरका और बेकिंग सोडा डालकर भिगो कर रख दें। अगर कंबल को पहली बार धोने जा रही हैं और इससे पहले कंबल धुला ही नहीं है, तो थोड़ा सा लिक्विड डिटर्जेंट भी इसमें डाल दें। इससे कंबल की गंदगी निकल जाएगी और उसके बाद आप चाहें, तो उसे हाथ से भी धो सकती हैं। हां, हाथ से धोने में आपको मेहनत बहुत लग जाएगी।
इसे जरूर पढ़ें- वॉशिंग मशीन में धोने हैं रंगीन कपड़े तो ये हैक्स करेंगे मदद
गर्म पानी से कभी ना धोएं कंबल
एक बात जो आपको हमेशा ध्यान रखनी है वह यह है कि पॉलिएस्टर, फ्लीस, माइक्रोफाइबर और अन्य सिंथेटिक मटेरियल घर पर धोने से सिकुड़ सकते हैं। ऐसे में आप उन्हें गर्म पानी से कभी ना धोएं। गर्म पानी से धोने पर यह बहुत जल्दी सिकुड़ सकता है और खराब भी हो सकता है। हां, इन कंबलों को ड्रायर पर डाला जा सकता है, लेकिन आप मशीन वॉश करते समय वार्म वॉटर साइकिल या फिर गर्म पानी बिल्कुल ना चुनें। कंबल घर पर धो लिए हैं, तो उसके बाद उन्हें प्रेस करने के बारे में भी बिल्कुल ना सोचें। इससे आपका कंबल पूरी तरह से खराब हो सकता है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों