
Virgo Weekly Horoscope कन्या राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह सामान्य है है। सप्ताह की शुरुआत थोड़ी धीमी हो सकती है, लेकिन जैसे-जैसे दिन बीतेंगे, आपका आत्मविश्वास बढ़ता जाएगा। चंद्रमा की शुरुआत 09 फरवरी को वृश्चिक राशि में होने से होगी, जहाँ चंद्रमा नीच अवस्था में रहेंगे। 12 फरवरी को चंद्रमा धनु राशि में गोचर करेंगे। 14 और 15 फरवरी को चंद्रमा मकर राशि में रहेंगे। इस सप्ताह का का खास दिन 13 फरवरी को होगा, जब सूर्य मकर राशि से निकलकर कुम्भ राशि में प्रवेश करेंगे। छठे भाव में सूर्य का जाना शत्रु हन्ता योग बनाता है, जो विरोधियों को परास्त करेगा। यहाँ पहले से मौजूद राहु के साथ सूर्य का मिलना स्वास्थ्य के लिए ग्रहण दोष भी बनाएगा। पंचम भाव में उच्च के मंगल, शुक्र और बुध का योग है। गुरु दशम भाव में और शनि सप्तम भाव में मीन राशि में हैं। छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी जी से जानें इस सप्ताह कन्या राशि की महिलाओं का सम्पूर्ण राशिफल…
कन्या राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह प्रेम संबंधों में जुनून लेकर आएगा। 09 से 11 फरवरी के बीच तीसरे भाव में नीच का चंद्रमा होने से भाई-बहनों या पड़ोसियों के साथ कहासुनी हो सकती है। आपकी वाणी में कड़वाहट आ सकती है, जिससे पार्टनर हर्ट हो सकता है कम्युनिकेशन में सावधानी बरतें। 12 फरवरी को चतुर्थ भाव का चंद्रमा घर के माहौल को थोड़ा भावुक बनाएगा। माता की सेहत या घर की कोई समस्या मन को उदास कर सकती है। सप्ताह के अंत में पंचम भाव में चंद्रमा, उच्च के मंगल और शुक्र की युति लव लाइफ में रोमांस ले आएगी। आप पार्टनर के साथ बहुत अच्छा समय बिताएंगी। लेकिन शनि के सप्तम भाव में होने से विवाहित महिलाओं को पति के रूखे व्यवहार का सामना करना पड़ सकता है। संतान पक्ष से कोई बड़ी खुशखबरी मिलने के प्रबल योग हैं।
उपाय: शुक्रवार को छोटी कन्याओं को टॉफी या सफेद मिठाई बांटें और ॐ शुक्राय नमः का जाप करें।

करियर के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए काफी अच्छा समय लेकर आया है। 13 फरवरी को सूर्य का छठे भाव में प्रवेश करना और वहां राहु से मिलना, आपको अपने कार्यक्षेत्र में इन्विंसिबल बनाएगा। अगर ऑफिस में कोई आपके खिलाफ साजिश कर रहा था या पॉलिटिक्स खेल रहा था, तो इस हफ्ते उसकी पोल खुल जाएगी और जीत आपकी होगी। दशम भाव में बैठे देवगुरु बृहस्पति आपको बॉस और मैनेजमेंट की नजरों में सम्मान दिलाएंगे। टीचिंग, लेखन, मीडिया और क्रिएटिव फील्ड से जुड़ी महिलाओं के लिए 14 और 15 फरवरी का समय अद्भुत है। पंचम भाव में ग्रहों का जमावड़ा आपको नए और अनोखे आइडिया देगा। जो महिलाएं नौकरी बदलना चाहती हैं, उन्हें इस हफ्ते कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आने की उम्मीद है।
उपाय: बुधवार को गणेश जी को 21 दूर्वा की गांठ अर्पित करें और मूंग के लड्डू का भोग लगाएं।
इसे भी पढ़ें- Kanya Rashifal february 2026: आय अच्छी होगी पर खर्चों पर रखें लगाम, जानें कन्या राशि के लिए कैसा रहेगा यह महीना
आर्थिक मामले पर यह सप्ताह संभलकर खर्च करने का इशारा कर रहा है। पंचम भाव में उच्च का मंगल और शुक्र शेयर मार्केट या स्पेकुलेशन से अचानक धन लाभ करा सकते हैं, लेकिन रिस्क बहुत ज्यादा है। अगर आप अनुभवहीन हैं, तो पैसा बिलकुल भी न लगाएं। 13 फरवरी के बाद सूर्य और राहु की छठे भाव में युति कर्ज या मेडिकल एक्सपेंसेस को बढ़ा सकती है। आपको अचानक किसी बीमारी या कानूनी काम पर पैसा खर्च करना पड़ सकता है। केतु के बारहवें भाव में होने से फिजूलखर्ची की आदत आपको परेशान करेगी। ऑनलाइन शॉपिंग करते समय बजट का ध्यान रखें। 14-15 फरवरी को पति या पिता की ओर से आर्थिक मदद मिलने के योग बन रहे हैं।
उपाय: प्रतिदिन शाम को घी का दीपक जलाकर श्री सूक्त का पाठ करें।
स्वास्थ्य की दृष्टि से कन्या राशि की महिलाओं को इस सप्ताह पेट और नसों का विशेष ध्यान रखना होगा। 13 फरवरी के बाद छठे भाव में सूर्य और राहु का ग्रहण दोषपेट से जुड़ी पुरानी बीमारियों को उभार सकता है। लीवर, पाचन या एसिडिटी की समस्या परेशान कर सकती है। 09 से 11 फरवरी के बीच नीच का चंद्रमा कंधे या गर्दन में दर्द और मानसिक चिंता दे सकता है। केतु के बारहवें भाव में होने से नींद न आने की शिकायत रहेगी। पंचम भाव में उच्च का मंगल शरीर में गर्मी बढ़ाएगा, इसलिए मसालेदार भोजन से परहेज करें और खूब पानी पिएं। गर्भवती महिलाओं को इस सप्ताह अपनी सेहत को लेकर रत्ती भर भी लापरवाही नहीं करनी चाहिए।
उपाय: शनिवार को राहु की शांति के लिए माथे पर चंदन का तिलक लगाएं।

इसे भी पढ़ें- Kanya Rashi Upay 2026: परफेक्शन, करियर ग्रोथ और हेल्थ अलर्ट का है साल, जानें कन्या राशि के लिए जरूरी उपाय
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।