December Vinayak Chaturthi 2024 Bhog: विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को लगाएं इन 5 चीजों का भोग, सभी विघ्न होंगे दूर

हिंदू धर्म में विनायक चतुर्थी का व्रत भगवान गणेश को समर्पित है। इस दिन बप्पा को किन चीजों का भोग लगाने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। 
 vinayak chaturthi december 2024 offer these bhog to lord ganesha

हिंदू पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी के दिन विनायक चतुर्थी का व्रत रखा जाता है। इस दिन विशेष रूप से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि अगर किसी व्यक्ति के जीवन में कोई न कोई परेशानी आ रही है, तो विनायक चतुर्थी के दिन बप्पा की पूजा विधि-विधान के साथ करें। अब ऐसे में विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को क्या-क्या भोग लगाएं। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

भगवान गणेश को लगाएं मोदक का भोग

विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को मोदक का भोग लगाएं। ऐसी मान्यता है कि मोदक का भोग लगाने से व्यक्ति के जीवन में आ रही समस्याएं दूर हो सकती है और मनचाहे परिणाम भी मिल सकते हैं। इसके अलावा अगर आपकी कोई मनोकामना है तो विनायक चतुर्थी के दिन मोदक का भोग लगाने से उत्तम परिणाम मिल सकते हैं।

भगवान गणेश को लगाएं बूंदी के लड्डू को भोग

moti boondi laddu nathu s_medium_0394118

भगवान गणेश को बूंदी के लड्डू को भोग अवश्य लगाएं। ऐसा कहा जाता है कि बूंदी के लड्डू का भोग लगाने मनचाहे फलों की प्राप्ति हो सकती है और सुख-समृद्धि में भी वृद्धि होती है। इसके अलावा अगर आप कोई मनोकामना सिद्ध करना चाहते हैं, तो बप्पा को भोग जरूर लगाएं।

इसे जरूर पढ़ें - December Vinayak Chaturthi 2024 Daan: विनायक चतुर्थी के दिन जरूर करें इन चीजों का दान, मिलेगा संपन्नता का आशीर्वाद

भगवान गणेश को लगाएं नारियल के लड्डू का भोग

भगवान गणेश को नारियल के लड्डू का भोग जरूर लगाएं। आपको बता दें, गणेश जी को विघ्नहर्ता कहा जाता है। नारियल चढ़ाने से जीवन के सभी तरह के विघ्न दूर होते हैं और कार्य में सफलता मिलती है। नारियल को मां लक्ष्मी का प्रतीक भी माना जाता है। गणेश जी को नारियल चढ़ाने से घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

भगवान गणेश को लगाएं पीस्ता खीर का भोग

Pista Kheer ka bhog

पीस्ता को धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। पीस्ता खीर चढ़ाने से घर में धन और समृद्धि आती है। पीस्ता की खीर का भोग लगाने से भगवान गणेश शीघ्र प्रसन्न हो सकते हैं और सौभाग्य में भी वृद्धि हो सकती है।

भगवान गणेश को लगाएं केले की खीर का भोग

भगवान गणेश को पके हुए केले की खीर बनाकर भोग लगाएं। ऐसा कहा जाता है कि केले का खीर बप्पा को भोग लगाने से विवाह में आ रही अड़चनों से छुटकारा मिल सकता है और घर की सुख-शांति भी बनी रहती है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP