गलत आफटफिट चुनने पर चलने-फिरने में परेशानी झेलनी पड़ सकती है। अक्सर कुछ एक्ट्रेसेस भी अपनी ड्रेस की वजह से परेशान होती नजर आती हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वायरल वीडियो में कोई एक्ट्रेस नहीं बल्कि एक दुल्हन परेशान होती नजर आ रही हैं। दरअसल वायरल वीडियो मे दिख रही दुल्हन ने इतना ज्यादा भारी लंहगा पहना हुआ है कि वो कार में भी फिट नहीं आ पा रहा है। यह वीडियो जैसे ही शेयर किया गया लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। आप भी जानिए कि इस दुल्हन को कार में बैठने के लिए कितनी मेहनत करनी पड़ी।
कार में बैठना हो गया मुश्किल
View this post on Instagram
दूल्हे-दुल्हन से जुड़े कईं वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों खूब पसंद किया जा रहा है। वीडियो में दुल्हन गाड़ी में बैठी नजर आ रही है लेकिन उनका लहंगा बाहर लटक रहा है। वहीं गाड़ी के बाहर खड़ी 2 लड़कियां उनके लहंगे को गाड़ी के अंदर कोशिश करती नजर आ रही हैं। वीडियो के आखिर तक दुल्हन के लहंगे को गाड़ी के अंदर करने की कोशिश की जा रही है। आखिर में दुल्हन का लहंगा कार में फिट आ पाता है या नहीं, यह वीडियो में नहीं दिखाया गया है। लोगों को यह वीडियो बहुत पसंद आ रहा है। इस वायरल वीडियो को पारुल सेनी मेकओवर ने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है।
वीडियो पर आए 1 मिलियन से ज्यादा लाइक
लोगों को यह वीडियो बहुत पसंद आ रहा है। यही कारण है कि वीडियो पर अभी कर 1 मिलियन से ज्यादा लाइक आ चुके हैं। वहीं कमेंट सेक्शन में भी लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। कोई दुल्हन को पीछे वाली सीट पर बैठने की सलाह दे रहा है तो कोई उनके लहंगे की तारीफ कर रहा है। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा कि जैसे आजकल दुल्हन की मेंहदी कम होती जा रही है, वैसे ही दुल्हन का लहंगा भी कम हैवी हो जाना चाहिए। वहीं ज्यादातर यूजर्स इस वीडियो पर हार्ट इमोजी पोस्ट कर रहे हैं। (दुल्हन का वायपल वीडियो)
इसे भी पढ़ेंःक्या आपने देखा है भारती सिंह का प्यारा बेटा? लक्ष्य का हैरी पॉटर लुक देख आप भी बोलेंगे WOW
सोशल मीडिया पर रोजाना कोई न कोई शादी का वीडियो वायरल होता रहता है। लोग इस वीडियो को भी पसंद कर रहे हैं। आपको यह वीडियो कैसा लगा? यह हमें फेसबुक के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Photo Credit:parulsainimakeovers/Instagram (Image Grab)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों