पंचांग के हिसाब से मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन विनायक चतुर्थी का व्रत विधिवत रूप से रखा जाता है और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। अगर आप कोई भी नया काम आरंभ करना चाहते हैं, तो विनायक चतुर्थी का दिन उत्तम परिणाम लेकर आया है। आपको बता दें, भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता है। जो सभी भक्तों के विघ्न को हर लेते हैं और जीवन में खुशियों का संचार करते हैं। वहीं इस साल विनायक चतुर्थी का व्रत 05 दिसंबर को रखा जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा कहा जाता है कि जो व्यक्ति विनायक चतुर्थी के दिन व्रत रखता है। उसे जीवन में हमेशा शुभ फलों की प्राप्ति होती है। अब ऐसे में इस दिन दान-पुण्य करने का विशेष महत्व है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
विनायक चतुर्थी के दिन करें पीतल के बर्तन का दान
विनायक चतुर्थी के दिन पीतल के बर्तन का दान करने का विशेष महत्व है। पीतल को शुभ धातु माना जाता है और इसका उपयोग कई धार्मिक अनुष्ठानों में होता है। पीतल के बर्तन का दान करने से देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। वहीं विनायक चतुर्थी का व्रत गुरुवार के दिन रखा जाएगा। इसलिए इस दिन पीतल के बर्तन का दान करने से विशेष लाभ मिल सकता है। आपको बता दें, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पीतल बृहस्पति ग्रह से संबंधित है। बृहस्पति को ज्ञान, धन और वैभव का कारक माना जाता है। इसलिए पीतल का दान करने से बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। पीतल का दान करने से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं।
इसे जरूर पढ़ें - भगवान गणेश को क्यों कहते हैं गणपति बप्पा?
विनायक चतुर्थी के दिन करें अन्न का दान
विनायक चतुर्थी के दिन अन्न का दान करने से व्यक्ति के जीवन में हमेशा खुशहाली बनी रहती है और सभी दुखों से भी छुटकारा मिल सकता है। अन्न भगवान गणेश को प्रिय है। इसलिए अन्न दान करने से भगवान गणेश प्रसन्न होकर भक्तों पर अपनी कृपा बरसाते हैं। अन्न दान करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। अन्न दान करने से सभी रोगदोष से भी छुटकारा मिल सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - गणपति बप्पा की पूजा करने से मिलते हैं ये 8 लाभ, पूरी होती है सारी मनोकामना
विनायक चतुर्थी के दिन करें गुड़ का दान
विनायक चतुर्थी के दिन गुड़ का दान करने का विशेष महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि गुड़ का दान करने से स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है और धन-धान्य में भी वृद्धि होती है। गुड़ का दान करने से व्यक्ति को सौभाग्य में भी वृद्धि होती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों