herzindagi
bride mehndi viral video

दुल्हन ने क्यों नहीं लिखवाया मेहंदी पर दूल्हे का नाम? कुछ इस तरह किया अपने प्यार का इजहार

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दुल्हन ने अपनी मेंहदी में दूल्हे का नाम नहीं लिखा है। आइए जानते हैं क्यों? 
Editorial
Updated:- 2022-07-11, 15:49 IST

कहा जाता है कि दुल्हन के हाथों पर लगी मेहंदी का रंग जितना डार्क हो प्यार उतना ही ज्यादा होता है। अपना प्यार दिखाने के लिए दुल्हन अपनी मेहंदी पर दूल्हे का नाम भी लिखती है। लेकिन प्यार का इजहार करने के कई तरीके भी हो सकते हैं। इन दिनों इंस्टाग्राम पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में दुल्हन अपनी मेहंदी दिखाती नजर आ रही है। वह वीडियो में बताती है कि उसने अपने पति का नाम मेंहदी पर न लिखकर एक अलग तरीके से अपने प्यार का इजहार किया है। लोगों को यह वीडियो बहुत पसंद आ रहा है। यूजर्स इस वीडियो पर अलग-अलग तरीके से रिएक्ट कर रहे हैं। आप भी जानिए कि इस ब्राइड की मेहंदी में क्या खास है।

क्यों नहीं लिखवाया मेंहदी पर दूल्हे के नाम?

View this post on Instagram

A post shared by Anjali (@anjalitapadiya)

समय के साथ प्यार का इजहार करने के तरीके भी बदल गए हैं। यही कारण है कि इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दुल्हन ने अपनी मेहंदी पर दूल्हे का नाम नहीं लिखवाया है। वायरल वीडियो में दिख रही दुल्हन का नाम अंजली है। उन्होंने अपनी मेहंदी पर प्रसिद्ध चित्र बनवाए हैं। उनकी मेहंदी पर गुस्ताव क्लिम्ट की द किस, होकुसाई की द ग्रेट वेव ऑफ कनागावा और पाब्लो पिकासो की फेमे औ कोलियर जौन के चित्र शामिल है। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि शादियां चिंता-उत्प्रेरण कर सकती हैं। खासकर अगर चीजें आपके कंट्रोल में ना हो और परिवारों द्वारा आयोजित की जा रही हों। यह उन कई छोटी-छोटी चीजों का हिस्सा है जो मैंने खुद को शांत करने और हर समारोह से जुड़ने के लिए की थीं।

इसे भी पढ़ेंःOMG: एक ऑटो रिक्शा में बैठे 27 लोग, गिनती करते-करते थक गया पुलिसकर्मी

लोगों ने किया पसंद

View this post on Instagram

A post shared by Anjali (@anjalitapadiya)

वायरल हो रही इस वीडियो पर अभी तक 60 हजार से ज्यादा लाइक आ चुके हैं। वहीं वीडियो के कमेंट सेक्शन में भी लोग अलग-अलग तरीके से रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर को मेंहदी इतनी अच्छी लगी की उसने कमेंट सेक्शन में मेंहदी आर्टिस्ट के बारे में ही पूछ लिया। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि यह मेंहदी सच में बहुत खूबसूरतहै। कुछ यूजर अंजली के अलग तरीके से प्यार दिखाने के तरीके की भी तारीफ कर रहे हैं। उन्होंने इस वीडियो के बाद शादी की एक और वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में वो अपनी पति के साथ अंगूठी ढूंढने वाली रस्म करती नजर आ रही हैं।

इसे भी पढ़ेंःViral Video: दूल्हे और दुल्हन ने किया ऐसा शानदार डांस तालियां बजाते थक गए लोग

लोगों को तो अंजली का प्यार इजहार करने का तरीका बहुत पसंद आ रहा है। आपको यह वीडियो कैसी लगी? यह हमें वीडियो के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।