Vat Savitri Mehndi Designs:बेल मेहंदी के ये 5 डिजाइंस हाथों पर लगाएं और फिर देखें हथेली पर कैसे खिल उठेगी बहार

Mehndi Designs: वट सावित्री व्रत के लिए मेहंदी डिजाइन तलाश रही हैं, जो आपके हाथों को खूबसूरत लुक दे, तो एक बार इन सुंदर और डीटेल्‍ड बेल मेहंदी पर फोकस करें। 
vat savitri mehndi designs

Vat Savitri 2025 Mehndi Designs: वट सावित्री का व्रत जैसे-जैसे करीब आ रहा है, वैसे-वैसे महिलाओं की मेहंदी डिजाइन को लेकर तलाश भी तेज हो गई है। वैसे तो आपको इंटरनेट खोलते ही मेहंदी डिजाइंस की ढेरों तस्‍वीरें आपको देखने को मिल जाएंगी, मगर आज हम आपको बेल मेहंदी डिजाइंस की कुछ लेटेस्‍ट तस्‍वीरें दिखाएंगे। इन्‍हें लगाना आसान है और कम समय में ही मेहंदी डिजाइन से आपके हाथ पूरे भर जाते हैं। इन तस्‍वीरों को देखकर आपको एक आइडिया लग जाएगा कि बेल मेहंदी में क्‍या नए पैटर्न आ गए हैं। आपको बता दें कि बेल मेहंदी आपके हाथों को केवल अच्‍छा लुक नहीं देती है बल्कि इससे आपको छोटे हाथ लंबे और मोटे हाथ पतले भी लगते हैं। चलिए हम आपको ऐसी ही कुछ खूबसूरत बेल मेहंदी डिजाइन दिखाते हैं।

वट सावित्री व्रत के लिए 5 बेल मेहंदी डिजाइंस देखें

बेल मेहंदी डिजाइन बहुत ही पुरानी और लोकप्रिय मेहंदी डिजाइंस में एक है। मगर अब इसमें कुद आधुनिक पैटर्न भी जुड़ गए हैं। केवल फूल, पत्‍ती और लताओं से ही अब बेल तैयार नहीं की जाती हैं। इसमें डॉट, चेन, ब्‍लॉक आदि को भी जोड़ा जाता है। जिससे यह मेहंदी डिजाइन और भी ज्‍यादा खूबसूरत नजर आने लग जाती है।

latest mehndi designs

उंगलियों पर बेल मेहंदी डिजाइन

वक्‍त के साथ मेहंदी की डिजाइन में भी बहुत बदलाव आ गया है। अब महिलाएं पूरी हथेली में मेहंदी लगाने के स्‍थान पर केवल उंगलियों पर ही मेहंदी लगा लेती हैं और यह रचने के बाद बहुत ज्‍यादा खूबसूरत नजर आती है। आप भी पतली सी बेल को जिगजैग करके उंगलियों पर मेहंदी की डिजाइन भर सकते हैं।

gulab bel mehndi

गुलाब की बेल मेहंदी डिजाइन

बेल मेहंदी में आप गुलाब के छोटे और बड़े फूल बना कर उसके साथ लता और पराग निकालकर भी सुंदर सी बेल मेहंदी को हाथों पर लगा सकती हैं। अगर आपको लाइट मेहंदी डिजाइन पसंद है, तो यह आपके लिए बेस्‍ट ऑप्‍शन है। आप इसे हाथों के आगे और पीछे दोनों साइड लगा सकती हैं।

new henna designs

अरेबिक बेल मेहंदी डिजाइन

अगर आपको सिंपल लेकिन बेल मेहंदी में कुछ अलग डिजाइन को ट्राई करना है, तो ऐसे में आप अरेबिक बेल मेहंदी को लगा सकती हैं। इस तरह की मेहंदी लगने के बाद अच्छी लगती है। इसमें फूल-पत्तियों के साथ-साथ घनी मेहंदी का डिजाइन बनाया जाता है।

