image

शिवलिंग पर चढ़ाएं चांदी का नाग-नागिन जोड़ा, जानें इसके धार्मिक महत्व

 हिंदू धर्म में भगवान शिव को कई सारी चीजें अर्पित की जाती हैं। वहीं कुछ लोग चांदी के नाग-नागिन का जोड़ा भी चढ़ाते हैं। आइए आर्टिकल में जानते हैं। इसके क्या होते हैं महत्व।
Editorial
Updated:- 2025-07-29, 20:39 IST

हिंदू धर्म में भगवान शिव को सबसे सरल और जल्दी प्रसन्न होने वाले देवता माना जाता है। सावनके महीने में भक्त शिवलिंग पर चांदी का नाग-नागिन का जोड़ा चढ़ाते हैं। यह परंपरा सिर्फ आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि इसके पीछे गहरा धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व छिपा है। इसी वजह से यह चीज कई सालों से होती नजर आ रही है। पंडित जन्मेश द्विवेदी जी से इसकी दानकारी हमने वली। इसमें उन्होंने कई सारी बातों के बारे में बताया। आर्टिकल में आपको इसके बारे में बताते हैं।

चांदी का नाग-नागिन जोड़ा क्यों चढ़ाया जाता है?

भगवान शिव के गले में वासुकी नाग का वास होता है। नाग-नागिन शिव की शक्ति और संरक्षण के प्रतीक माने जाते हैं। चांदी पवित्रता, शांति और चंद्रमा से जुड़ी ऊर्जा का प्रतीक है। जब चांदी के नाग-नागिन को शिवलिंग पर चढ़ाया जाता है, तो यह जीवन में संतुलन बनाने का काम करता है। इसलिए कई सारे लोग चांदी के नाग-नागिन का जोड़ा शिवलिंग पर चढ़ाते हैं।

Chandi naag nagin (2)

क्या होते हैं शिवलिंग पर चांदी के नाग-नागिन चढ़ाने के धार्मिक लाभ?

  • कुंडली के कालसर्प दोष है, तो आप नाग-नागिन का जोड़ा चढ़ाकर विशेष पूजा के बाद शिवलिंग पर चढ़ा सकती हैं। इससे आपके जीवन में परिवर्तन आता है। साथ ही, आपको किसी तरह की कोई समस्याएं नहीं होती हैं।
  • संतान प्राप्ति के लिए नाग-नागिन का जोड़ा चढ़ाया जा सकता है।ऐसी मान्यता है कि यह उपाय संतान सुख के लिए भी लाभकारी है। इसलिए आप इस जोड़े को चढ़ा सकते हैं।
  • चांदी का नाग-नागिन जोड़ा शिवलिंग पर चढ़ाने से शिवजी की विशेष कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुरक्षा बनी रहती है।

कब और कैसे चढ़ाएं चांदी के नाग-नागिन का जोड़ा?

  • आप किसी भी सोमवार को जाकर शिवलिंग पर नाग-नागिन के जोड़े को चढ़ा सकते हैं।
  • इसके लिए शिवलिंग को गंगाजल से स्नान कराएं, फिर बिल्व पत्र, दूध और फूल अर्पित करें।
  • अंत में चांदी का नाग-नागिन जोड़ा शिवलिंग पर रखें और ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करें।

Shivling (7)

इसे भी पढ़ें: क्या सावन में खरीदना चाहिए चांदी के नाग नागिन का जोड़ा, पंडित जी की जानें राय

इन बातों का रखें ध्यान

  • पूजा के बाद नाग-नागिन का जोड़ा शिव मंदिर में दान भी किया जा सकता है।
  • इसे शवलिंग पर चढ़ाने के बाद घर वापस न लाएं।
  • अगर आप शिव कृपा, संतान सुख या जीवन के कष्टों से मुक्ति चाहते हैं, तो इसे चढ़ाने के बाद वहीं पर किसी को दान कर दें।

 इसे भी पढ़ें: सावन में शिवलिंग पर शहद और शक्कर चढ़ाने का क्या है महत्व? पंडित जी से जानें

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Amazon, Flipkart

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;