सावन के महीने का हर दिन भगवान शिव का होता है। इसी वजह से भोलेनाथ का आशीर्वाद पाने के लिए हर कोई उनकी आराधना करता है। वहीं कुछ लोग ऐसे उपायों को करते हैं, जिसे करने के उनके जीवन में बदलाव देखने को मिलता है। ऐसे ही आप भी सावन में पंडित जन्मेश द्विवेदी जी से जानें शहर और शक्कर को शिवलिंग पर चढ़ाने के क्या फायदे होते हैं।
पंडित जी के बताए अनुसार अगर आप सावन के महीने में शिवलिंग पर शहद चढ़ाते हैं, तो इससे आपके जीवन में मधुरता बनी रहती है। साथ ही, इससे आपको दीर्घायु प्राप्त होने का आशीर्वाद मिलता है। इसलिए आप सावन में रोजाना शिवलिंग पर शहद को चढ़ाने से घर में सुख शांति की प्राप्ति भी कर सकते हैं। इससे आपके आसपास की ऊर्जा सकारात्मक बनी रहेगी। आपको शहद को शिव जी के मंत्र ऊं नम: शिवाय का जप करत हुए चढ़ाना है।
अगर आपके घर में धन या अन्न से जुड़ी समस्याएं चल रही हैं, तो ऐसे में आप शिवलिंग पर शक्कर को चढ़ाएं। शक्कर को चढ़ाने से आपकी इन समस्याओं में राहत मिलनी शुरू हो जाएगी। लेकिन इस उपाय को आपको नियमित तरीके से करना है। तभी आपको इसका फल प्राप्त होगा। साथ ही, आप भगवान शिव का आशीर्वाद पा सकते हैं। आप शिवलिंग पर शक्कर जलाभिषेक के बाद चढ़ाएं। इसके बाद भगवान शिव का आशीर्वाद लें।
इसे भी पढ़ें: Sawan Upay: सावन में करें घी के ये 2 सरल उपाय, करियर में मिल सकती है ग्रोथ
सावन में इन दोनों पवित्र वस्तुओं को शिवलिंग पर अर्पित करने से भोलेनाथ प्रन्न होंगे। साथ ही, भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। तो इस सावन, आप भी अपनी श्रद्धा अनुसार महादेव को शहद और शक्कर अर्पित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। आप इसका उपाय अपने खुद के पंडित जी से भी जान सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: सावन में सफेद जनेऊ से करें शिव पूजन, जानें किन समस्याओं से मिलेगा छुटकारा
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Freepik/ Herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।