Arabic Mehndi Designs: शादी के घर में कई सारे फंक्शन रखें जाते हैं। ऐसे में हर कोई अपने लिए अलग-अलग तरह की चीजों को करना पसंद करता है। लेकिन जिस दिन मेहंदी की रस्म होती है, तो उस दिन सभी लोग अपने हाथों में लगाने के लिए अलग-अलग मेहंदी डिजाइंस को सर्च करती हैं। सभी को चाहिए होता है कि उनके हाथों में अच्छी मेहंदी लगे। इस बार आप अपने हाथों में अरेबिक मेहंदी को लगाएं। चलिए आपको बताते हैं किस तरह के डिजाइंस को आप हाथों में लगा सकती हैं।
आप हाथों को सुंदर दिखाने के लिए गोल टिक्की अरेबिक मेहंदी डिजाइन को लगा सकती हैं। इस तरह की मेहंदी लगने के बाद अच्छी लगेगी। इससे आपके हाथ बेहद खूबसूरत लगेगा। इसमें हथेली के बीच में गोल टिक्की डिजाइन क्रिएट किया जाएगा। इसके आसपास फूल बनाएं जाएंगे। उंगलियों पर जाली या बॉक्स डिजाइन बनाएं। इससे हाथों की शोभा दोगुनी हो जाएगी।
आप हाथों को सजाने के लिए मिनिमल डिजाइन वाली अरेबिक मेहंदी को भी लगा सकती हैं। इस तरह की मेहंदी भी लगने के बाद काफी अच्छी लगती है। साथ ही, कम समय में हाथों पर डिजाइन भी बन जाता है। जब ये रचती है, तो डिजाइन और भी सुंदर दिखाई देता है।
हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए बेल डिजाइन वाली अरेबिक मेहंदी को लगा सकती हैं। इस तरह की मेहंदी में मोर से लेकर फूल के डिजाइन को बनाया जाता है। साथ ही, इसमे शेड भी की जाती है। इससे मेहंदी और भी ज्यादा हाइलाइट होती है। मेहंदी को आप कलाई से नीचे तक भी लगा सकती हैं। इससे आपके हाथ अच्छे लगेंगे।
आप हाथों में बॉक्स डिजाइन वाली अरेबिक मेहंदी को लगा सकती हैं। इस तरह की मेहंदी लगने के बाद अच्छी लगेगी। इसमें पहले बॉक्स के डिजाइन को हथेली पर बनाया जाएगा। इसके बाद इसमें जाल क्रिएट किया जाएगा। जाल बनने के बाद इसमें फूल बनाएं जाएंगे। इसमें आप चाहें तो शेड करा सकते हैं या कुछ डिजाइन को क्रिएट करा सकती हैं। फिर इसे अच्छे से हाइलाइट करें। इस तरह के आपके हाथों में ये अरेबिक मेहंदी अच्छी लगेगी।
मेहंदी तक अच्छी लगती है, जब इसमें जो डिजाइन बनाया जाता है, वो थोड़ा भरा-भरा लगे। ऐसा इसलिए क्योंकि इस तरह के डिजाइन से हाथ भी अच्छे लगते हैं। साथ ही, आपको ज्यादा डिजाइन सर्च करने की जरूरत नहीं पड़ती है। ऐसे में आप इस फोटो में नजर आने वाली अरेबिक मेहंदी को लगा सकती हैं। मेहंदी लगने के बाद अच्छी लगेगी। साथ ही, इससे आपके हाथ सुंदर नजर आएंगे।
इसे भी पढ़ें: Indo Arabic Mehndi Designs: बेस्ट फ्रेंड की शादी में हाथों पर सजाएं इंडो अरेबिक मेहंदी डिजाइंस
आप अपने हाथों में बेल डिजाइन वाली अरेबिक मेहंदी को लगा सकती हैं। इस तरह के मेहंदी डिजाइंस लगने के बाद हाथों की सुंदरता को दोगुना कर देते हैं। इसमें शेड भी की जाती है। साथ ही, इसमें डिजाइन भी बनाया जाता है। इससे हाथ और भी ज्यादा अच्छे लगते हैं। मेहंदी को आप आगे की हथेली पर लगाएं।
अगर आपको पूरी हथेली पर मेहंदी नहीं लगानी है, तो ऐसे में आप फोटो में नजर आने वाले डिजाइन की तरह मेहंदी लगा सकती हैं। इसमें कट वाला डिजाइन बनाया जाएगा। साथ ही, इसमें जो पत्तियां बनाई जाएंगी। इसमें मेहंदी भरी जाएगी। इससे आपके हाथ सुंदर लगेंगे।
इसे भी पढें: Arabic Mehndi Designs: हाथों की हथेली है छोटी तो ये अरेबिक मेहंदी डिजाइन आपके लिए हैं परफेक्ट
आप हाथों की सुंदरता को बढ़ाने के लिए भरे हुए हाथ वाली अरेबिक मेहंदी को लगा सकती हैं। इस तरह की मेहंदी लगने के बाद अच्छी लगती है। इसमें पूरे हाथ पर अरेबिक मेहंदी लगाई जाएगी। इसमें कई जगह पर फूल, पत्तियां और जाली बनाई जाएगी। इस तरह की मेहंदी को लगाने के बाद आप अपने हमसफर का नाम भी लिख पाएंगी।
इस बार मेहंदी फंक्शन में इन डिजाइंस को दिखाकर अपने हाथों पर अरेबिक मेहंदी लगवाएं। इससे आपके हाथ अच्छे नजर आएंगे।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Instagram/ Sainabz Mehndi Designs, mehndi_design4u
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।