Arabic bel mehndi designs

बोल्‍ड और घनी बेल मेहंदी डिजाइन

अगर आपको घनी मेहंदी के साथ बहुत ज्‍यादा डार्क मेहंदी चाहिए तो ऊपर दिखाई गई मेहंदी डिजाइन आपके लिए परफेक्‍ट विकल्‍प है। इस तरह की मेहंदी में आप गुलाब के फूल और पत्तियों की बेल बना सकती हैं। इस तरह की बेल आपके पूरे हाथ को कवर कर लेती है। इसके लिए आपको खास उंगलियों की टिप को मेहंदी से कवर करने की जरूरत नहीं है आप वहां भी मेहंदी डिजाइन ही भर सकती हैं।

bel mehndi designs

महीन बेल जाल मेहंदी डिजाइन

आजकल महीने बेल मेहंदी का ट्रेंड चल रहा है। इसमें आप हथेली के बीच में कोई खूबसूरत सा मोटिफ बनाकर उसके इर्द गिर्द महीने बेल का जाल बना सकती हैं। इसमें छोटे-छोटे फूल और पत्तियों के साथ लताएं और पराग भी बनाए जा सकते हैं। इसे हैवी मेहंदी डिजाइन तो नहीं कहा जा सकता है , मगर रचने के बाद यह डिजाइन आपके हाथों को बहुत खूबसूरत लुक देती है।

इसे जरूर पढ़ें-Vat Savitri 2025 Keri Mehndi Designs: कम समय में हाथों पर लगाएं कैरी मेहंदी की ये 5 डिजाइंस

vat savitri mehndi designs

झरोखा बेल मेहंदी डिजाइन

खूबसूरत और डिजाइनर झरोखा मेहंदी आर्ट के साथ भी आप महीन या मोटी बेल मेहंदी डिजाइन को जोड़ सकती हैं। यह बहुत ही क्‍लासी और रॉयल अंदाज देती है। बेस्‍ट बात तो यह है कि इससे आपके हाथ बहुत अच्‍छी तरह से कवर हो जाते हैं और आपको बहुत ज्‍यादा डिजाइन एलिमेंट्स और पेटर्नस को एड नही करना पड़ता है। आप इस तरह की मेहंदी डिजाइन को फ्रंट और बैक दोनों में लगा सकती हैं।

vat savitri mehndi designs

ब्‍लॉक बेल मेहंदी डिजाइन

ब्‍लॉक मेहंदी आर्ट के साथ आप बेल को जोड़कर अपनी मेहंदी डिजाइन को कंटेम्‍प्रेरी लुक दे सकती हैं। यक बहुत ही कंट्रास्‍ट मेहंदी डिजाइन है। आप अलग-अलग ब्‍लॉक्‍स के साथ सिंपल फूल की बेल बनाकर अपनी डिजाइन को कंप्‍लीट कर सकती हैं। इस तरह की मेहंदी डिजाइन छोटे और मोटे हाथों को लंबा और पतला लुक देती है।

mehndi designs on vat savitri

कमल की बेल मेहंदी डिजाइन

कमल का फूल आजकल मेहंदी डिजाइन की रोनके बढ़ा रहा है। आप डॉट या चेन मेहंदी के साथ कमल के छोटे-छोटे फूल बनाएं, आपकी बेल तैयार हो जाएगी। बेस्‍ट बात यह है कि आपको इस तरह की मेहंदी के साथ बहुत ज्‍यादा डिजाइन एलिमेंट्स जोड़ने की जरूरत नहीं है। फिर भी आपको लगता है कि कुछ और जोड़ने से आपकी मेहंदी खूबसूरत लगेगी, तो आप बेल से जाल पैटर्न बना सकती हैं। इससे हाथ भी कवर हो जाते हैं और मेहंदी डिजाइन भी खूबसूरत लगती हैं।

इसे जरूर पढ़ें-Arabic Mehndi Designs: हाथों की सुंदरता को बढ़ाने के लिए लगाएं अरेबिक मेहंदी, सिंपल से लेकर भरे डिजाइंस करें पसंद

वट सावित्री व्रत के लिए ऊपर दिखाई गई डिजाइंस में से आप भी अपने लिए कुछ चुन सकती हैं। ब्‍यूटी से जुड़ें और भी लेख पढ़ने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें। यह लेख पसंद आया हो, तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP