नाग पंचमी पर घर के मुख्य द्वार पर जलाएं यह एक चीज, हर तरह की बुरी नजर चुटकियों में हो जाएगी दूर

हिंदू धर्म में नाग पंचमी के दिन कई तरह के उपाय बताए गए हैं। जिससे व्यक्ति को लाभ हो सकता है। अब ऐसे में अगर आपको बार-बार नजर लगती रहती है तो आइए इस लेख में नाग पंचमी के दिन नजरदोष उतारने के बारे में विस्तार से जानते हैं। 
nag panchami 2025 burn camphor and cow dung at main door of house to get rid of nazar dosha

अक्सर हम अपने आस-पास या घर में अजीबोगरीब घटनाओं का अनुभव करते हैं, जैसे घर में अचानक कलह बढ़ जाना, काम बनते-बनते बिगड़ जाना, या परिवार के सदस्यों का बार-बार बीमार पड़ना। कई बार हम इन चीजों को सामान्य मान लेते हैं, लेकिन हमारी परंपराओं में इसे बुरी नजर का प्रभाव भी माना जाता है। बुरी नजर, जिसे अक्सर 'नकारात्मक ऊर्जा' के रूप में देखा जाता है, किसी व्यक्ति या स्थान की ऊर्जा को प्रभावित कर सकती है, जिससे वहां परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। नाग पंचमी के दिन बुरी नजर से छुटकारा पाने के लिए उपाय बताए गए हैं। आपको बता दें, नाग पंचमी का दिन सर्प देवता को समर्पित होता है, और इस दिन उनकी पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है, ऐसा माना जाता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से नाग पंचमी के दिन नजर उतारने के बारे में जानते हैं।

नाग पंचमी के दिन घर के मुख्य द्वार पर जलाएं उपले पर कपूर

camphor-1728383400

धार्मिक दृष्टिकोण से, यह माना जाता है कि नाग पंचमी के दिन नाग देवता पृथ्वी पर भ्रमण करते हैं। उपले पर कपूर जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। नाग पंचमी के दिन सुबह स्नान करने के बाद, एक साफ उपला लें। इसे अपने घर के मुख्य द्वार के ठीक बाहर रखें। उपले पर थोड़ा कपूर रखकर जला दें। जब तक धुआं उठता रहे, उसे वहीं रहने दें। इस दौरान आप नाग देवता के मंत्रों का जाप भी कर सकते हैं। उसके बाद आप पूरे घर में उस धुएं को दिखाएं और फिर घर के सभी सदस्यों पर उस धुएं को दिखाएं। इससे बुरी नजर दूर हो सकती है।

ज्योतिष शास्त्र में उपले और कपूर का ज्योतिष महत्व

download---2024-09-09T160906962_66ded05724736

उपले और कपूर की अग्नि से निकलने वाली सकारात्मक ऊर्जा घर में मौजूद किसी भी तरह की नकारात्मक शक्ति को दूर करती है। ऐसा माना जाता है कि यह ग्रहों के अशुभ प्रभावों को कम करने में सहायक है। विशेषकर शनि, राहु और केतु जैसे ग्रहों के दुष्प्रभाव को शांत करने के लिए यह उपाय किया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन उपले पर कपूर जलाने से व्यक्ति को ग्रहदोष से छुटकारा मिल सकता है और भाग्योदय हो सकता है।

इसे जरूर पढ़ें - नागपंचमी पर भाग्यवान और धनवान बनने के लिए कर सकती हैं ये 5 अचूक उपाय, पंडित जी से जानें

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP