मेहंदी चाहें हाथों में लगे या पैरों में अच्छी तभी लगती है जब डिजाइन अच्छा बना हो और रंग गहरा आए। ऐसे में मेहंदी जब अपनी बेस्ट फ्रेंड की शादी के लिए लगानी हो तो उसकी बात ही कुछ और होती है। इसके लिए हम खुद अलग-अलग डिजाइन को सर्च करते हैं। कई बार इंटरनेट से डिजाइन खोज कर निकालते हैं तो कई बार मेहंदी की कैटलॉग में से डिजाइन पसंद करते हैं। लेकिन अगर आपको इनमें से भी कुछ समझ नहीं आ रहा है तो सबसे बेस्ट है यहां बताए गए इंडो अरेबिक मेहंदी डिजाइन। इन्हें बनाना काफी आसान है और ये दिखने में भी सबसे अलग होते हैं। चलिए आपको बताते हैं इन्हें आप कैस बना सकती हैं।
अगर आपके हाथों की हथेली छोटी है तो इसके लिए आप इस फूल लटकन वाले मेहंदी डिजाइन को हाथों में लगा सकती हैं। इसमें आपकी कलाई पर एक बॉक्स के साथ फूल बनाएं जाएंगे। जिनके अंदर डार्क आउटलाइन की जाएगी। वहीं इसके आसपास और कई सारे फूलों के डिजाइन बनेगा। इसके बाद हथेली पर लटकन और फूल बनाएं। उंगली पर चाहे तो जाली डिजाइन या फिर उल्टे फूल के डिजाइन को बना सकती हैं। इस तरीके से आपके हाथों में मेहंदी लग जाएगी। इस मेहंदी की खास बात यह है कि इसे लगाने में ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
मिनिमल मेहंदी डिजाइन भी काफी पसंद किए जा रहे हैं। अगर आपको भी ऐसे डिजाइन पसंद हैं तो इसके लिए बेस्ट है आप इंडो अरेबिक स्टाइल में मेहंदी (मेहंदी डिजाइन) लगाएं। इसमें आपके हाथों में सिंपल बेल लगाई जाएगी। जिसमें फूल का डिजाइन पत्तियों के साथ बनाया जाएगा। फिर ऊपर की तरफ लटकन बनाई जाएगी। उंगलियों पर छोटे-छोटे फूल बनाएं जाएंगे। ये काफी सिंपल मेहंदी डिजाइन है जिसे देखकर आप घर पर भी लगा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: X Mehndi Designs: हथेली में X बनाकर लगाएं मेहंदी की ये डिजाइंस
ज्यादातर लड़कियां जाली डिजाइन बनाना पसंद करती हैं। इसलिए अब आपको हर एक मेहंदी डिजाइन में ये देखने को मिल (बेस्ट मेहंदी डिजाइन) जाते हैं। इंडो अरेबिक मेहंदी डिजाइन में भी इसे काफी पसंद किया जाता है। इसमें हाथों पर जाली बनाई जाती है जिसे डार्क शेड किया जाता है। आसपास फूल और मोर डिजाइन बनाया गया है। इसे कंप्लीट करने के लिए पत्तियां भी बनाई गई हैं। उंगलियों पर छोटी पत्तियों के डिजाइन को क्रिएट किया गया है। आप भी इसे अपनी बेस्ट फ्रेंड की शादी में लगा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: मेहंदी के ये मिनिमल डिजाइंस दुल्हन के लिए हैं बेहद खास
इन इंडो अरेबिक मेहंदी डिजाइन को अपने हाथों में लगाएं। ये काफी न्यू और लेटेस्ट डिजाइन हैं इसलिए आपको इसे शादी में जरूर ट्राई करना चाहिए।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।