दीपिका और आलिया को ढेर सारे लोग फॉलो करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी दोनों की कार्बन कॉपी देखी हैं? इन दिनों सोशल मीडिया पर 2 लड़कियां छाई हुई हैं। कारण है उनका दीपिका जैसा दिखना और आलिया जैसा बोलना। दरअसल सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से एक लड़की की फोटो वायरल हो रही है जो बिल्कुल दीपिका पादुकोण जैसी दिखती है। वहीं दूसरी लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो बिल्कुल आलिया जैसी आवाज में बात करती नजर आ रही हैं। लोग दोनों को बहुत पसंद कर रहे हैं। आप भी जानिए दीपिका और आलिया की कार्बन कॉपी के बारे में।
हूबहू दीपिका जैसी दिखती है यह लड़की
View this post on Instagram
रिजुता घोष देब नाम की लड़की इन दिनो चर्चा में है। कारण है उनका बिल्कुल दीपिका पादुकोण जैसा दिखना। दरअसल रिजुता अपने इंस्टाग्राम पर लगातार फोटोज शेयर करती रहती है जिनमें वह बिल्कुल दीपिका जैसी नजर आती हैं। फिर क्या था उनकी फोटोज वायरल हो गईं। उन्हें देखकर आप कंफ्यूज हो जाएंगे की वो दीपिका है या रिजुता। रिजुता के पोस्ट पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर कमेंट सेक्शन में लिखता है कि आप बिल्कुल दीपिका जैसी दिखती हैं। वहीं दूसरा यूजर लिखता है कि मैंने जैसे ही आपको देखा मुझे लगा मैंने सच में दीपिका को देखा है। कुछ लोग उन्हे दीपिका 2.0 कहकर बुला रहे हैं। रिजुता कोलकाता की रहने वाली हैं और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं।
आवाज सुन आ जाएगी आलिया की याद
View this post on Instagram
चांदनी नाम की मिमिक आर्टिस्ट की आवाज सुनकर आपको ऐसा लगेगा जैसे सच में आलिया भट्ट बात कर रही है। चांदनी का एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है जिसमें वो कॉफी विद करण 7 के पहले एपिसोड में आई आलिया भट्ट की बातों को कॉपी करती दिख रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ढेर सारी वीडियो पोस्ट की हुई है जिसमें वह बिल्कुल आलिया की आवाज में बात कर रही हैं। उनके वीडियो पर अधिकतर लोगों ने यही कमेंट किया हुआ है कि वो बिल्कुल आलिया जैसे बोलती हैं।
इसे भी पढ़ेंःMahabharat के इस सीन की वजह से गिरफ्तार होने वाले थे पुनीत इस्सर
रिजुता घोष और चांदनी के टैलेंट की लोग खुलकर प्रशंसा कर रहे हैं। चांदनी को 90 हजार से ज्यादा तो रिजुता को 50 हजार से ज्यादा लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। आपको दोनो को देखकर आलिया और दीपिका की याद आई या नहीं? यह हमें फेसबुक के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit:__aloopie__/Instagram
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों