Vat Savitri Puja 2025: सजने-संवरने से लेकर व्रत सामग्री तक, वट सावित्री पूजा के लिए करनी है खरीदारी? तो आज ही बना लें जरूरी सामानों की सूची

वट सावित्री व्रत साल 2025 में  26 मई, 2025 सोमवार को मनाया जाएगा। इस दिन तैयार होने से लेकर घर की सामानों तक आपको क्या-क्या खरीदना चाहिए आइए हम आपको यहां बताते हैं।
image

सुहागिन महिलाओं के लिए वट सावित्री पूजा का पर्व बहुत खास होता है। यह दिन पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुखमय दांपत्य जीवन की कामना के लिए समर्पित है। ज्येष्ठ मास की अमावस्या को मनाया जाने वाला यह व्रत महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं पूरे सोलह श्रृंगार करके बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं। यह पर्व जितना आस्था और भक्ति से भरा है, उतनी ही तैयारी भी इसमें लगती है। पूजा की सामग्री से लेकर अपने साज-श्रृंगार करने तक, कई चीजों की खरीदारी करनी पड़ती है। अगर आप चाहती हैं कि वट सावित्री पूजा के दिन कोई भी जरूरी सामान छूटे नहीं, तो यह जरूरी है कि आप पहले से ही एक विस्तृत शॉपिंग लिस्ट बना लें। इससे अंतिम समय की भागदौड़ से बचा जा सकेगा और आप शांतिपूर्वक इस पवित्र पर्व की तैयारी कर पाएंगी। आइए जानते हैं कि वट सावित्री पूजा के लिए किन-किन चीजों की जरूरत पड़ सकती है।

वट सावित्री पूजा के लिए जरूरी सामानों की सूची

Shringar for vat savitri puja

साज-श्रृंगार सामग्री की सूची

वट सावित्री पूजा के लिए महिलाएं सोलह श्रृंगार करके तैयार होती हैं। इसके लिए अगर आप शॉपिंग अभी तक नहीं कर पाई हैं, तो आप कुछ सामानों की खरीदारी करके भी खूबसूरत तरीके से तैयार हो सकती हैं। इसके लिए आप नई साड़ी, चूड़ियां, सिंदूर, बिंदी, महावर/आलता, मेहंदी, गजरा/फूल, मांग टीका, नथ, झुमके, हार, अंगूठी, पायल और बिछिया, काजल, लिपस्टिक, नेलपेंट आदि खरीद सकती हैं।

पूजा के लिए जरूरी सामान

vat savitri shopping

यह वह सामग्री है जिसकी आपको वट वृक्ष की पूजा के लिए आवश्यकता होगी। कच्चा सूत या लाल मौली, रोली/कुमकुम, चावल (अक्षत), मौसमी फूल, मिठाई, भीगे हुए चने, सिंदूर और बिंदी, पान के पत्ते व सुपारी, पूजा की थाली, दक्षिणा के सामान, छोटा पंखा, धूप-दीप, घी, आम, केला, लीची या कोई भी मौसमी फल आपको अभी से खरीद लेनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें-वट सावित्री व्रत के लिए करनी है चूड़ियों की शॉपिंग? गाजियाबाद की ये मार्केट्स हैं बेस्ट

वट सावित्री पूजा की तैयारी के लिए जरूरी टिप्स

Vat savitri puja shopping guide

  • समय रहते खरीदारी कर लें- अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए सामान की खरीदारी एक-दो दिन पहले ही कर लें।
  • ताजी सामग्री का इस्तेमाल करना जरूरी- फूल और फल जैसी चीज़ें पूजा से एक दिन पहले या सुबह-सुबह ही खरीदें ताकि वे ताज़ी रहें।
  • सामानों को खरीदने के बाद घर पर चेक करें- खरीदी गई सभी चीजों को घर लाकर एक बार चेक कर लें ताकि पूजा के समय कोई कमी न रहे।

इसे भी पढ़ें-Vat Savitri Mehndi Designs:बेल मेहंदी के ये 5 डिजाइंस हाथों पर लगाएं और फिर देखें हथेली पर कैसे खिल उठेगी बहार

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image credit- Freepik


HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP