विराट कोहली और अनुष्का शर्मा हर किसी के फेवरेट हैं। दोनों ही अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ की वजह से भी अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। दुनिया इनकी लग्जरी लाइफ के बारे में जानना चाहती है। विराट और अनुष्का का मुंबई के वर्ली में बहुत ही खूबसूरत घर है,जिसकी झलक आप सबने ही देखी होगी,लेकिन क्या आपने अलीबाग वाला आलीशान आशियाना देखा है? चलिए हम आपको दिखाते हैं कि अंदर से कैसा दिखता है विराट-अनुष्का का यह आलीशान बंगला। देखिए इंसाइड फोटोज
विराट-अनुष्का के आशियाना की खूबसूरत तस्वीरें
View this post on Instagram
विराट कोहली ने कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर अपने आलीशान मेंशन की झलक दिखाई थी। उनका आशियाना किसी महल से काम नहीं है। यह घर अलीबाग के Awas विलेज में स्थित है। इस विला तक पहुंचने में मांडवा जट्टी से सिर्फ 10 मिनट का वक्त लगता है।10,000 स्क्वायर फीट में फैली इस प्रॉपर्टी में हर चीज बहुत ही बेहतरीन है। इटालियन मार्बल, महंगे पत्थर और तुर्किश लाइमस्टोन की से बना यह विला बेहद शानदार दिखता है। इस घर की कीमत 13 करोड़ रूपए बताई जाती है।
घर का कलर थीम है बेहद अट्रैक्टिव
खूबसूरत दिखने के साथ अलीबाग वाला घर काफी लग्जरियस है। सफेद रंग के साथ कांबिनेशन में घर का थीम काफी अट्रैक्टिव लगता है। यह घर हरियाली, नेचुरल लाइट्स और अच्छी वेंटिलेशन के साथ बनाया गया है। आलीशान विला में चार बाथरूम, आउटडोर पूल, स्टाफ क्वार्टर, आउटडोर डायनिंग स्पेस, बड़ा सा गार्डन पार्किंग स्पेस जैसी सुविधाएं मौजूद है। विराट अक्सर अपनी फैमिली के साथ हॉलिडे मनाने के लिए यहां पर आते हैं।
बहुत ही खूबसूरत है बेडरूम
View this post on Instagram
विराट-अनुष्का का बेडरूम भी काफी खूबसूरत है,बेडरूम से बेहद शानदार ब्यू नजर आता है। इसके साथ ही उनका लिविंग रूम और किचन भी काफी खूबसूरत और तकनीक से लैस है। इसके साथ ही घर में कई तरह के प्लांट्स और पेंटिंग्स लगाई गई है।
यह भी पढ़ें-पुणे में टाइगर श्रॉफ ने खरीदा घर, कीमत जान उड़ जाएंगे होश
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
image credit-Instagram, Virat Kohli
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों