herzindagi
watch viral video of swiggy delivery girl

व्हीलचेयर पर खाना डिलीवर करती इस लड़की का वीडियो देख आप भी बजाएंगे तालियां

Swiggy Delivery Girl: आप भी जानिए खाना डिलीवर करती लड़की का वीडियो क्यों वायरल हो रहा है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2022-09-13, 18:25 IST

Swiggy Delivery Girl: सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो सामने आते हैं जिन्हें देख दिल खुश हो जाता है। इन दिनों खाना डिलीवर करती एक लड़की के वीडियो ने भी इंटरनेट पर धूम मचाई हुई है। आइए जानते हैं इस वायरल वीडियो के बारे में विस्तार से।

डिलीवरी गर्ल का वायरल वीडियो

वायरल वीडियो में नजर आ रही लड़की व्हीलचेयर पर बैठकर खाना डिलीवर करती नजर आ रही है। लिंक्डइन पर उनकी तस्वीर शेयर करते हुए रविंदर सिंह नाम के यूजर ने लिखा कि जब हम ऑफिस के लिए लेट हो जाती हैं तो बेकार बहाने बनाते हैं, लेकिन रियल हीरो मेहनत करते हैं और बहाने नहीं बनाते हैं। इस वायरल वीडियो को देखकर साफ हो जाता है कि पंखों से नहीं हौंसलो से उड़ान होती है।

इसे भी पढ़ेंःPV Sindhu का डांस वीडियो हुआ वायरल, लोगों ने कहा -ऑल राउंडर

लोग क्यों कर रहे हैं स्विगी की तारीफ

शारीरिक रूप से असक्षम व्यकित की काबिलियत पर बिना शक करे उसे मौका देना बहुत बड़ी बात होती है। वायरल वीडियो में व्हीलचेयर पर बैठकर खालाडिलीवर करती नजर आ रही लड़की को हायर करने के लिए लोग स्विगी की प्रशंसा कर रहे हैं।

ऐसा ही एक और वीडियो

डिलिवरी गर्ल के अलावा एक डिलिवरी बॉय भी है जो व्हीलचेयर पर बैठकर लोगों तक खाना पहुंचाता है। इस वीडियो को ट्टिटर पर अभिषेक प्रताप सिंह नाम के यूजरने शेयर किया है।

इसे भी पढ़ेंःमुंबई का Swiggy डिलीवरी बॉय क्यों हुआ घोड़े पर सवार? जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

आपने ये तो जान लिया कि व्हीलचेयर पर खाना डिलीवर करती लड़की का वीडियो इंटरनेट पर क्यों छाया हुआ है। अब देखिए स्विगी डिलीवरी पर्सन के कुछ और वायरल वीडियोज।

जब घोड़े पर बैठ गया डिलवरी बॉय

मानसून सीजन में मुंबई में जाम और जल भराव की स्थिति हो जाती है। इस वजह से डिलवरी बॉय को घोड़े को सवार होकर खाना सर्व करना पड़ा। इस वीडियोको बेशक लोगों ने गुदगुदाया हो लेकिन इससे हम बहुत कुछ सीख भी सकते हैं। यह वीडियो दिखाता है कि काम के प्रति लगन से हर समस्या का समाधान निकाला जा सकता है।

आपका इस वायरल वीडियो के बारे में क्या कहना है? यह हमें इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।