विक्टोरिया सीक्रेट की मॉडल्स को हमेशा से परफेक्ट और खूबसूरत माना गया है। कई लड़कियां चाहती हैं कि उनकी बॉडी भी विक्टोरिया सीक्रेट की मॉडल्स की तरह ही लगे लेकिन क्या आपने कभी यह सोचा है कि विक्टोरिया सीक्रेट की मॉडल्स को खुद को हमेशा परफेक्ट रखने के लिए किन मुश्किलों का सामना करना पड़ता होगा और वह कैसे खुद को फिट और खूबसूरत रखती होंगी। इसके बारे में खुद जैस्मिन टूकस ने और जोसेफिन स्काइवर ने कुछ बातें एक इंटरव्यू में शेयर की थी। पहले अमेरिका और अब पूरी दुनिया में इस ब्रांड के स्टोर मौजूद हैं।
'भीड़ में नहीं पहचान पाते हैं लोग'
जोसेफिन स्काइवर ने इंटरव्यू में बताया कि एक बार वह विक्टोरिया सीक्रेट बिल बोर्ड के नीचे खड़ी हुई थी लेकिन उन्हें आम जनता कोई भी व्यक्ति नहीं पहचान पाया था। इसे देखकर उन्हें भी बहुत आचर्य हुआ था, लेकिन वह इस बात को मानती हैं कि विक्टोरिया सीक्रेट्स जैसी नजर आती हैं वैसी असल में नहीं होती हैं। लोग ऐसा सोचते हैं कि विक्टोरिया सीक्रेट की मॉडल्स हमेसा सुंदर और परफेक्ट नजर आती हैं जबकि ऐसा असल में नहीं होता है।
इसे भी पढ़ें:इन बॉलीवुड फिल्मों के रीमेक साउथ सिनेमा में बनाए गए
'कई मेकअप की लेयर लगाते हैं'
विक्टोरिया सीक्रेट की मॉडल जोसेफिन स्काइवर ने यह भी इंटरव्यू में शेयर किया कि उन्हें अपनी बॉडी पर दो मेकअप की लेयर्स लगानी होती हैं। सिर्फ यही नहीं मेरी मां भी मुझसे यह सवाल करती हैं कि क्या मैं वहीं हूं जो टीवी और पोस्टर पर नजर आ रही हूं। जोसेफिन स्काइवर ने बताया कि उनकी बॉडी पर न सिर्फ मेकअप लगता है बल्कि वह ऑयल, ग्लिटर्स भी लाते हैं। यह सब हमारी असलियत नहीं है यह एक भ्रम की तरह होता है जो लोगों को सच नजर आता है और वह इसे कॉपी करने का प्रयास करते हैं।
इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड की इन एक्ट्रेसेस ने पर्दे पर निभाया राजकुमारी का किरदार, एक्टिंग और खूबसूरती से जीता दिल
विक्टोरिया सीक्रेट की मॉडल्स को हमेशा खूबसूरत दिखने के लिए कई परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है क्योंकि कई लोग उन्हें रोल मॉडल के रूप में देखते हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- youtube
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों