-1771000837617.webp)
Virgo Weekly Horoscope कन्या राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह शत्रुओं का नाश करने वाला और संघर्ष के बाद विजय का सप्ताह है। सप्ताह की शुरुआत बहुत ही एनर्जेटिक रहेगी। चंद्रमा की शुरुआत 16 फरवरी को मकर राशि में होने से होगी, जहाँ वह उच्च के मंगल के साथ चंद्र-मंगल लक्ष्मी योग बनाएंगे। 17 फरवरी को फाल्गुन अमावस्या है और चंद्रमा कुम्भ राशि में प्रवेश करेंगे। यहाँ पहले से मौजूद सूर्य, बुध, शुक्र और राहु के साथ चंद्रमा का मिलन पंचग्रही योग बनाएगा। यह स्थिति विरोधियों को धूल चटाने के लिए शानदार है, लेकिन सेहत के लिए चेतावनी है। 19 फरवरी को चंद्रमा मीन राशि में जाएंगे और 21 फरवरी से मेष राशि में रहेंगे। शनि देव सप्तम भाव में मीन राशि में और गुरु दशम भाव में हैं। छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी जी से जानें इस सप्ताह कन्या राशि की महिलाओं का सम्पूर्ण राशिफल…
कन्या राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। 16 फरवरी को पंचम भाव में उच्च के मंगल और चंद्रमा की युति लव लाइफ में पैशन और गुस्सा दोनों लाएगी। आप पार्टनर पर हावी होने की कोशिश करेंगी। संतान पक्ष से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। 17 और 18 फरवरी को छठे भाव में 5 ग्रहों का योग किसी पुराने विवाद को खत्म करेगा। लेकिन असली परीक्षा 19 और 20 फरवरी को होगी। सप्तम भाव में शनि और चंद्रमा का 'विष योग' दांपत्य जीवन में साइलेंस और दूरी ला सकता है। पति का व्यवहार रूखा लग सकता है, जिससे मन उदास रहेगा। 21 फरवरी को अष्टम भाव का चंद्रमा ससुराल पक्ष से तनाव दे सकता है।
उपाय: शुक्रवार को किसी कन्या को हरी चूड़ियाँ या हरे वस्त्र दान करें और ॐ शुक्राय नमः का जाप करें।
करियर के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए विजयी भव का आशीर्वाद लेकर आया है। 17 फरवरी को छठे भाव में बनने वाला पंचग्रही योग कोर्ट-कचहरी, सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए वरदान साबित होगा।

अगर ऑफिस में कोई आपके खिलाफ पॉलिटिक्स कर रहा था, तो इस हफ्ते उसकी हार निश्चित है। 16 फरवरी को पंचम भाव में उच्च का मंगल आपको क्रिएटिव और रिस्की निर्णय लेने की क्षमता देगा। शेयर मार्केट या ट्रेडिंग से जुड़ी महिलाओं को बड़ा लाभ हो सकता है। दशम भाव में बैठे गुरु आपके करियर को स्थिरता देंगे। 19 और 20 फरवरी को सप्तम भाव में शनि-चंद्रमा के कारण बिजनेस पार्टनरशिप में थोड़ी खटपट हो सकती है, लेकिन कोई बड़ा नुकसान नहीं होगा।
उपाय: बुधवार को गणेश जी को 51 दूर्वा चढ़ाएं और गणेश अथर्व शीर्ष का पाठ करें।
इसे भी पढ़ें - Vastu Tips: घर में नहीं टिक रहा पैसा? महाशिवरात्रि के दिन करें ये एक खास उपाय
आर्थिक मामले पर यह सप्ताह कर्ज मुक्ति और अचानक खर्च का है। 17 और 18 फरवरी को छठे भाव में 5 ग्रहों की युति पुराने कर्ज को चुकाने में मदद करेगा। कहीं फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। ननिहाल पक्ष से आर्थिक लाभ होने के योग हैं। 16 फरवरी को पंचम भाव में चंद्र-मंगल लक्ष्मी योग लॉटरी या आकस्मिक धन लाभ करा सकता है। लेकिन 19 और 20 फरवरी को सप्तम भाव में शनि-चंद्रमा के कारण जीवनसाथी के स्वास्थ्य या बिजनेस ट्रिप पर पैसा खर्च होगा। 21 फरवरी को अष्टम भाव का चंद्रमा टैक्स या इंश्योरेंस से जुड़ा कोई खर्च सामने ला सकता है।
उपाय: अमावस्या की शाम को गाय को हरा चारा और गुड़ खिलाएं।
स्वास्थ्य की दृष्टि से कन्या राशि की महिलाओं को इस सप्ताह पेट और नसों का विशेष ध्यान रखना होगा। 17 और 18 फरवरी को छठे भाव में 5 ग्रहों का दबाव डाइजेस्टिव , एसिडिटी या स्किन एलर्जी दे सकता है। राहु और सूर्य का ग्रहण दोष मानसिक चिंता बढ़ा सकता है। 16 फरवरी को उच्च के मंगल के कारण शरीर में गर्मी बढ़ेगी, इसलिए मसालेदार भोजन से बचें। 19 और 20 फरवरी को सप्तम भाव में शनि-चंद्रमा का विष योग पति के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है, साथ ही आपको कमर दर्द या यूरिनरी इन्फेक्शन की शिकायत हो सकती है। 21 फरवरी को वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
उपाय: प्रतिदिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें या सुनें।
इसे भी पढ़ें - Vastu Tips: घर में नहीं टिक रहा पैसा? महाशिवरात्रि के दिन करें ये एक खास उपाय
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।