herzindagi
virgo sun sign love horoscope

कन्‍या लव हॉरोस्कोप 2022: प्रेम और वैवाहिक संबंधों के लिहाज से नव वर्ष में मिलेंगे ये फल

कन्‍या राशि के जातकों के साथ इस साल प्यार का साथ होगा या उन्हें थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा? जानें इस स्टोरी में।
Editorial
Updated:- 2021-12-28, 14:28 IST

वर्ष 2022 कन्‍या राशि के जातकों के लिए चिंता और उम्मीद दोनों लेकर आ रहा है। देखा जाए तो इस वर्ष पैसा, प्यार, परिवार और प्रमोशन आपको सभी नसीब होने वाला है, मगर आपको इसके लिए बहुत अधिक और कठिन मेहनत करनी होगी। अगर आपको इनमें कुछ भी हासिल नहीं हो रहा है तो इसका कारण है आपका मेहनत न करना। ऐसे में आपकी चिंताओं का बढ़ना भी लाजमी है।

यह बातें हम नहीं कह रहे हैं बल्कि कन्या राशि के जातकों का भविष्यफल कह रहा है, जो हमें बता रहे हैं छिंदवाड़ा निवासी पंडित सौरभ त्रिपाठी।

केवल प्रेम और वैवाहिक संबंधों की बात की जाए तो यह वर्ष कन्या राशि के लिए कैसा रहेगा, इस पर सौरभ जी कहते हैं, 'यह सत्य है कि जोड़ी ऊपर वाला बनाता है, मगर अपने साथी से यह बोलना कि आप उससे प्रेम करते हैं यह ईश्वर तो नहीं कर सकता है यह काम तो आपको खुद ही करना होगा। तो अगर इस वर्ष जो जातक प्रेम संबंध में हैं, उन्हें खुल कर अपने साथी से बातचीत करने की आदत डालनी होगी। वहीं वैवाहिक संबंधों को मधुर बनाए रखने के प्रयास भी आपको करने होंगे।'

इसे जरूर पढ़ें: सिंह लव हॉरोस्कोप 2022 : क्या हो पाएगी इस साल शादी? प्यार और विवाह के लिए ऐसा होगा साल

sun sign love horoscope

लवर्स के लिए साल 2022 का भविष्यफल-

कन्या राशि के जो जातक इस वर्ष शादी के बंधन में बंधना चाहते हैं, वह कुछ कठिनाइयों के बाद वर्ष के अंत तक विवाह के बंधन में बंध जाएंगे। मार्च का महीना कन्‍या राशि के जातकों के लिए रिलेशनशिप के मामले को लेकर महत्‍वपूर्ण निर्णय लेने के लिए अच्‍छा रहेगा। हो सकता है कि साल के मध्य में लवर्स के आगे कुछ चुनौतियां आएं और इस दौरान आपको अपने रिश्ते में कुछ उतार-चढ़ाव देखने पड़ जाएं। साथी के साथ किसी भी तरह की बहस से बचें। अगर साथी गुस्सा कर रहा है तो आप शांत रहें और बाद में साथी को प्यार से समझा दें।(कर्क लव हॉरोस्कोप 2022)

उपाय-

अच्छी बात यह है कि आपका भाग्य आपके साथ है, इसलिए आप यदि प्रयास करेंगे तो आपके रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। सबसे अच्छा सुझाव यही है कि आप शांत रहें। शांत रहने से विवाद ज्यादा बढ़ेगा नहीं।

इसे जरूर पढ़ें: मिथुन लव हॉरोस्कोप 2022: प्रेम और वैवाहिक संबंधों के लिहाज से नव वर्ष में मिलेंगे ये फल

वैवाहिक लोगों के लिए साल 2022 का भविष्यफल-

कन्या राशि के जातकों के लिए बहुत जरूरी है कि वह अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में एक बैलेंस बना कर रखें। कई बार आप अपने काम में इतना अधिक व्‍यस्‍त हो जाते हैं कि ऑफिस को घर पर ही उठा कर ले आते हैं। ऐसा न करें, जाहिर है अगर आप अपने साथी पर ध्यान नहीं देंगे तो आपके रिश्तों में खटास आएगी। इसके साथ ही, अपने साथी की आर्थिक जरूरतों का भी ध्यान रखें। अगर आपके साथी को किसी भी प्रकार की शारीरिक परेशानी हो रही है तो आपको उसे नजरअंदाज नहीं करना है।

उपाय-

अपने साथी को भरपूर समय दें। सबसे अच्‍छा रहेगा कि आप अपने साथी से खूब बातें करें। अपनी बातों को मन में दबाकर न रखें और साथी को किसी भी प्रकार से कोई काम करने के लिए फोर्स न करें। अगर आप अपने साथी के साथ उसके काम में हाथ बटाते हैं, तो इससे आपका रिश्‍ता और भी मजबूत होता है।

virgo compatibility with other signs

सिंगल लोगों के लिए साल 2022 का भविष्यफल-

कन्या राशि के जो जातक सिंगल हैं, उन्‍हें इस वर्ष साथी मिल भी सकता है और नहीं भी मिल सकता है। जो लोग पहले से किसी को पसंद करते हैं, उन लोगों को अपनी भावनाओं को व्यक्त करना होगा। इस बात का ध्यान रखें कि आपको किसी के पीछे नहीं पड़ना है, अगर आप जिसे पसंद करते हैं, उसका जवाब नकारात्मक होता है तो आपको उसकी भावनाओं की कदर करनी होगी।(मेष लव हॉरोस्कोप 2022)

कुछ सिंगल जातकों को सामने से प्रपोजल मिलेंगे। आपको बहुत ही जांच परख कर किसी के भी साथ रिलेशनशिप की शुरुआत करनी होगी। प्‍यार में उतावलापन न दिखाएं और सोच समझकर कदम आगे बढ़ाएं।

उपाय-

अपने मन को टटोलें। खुद से पहले पूछ कर सुनिश्चित कर लें कि जो आपके मन में है, उससे आप कितना जुड़ाव महसूस करते हैं। केवल शारीरिक आकर्षण की ओर न खिंचे चले जाएं।

यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर‍जिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।