सावन का महीना भगवान शिव के साथ-साथ भगवान विष्णु की कृपा पाने का भी उत्तम समय होता है। इस पवित्र मास में पड़ने वाली पुत्रदा एकादशी का विशेष महत्व है। यह एकादशी संतान प्राप्ति की कामना रखने वाले दंपतियों के लिए अत्यंत फलदायी मानी जाती है। इसके साथ ही, इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने और कुछ विशेष चीजों का भोग लगाने से घर में सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है। अब ऐसे नें इस दिन भगवान विष्णु को किन चीजों का भोग लगाने से लाभ हो सकता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का भोग लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि बेसन के लड्डू का भोग लगाने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है, जिससे न केवल संतान संबंधी समस्याएं दूर होती हैं बल्कि घर में सुख-समृद्धि और शांति का वास भी होता है। साथ ही कुंडली में स्थित गुरु दोष से भी छुटकारा मिल सकता है और मनोवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती है।
भगवान विष्णु को पंचामृत अत्यंत प्रिय है। दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल या चीनी के मिश्रण से बना पंचामृत भगवान को अर्पित करने से वे शीघ्र प्रसन्न होते हैं। इसमें तुलसी दल डालना न भूलें, क्योंकि तुलसी के बिना भगवान विष्णु का कोई भी भोग अधूरा माना जाता है। पंचामृत से अभिषेक करने के बाद इसे प्रसाद के रूप में ग्रहण करने से शारीरिक और मानसिक शुद्धि होती है।
इसे जरूर पढ़ें - सावन पुत्रदा एकादशी के दिन करें इन 5 में से कोई 1 उपाय, धन का अभाव हो सकता है दूर
मखाने की खीर भगवान विष्णु को बहुत पसंद है। सावन पुत्रदा एकादशी के दिन मखाने की खीर बनाकर भगवान को भोग लगाएं। यह भोग लगाने से घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है और परिवार में खुशहाली आती है। साथ ही ऐसा कहा जाता है कि अगर किसी जातक को वैवाहिक जीवन में परेशानियां आ रही है तो मखाने की खीर का भोग लगाने से लाभ हो सकता है। इससे मानसिक शांति बनी रहती है।
इसे जरूर पढ़ें - सावन पुत्रदा एकादशी के दिन संतान की तरक्की के लिए जरूर करें इन चीजों का दान, पंडित जी से जानें
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- HerZindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।