अमूमन आर्गेनिक फल व सब्जियां खाना हर किसी को अच्छा लगता है। लेकिन मार्केट में मिलने वाली वेजिटेबल्स कितनी प्योर हैं, इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। कई बार यह देखने व सुनने में आता है कि लोग अधिक लालच में केमिकल्स आदि की मदद से फल-सब्जियों को उगाते हैं, जो सेहत के लिए बिल्कुल भी अच्छे नहीं होते। इतना ही नहीं, मार्केट में मिलने वाली सब्जियां काफी महंगी होती है और इसके लिए आपको काफी पैसे खर्च करने की जरूत पड़ती है। हालांकि, अगर आप ऐसा नहीं चाहती है, तो आप घर पर ही कई तरह की सब्जियां उगा सकती हैं।
आमतौर पर, महिलाएं किसी भी फल या सब्जी को उगाने के लिए उनके बीजों को खरीदती हैं और फिर उन्हें बोती हैं। लेकिन अगर आपके पास बीज नहीं हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप स्लाइस की मदद से भी सब्जियों को उगा सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको स्लाइस की मदद से ग्रो करने वाली कुछ सब्जियों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप अपने यार्ड या बालकनी में मुफ्त उगा सकती हैं-
आलू
आलू के स्लाइस की मदद से भी उन्हें उगाया जा सकता है। बस आपको इस बात का ध्यान रखना है कि आप ऐसे आलू का चयन करें, जो हल्के अंकुरित हो चुके हों। स्लाइस से आलू उगाने के लिए आप इन स्टेप्स को फॉलो कर सकती हैं-
- सबसे पहले आलू के कुछ स्लाइस काट लें।
- अब एक कंटेनर लें और उसे खाद से भरपूर पॉटिंग मिक्स से भरें।
- इसके बाद, आलू के कटे हुए हिस्से को मिट्टी की सतह पर रखें और मिट्टी की दूसरी परत से ढक दें।
- पौधों के निकलने तक मिट्टी को नम रखें। हालांकि, ओवरवाटरिंग से बचें।
टमाटर
चूंकि टमाटर के बीज उसके अंदर ही होते हैं तो ऐसे में टमाटर की स्लाइस की मदद से पौधा उगाना भी एक अच्छा विचार है। इसके लिए यह स्टेप्स फॉलो करें-
- सबसे पहले, ताजे टमाटर के 1/4 इंच मोटे स्लाइस काट लें।
- अब इसे कंटेनर में ऊपर की मिट्टी पर रख दें।(मिट्टी तैयार करते समय इन बातों का ध्यान रखें)
- इसके बाद, स्लाइस को मिट्टी की एक पतली परत से ढक दें।
- अब पानी से पॉट में हल्का सा स्प्रे करें ताकि सतह नम हो जाए।
- मिट्टी को 3-4 घंटे की फ़िल्टर्ड रोशनी प्रदान करें। जल्द ही आपके पास टमाटर के कई पौधे होंगे।
खीरा
खीरा खाना अधिकतर लोगों को पसंद होता है। अगर आप चाहें तो इसकी स्लाइस से प्लांट उगा सकते हैं। बस आपको यह ध्यान रखना है कि आप उसकी थिन स्लाइस काट लें और इस दौरान उसमें से बीज ना निकलें।(जानें अच्छा और मीठा खीरा चुनने का सही तरीका)
- सबसे पहले एक कंटेनर में मिट्टी डालें।
- अब उसके ऊपरी हिस्से में खीरे के स्लाइस रखें और मिट्टी से कवर कर दें।
- हर 2-3 दिनों में इस पर हल्का सा पानी से स्प्रे करें।
- एक बार जब सीड्स अंकुरित हो जाते हैं और उसमें कुछ पत्ते नजर आने लगते हैं तो आप उसे एक दूसरे बड़े पॉट में ट्रांसप्लांट कर लें।
अदरक
अदरक को भी स्लाइस की मदद से ग्रो किया जा सकता है। हालांकि, इसे स्लाइस में काटते समय इस बात का ध्यान दें कि उसके बड्स को कोई नुकसान ना हो।
- सबसे पहले अदरक को छोटे पीसेस में काट लें।
- इस दौरान उसके बड्स को नुकसान ना पहुंचाएं।
- अब उन कटी हुई साइड को नीचे रखते हुए पॉटिंग मिक्स में डालें।
- इसे बहुत गहरा मत गाड़ों।
- अब इसे अच्छी तरह से पानी दें और फ़िल्टर्ड धूप वाले एरिया में रखें।(गमले की मिट्टी में हो रहे हैं कीड़े तो आजमाएं ये उपाय)
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों