
Virgo Horoscope Today, 10 February 2026 : 10 फरवरी 2026, मंगलवार का दिन कन्या राशि की महिलाओं के लिए कम्युनिकेशन और करेज का है। आज चंद्रमा आपकी राशि से तीसरे भाव में गोचर कर रहा है । यह स्थिति आपको बेहद एक्टिव और एनर्जेटिक बनाएगी। आप स्वभाव से एनालिटिकल होती हैं, और आज आप अपनी बातों को बहुत ही लॉजिकल तरीके से रखेंगी। आज आप मल्टीटास्किंग में माहिर रहेंगी और एक साथ कई काम निपटाने की कोशिश करेंगी। छोटे भाई-बहनों से जुड़ी कोई जिम्मेदारी आज आपके कंधों पर आ सकती है। आज शार्ट ट्रिप के भी योग बन रहे हैं।
प्रेम संबंधों के मामले में कन्या राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन एक्सप्रेसिव होने का है। तीसरे भाव का चंद्रमा आपको अपनी भावनाओं को शब्दों में पिरोने की कला देगा। अगर आप अपने पार्टनर से कोई महत्वपूर्ण बात कहना चाहती थीं, तो आज कह दें, बात बन जाएगी। विवाहित महिलाएं आज अपने पति के साथ किसी शार्ट ड्राइव या पास की जगह घूमने का प्लान बना सकती हैं। आज चंद्रमा के नीच राशि में होने के कारण अपनी वाणी में थोड़ी नरमी रखें, वरना सीधा बोलना रिश्ते में खटास ला सकता है।
करियर के लिहाज से आज का दिन कन्या राशि की महिलाओं के लिए नेटवर्किंग और मार्केटिंग का है। अगर आप लेखन, मीडिया, सेल्स या टीचिंग के क्षेत्र में हैं, तो आज आपकी वाणी का जादू चलेगा। आज आप अपने पेंडिंग टास्कस को बहुत तेजी से पूरा करेंगी। ऑफिस में आज कलीग्स आपके काम करने की स्पीड और एक्यूरेसी से प्रभावित होंगे। आज आपको कोई नया कॉन्ट्रैक्ट या प्रोजेक्ट मिल सकता है जिसके लिए आपको थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है।
आर्थिक मामले पर आज कन्या राशि की महिलाओं को अपनी मेहनत का फल मिलेगा। तीसरे भाव का चंद्रमा सेल्फ -एफर्ट से धन लाभ के संकेत दे रहा है। आज आप अपने मोबाइल, लैपटॉप या कम्युनिकेशन टूल्स पर पैसा खर्च कर सकती हैं। आज ऑनलाइन काम करने वाली महिलाओं को आज अच्छा फायदा हो सकता है। आज किसी भाई-बहन या करीबी दोस्त की आर्थिक मदद करने की नौबत आ सकती है। आज इन्वेस्टमेंट के लिए दिन सामान्य है, लेकिन डॉक्यूमेंट्स को ध्यान से पढ़कर ही साइन करें।
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज कन्या राशि की महिलाओं को अपने गले , कंधों और हाथों का ख्याल रखना होगा। मौसम बदलने के कारण गले में खराश या थायराइड से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। आज काम के दौरान करेक्ट पोस्चर 'में बैठें, नहीं तो सर्वाइकल या कंधों में दर्द हो सकता है। वृश्चिक का चंद्रमा मन में थोड़ी एंग्जायटी भी दे सकता है, इसलिए प्राणायाम जरूर करें।
इसे भी पढ़ें- Kanya Rashi Upay 2026: परफेक्शन, करियर ग्रोथ और हेल्थ अलर्ट का है साल, जानें कन्या राशि के लिए जरूरी उपाय
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।