श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी का त्योहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। यह दिन नाग देवताओं को समर्पित है और देशभर में उनकी पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन नागों की पूजा करने से सर्प दोष से मुक्ति मिलती है और भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। लेकिन नाग पंचमी सिर्फ पूजा-पाठ का ही नहीं, बल्कि दान-पुण्य का भी विशेष महत्व रखती है। आपको बता दें, हिंदू धर्म में दान-पुण्य को मोक्ष का मार्ग बताया गया है।
किसी भी शुभ अवसर पर या त्योहार पर दान करने से व्यक्ति को अनंत गुना फल प्राप्त होता है। नाग पंचमी के दिन भी दान करने की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन किया गया दान कई जन्मों के पापों का शमन करता है और जीवन में सुख-समृद्धि लाता है।
अब ऐसे में नाग पंचमी के दिन सफेद चीजों का दान करने का विधान है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से दान करने के बारे में जानते हैं।
नाग पंचमी के दिन चावल का दान करने से घर में सुख-शांति और धन-धान्य में वृद्धि होती है। यह धन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में सहायक होता है। माना जाता है कि नाग पंचमी पर दान करने से सर्प दोष और कालसर्प दोष का प्रभाव कम होता है। ज्योतिष के अनुसार, चावल का दान करने से कुंडली में स्थित ग्रह दोषों से भी राहत मिल सकती है, विशेष रूप से अगर मंगल दोष हो। चावल को माता लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है और इसका दान करने से व्यक्ति को अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की कुंडली में कालसर्प दोष होता है, उन्हें नाग पंचमी के दिन चांदी के नाग-नागिन के जोड़े का दान करने या शिवलिंग पर अर्पित करने से इस दोष से मुक्ति मिलती है। अगर किसी को सांपों से भय लगता है या सपने में सांप आते हैं, तो चांदी के नाग-नागिन के जोड़े की पूजा करके उसे शिवलिंग पर अर्पित करने और स्वास्तिक को गले में धारण करने से यह भय दूर होता है। नागों को धन-संपदा का रक्षक माना जाता है। नाग पंचमी पर नाग-नागिन के जोड़े का दान करने से घर में सुख-शांति और बरकत आती है, आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और धन-धान्य की कमी नहीं होती है।
इसे जरूर पढ़ें - नाग पंचमी पर भाग्यवान और धनवान बनने के लिए कर सकती हैं ये 5 अचूक उपाय, पंडित जी से जानें
नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा की जाती है, और उन्हें शांत और प्रसन्न रखने के लिए सफेद वस्त्र का दान करना शुभ माना जाता है। यह दान मन की शांति और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में सहायक होता है। ज्योतिष शास्त्र में सफेद रंग चंद्रमा और शुक्र ग्रह से संबंधित है। इन ग्रहों की शांति और उनके शुभ प्रभावों को बढ़ाने के लिए भी सफेद वस्त्र का दान किया जाता है।
इसे जरूर पढ़ें - नाग पंचमी पर घर के मुख्य द्वार पर जलाएं यह एक चीज, हर तरह की बुरी नजर चुटकियों में हो जाएगी दूर
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- HerZindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।