herzindagi
kanya love horoscope

Virgo Horoscope 2023 Prediction: कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल, जानें

Virgo Horoscope Prediction 2023: नया साल आने में बस कुछ ही दिन बाकी हैं। ऐसे में आपको ये जानने की इच्छा होगी कि आने वाला नया साल आपके लिए क्या खास लेकर आ रहा है।   
Editorial
Updated:- 2022-12-27, 18:29 IST

Virgo Horoscope Prediction 2023: आज हम हमारे पाठकों के लिए कन्या राशि का राशि भविष्य लेकर आए हैं। अगर आपकी राशि भी कन्या है तो यकीन मानिए आपका आने वाला नया साल बेहद धमाकेदार जाने वाला है। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि खुद हमारे एक्सपर्ट ज्योतिषाचार्य डॉ राधाकांत वत्स का कहना है।

हमारे एक्सपर्ट ने हमें कन्या राशि वाले जातकों के लिए साल 2023 से जुड़ी कई दिलचस्प और दिलखुश कर देने वाली गणनाएं बताई हैं। तो चलिए बिना देरी किये जानते हैं कन्या राशि के लिए कैसा रहेगा साल 2023 और कौन सी चीजों में बरतनी होगी थोड़ी सावधानी।

कन्या राशि 2023 नौकरी, व्यापार और धन के लिए (Kanya 2023 For business, Job and Money)

Kanya  For business, Job and Money

  • कन्या राशि के लोगों के लिए व्यापार और नौकरी दोनों हितकारी बने रहेंगे।
  • नए साल में आपके शत्रु भी आपके सामने झुकेंगे।
  • धन व्ययके संकेत मिल रहे हैं लेकिन निवेश करने से बचें।
  • भूमि, भवन या नया वाहन भी खरीद सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें:December Horoscope 2022: इस महीने किन राशियों के चमकेंगे सितारे? जानें राशिफल

कन्या राशि 2023 करियर और शिक्षा के लिए (Kanya 2023 For Career and Education)

Kanya  For Career and Education

  • इस राशि के विद्यार्थियों को विदेश में जाकर पढ़ाई करने का मौका मिल सकता है।
  • नौकरी की तलाश में जुटे स्टुडेंट्स को सफलता मिलेगी।
  • प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कने वाले स्टुडेंट्स की मेहनत सफल होगी।

कन्या राशि 2023 परिवार के लिए (Kanya 2023 For Family)

Kanya  For Family

  • कन्या राशि (कन्या राशि का स्वभाव) के लोगों का परिवार में दबदबा रहेगा।
  • परिवार का साथ भी मिलेगा और रिश्तों में मजबूती आएगी।
  • ससुराल पक्ष के लोग बेहद खुश रहेंगे।
  • संतान पक्ष से खुशखबरी मिलने के संकेत हैं।
  • परिवार की भावनाओं का आपको बेहद ध्यान रखन होगा।

कन्या राशि 2023 रिलेशनशिप और प्यार के लिए (Kanya 2023 For Love Life)

Kanya  For Love Life

  • प्रेम संबंध में बंधे इस राशि के लोगों को अपने पास्ट को भूलने की जरूरत है।
  • विवाह (विवाह में देरी के उपाय) के योग बन रहे हैं लेकिन जल्दबाजी न करें।
  • प्रेमी जोड़े एक दूसरे को समझने की कोशिश करें।
  • कपल्स के बीच नए साल में कुछ गलतफहमियां हो सकती हैं।
  • प्यार से बिना झगड़े सुलझाने का प्रयास करें नहीं तो रिश्ता टूट सकता है।

इसे जरूर पढ़ें: अगर आपकी कन्या राशि है तो ज्योतिष के अनुसार अपने स्वभाव और लव लाइफ के बारे में जानें

कन्या राशि 2023 स्वास्थ के लिए (Kanya 2023 For Health)

Kanya  For Health

  • शुरुआती समय में मानसिक तौर पर तनाव बना रहेगा।
  • हालांकि लंबी बीमारी से ग्रसित लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
  • 22 अप्रैल के बाद स्वास्थ में थोड़ा बहुत उतार-चढ़ाव लगा रहेगा।

तो ऐसा होने वाला है साल 2023 कन्या राशि के लिए। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Image Credit: Shutterstock, Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।