Vat Savitri 2025 Keri Mehndi Designs: कम समय में हाथों पर लगाएं कैरी मेहंदी की ये 5 डिजाइंस

वट सावित्री के त्‍योहार पर अगर आप भी मेहंदी की आसान और खूबसूरत डिजाइन तलाश रही हैं, तो इस लेख में हमने कुछ बहुत ही सुंदर केरी मेहंदी की कुछ तस्‍वीरें दिखाई हैं, जिन्‍हें आप भी अपने हाथों पर लगा सकती हैं।
mehndi designs

वट सावित्री का व्रत विवाहित महिलाओं के बीच बहुत ज्‍यादा लोकप्रिय है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए फास्‍ट रखती हैं और बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं। इस पर्व पर हर महिला सोल्‍ह श्रृंगार करती हैं, जो कि मेहंदी की बिना पूरा नहीं होता है। मगर समय की कमी और काम की जिम्‍मेदारी के बीच महिलाओं को आराम से बैठकर मेहंदी लगवाने का समय नहीं मिलता है। ऐसे में त्‍योहार पर अपना श्रृंगार पूरा करने के लिए मेहंदी की खूबसूरत और आसान डिजाइंस तलाश रही हैं, तो आप लेख में दिखाई गई केरी डिजाइंस पर एक बार गौर जरूर फरमाएं। इन्‍हें आप किसी भी मेहंदी आर्टिस्‍ट से बहुत ही कम समय में लगवा सकती हैं। रचने के बाद यह सुंदर भी लगती हैं।

तो आइए, इस वट सावित्री के पावन अवसर पर, बिना समय गवाएं, इन खूबसूरत कैरी मेहंदी डिजाइंस पर एक नजर डालते हैं और चुनते हैं वह डिजाइन जो आपके हाथों की सुंदरता में चार चांद लगा दे।

keri jaal mehndi designs

1. केरी और जाल मेहंदी डिजाइन

केरी के साथ आप जाल डिजाइन को भी क्‍लब कर सकती हैं। जाल में बहुत सारे पैटर्न देखने को मिलते हैं। मगर केरी मेहंदी के साथ जाल की सिंपल डिजाइन ही बहुत खूबसूरत लगती है। आप केरी की चौड़ी बेल बनाएं और केरी के अंदर जाल बनाएं। इसके बार आप पराग, लताओं और फूलों की डिजाइंस के साथ अपनी मेहंदी को कंप्‍लीट कर सकती हैं।

arabic mehndi

2. फूल और केरी अरेबिक मेहंदी डिजाइन

अरेबिक डिजाइंस महिलाओं के मध्‍य बहुत ज्‍यादा लोकप्रिय है और इसमें केरी और फूलों की बेल को जोड़ा जा सकता है। अगर आपको मोटी और बोल्‍ड अरेबिक डिजाइन पसंद है, तो अरेबिक स्‍टाइल मेहंदी डिजाइन में आप मोटी आउटलाइंस और केरियां, पराग और लताएं बना सकती हैं और साथ में फूल के डिजाइंस बना सकती हैं। इससे आपके हाथों पर लगी मेहंदी बहुत अच्‍छी लगने लगेगी और रचने के बाद यह और भी ज्‍यादा खूबसूरत लगेगी।

mehandi designs keri art

3. केरी और पराग मेहंदी डिजाइन

वैसे तो आप को केरी में ही इतनी पैटर्न मिल जाएंगे कि आप अगर एक ही हाथ में सारे पैटर्न का इस्‍तेामल कर लें तो आपका पूरा हाथ ही डिजाइन से भर जाएगा, मगर आप इसके साथ पराग की घुमाओदार डिजाइंस भी बनाएंगी, तो यह डिजाइन और भी ज्‍यादा खूबसूरत नजर आएगी।

mehndi designs for festival

4. केरी की बेल मेहंदी डिजाइन:

यह वाली मेहंदी डिजाइन उन महिलाओं के लिए सबसे अच्‍छी है, सरल मेहंदी डिजाइन की तलाश में हैं। यह मेहंदी डिजाइन आपकी कलाई से शुरू होकर आपकी उंगलियों तक या फिर हथेली के एक किनारे से दूसरे किनारे तक जाती है। इस मेहंदी डिजाइन को बनाने के लिए छोटी-छोटी कैरी की आकृतियों को एक-दूसरे से जोड़ते हुए एक लहराती हुई रेखा बनाई जाती है। आप इस बेल को अपनी पसंद के अनुसार मोटा या पतला रख सकती हैं। इसे और अधिक आकर्षक बनाने के लिए, आप कैरी के अंदर विभिन्न प्रकार के छोटे-छोटे पैटर्न जैसे कि डॉट्स, छोटी पत्तियां या जाली का काम भी करवा सकती हैं।

keri mehndi designs

5. केरी और मोर मेहंदी डिजाइन:

मोर को मेहंदी डिजाइन में बहुत ज्‍यादा लिया जाता है। केरी मेहंदी डिजाइन के साथ यह और भी ज्‍यादा अच्‍छा लगता है। मेहंदी डिजाइनों में मोर की आकृति का प्रयोग वर्षों से होता आ रहा है और यह आज भी लोकप्रिय है। इस डिजाइन में, आप अपनी हथेली के एक तरफ एक बड़ी सी कैरी की आकृति बनवा सकती हैं और दूसरी तरफ एक सुंदर मोर की छवि या केरी और मोर की बेल बना सकती हैं। आप चाहें तो मोर को कैरी के ऊपर या नीचे भी बनवा सकती हैं। यह डिजाइन भी बहुत अच्‍छी लगती हैं। मोर के पंखों को विभिन्न प्रकार का बनाकर उसे बारीक पैटर्न से सजाया जा सकती हैं, आप इसमें जाली का काम, घुमावदार रेखाएं और छोटे-छोटे फूल आदि बना सकती हैं।

easy mehndi designs

6. केरी और कंटेम्‍प्रेरी मेहंदी डिजाइन:

आजकल कंटेम्‍प्रेरी मेहंदी डिजाइन बहुत ज्‍यादा पॉपुलर हो रही हैं। इस तरह की डिजाइन में आपको तरह-तरह के एलिमेंट्स देखने को मिल जाएंगे। आप या आधुनिक मेहंदी डिजाइनों का चलन भी बहुत बढ़ गया है। ये डिजाइंस पारंपरिक आकृतियों को एक नया और आधुनिक रूप देती हैं। इस डिजाइंस में, कैरी की क्लासिक आकृति को आधुनिक आर्ट एलिमेंट्स के साथ मिलाकर एक नया और अनूठा रूप दिया जाता है। आप इस डिजाइन में विभिन्न प्रकार की ज्यामितीय आकृतियों, जैसे कि त्रिकोण, वर्ग और वृत्त का प्रयोग कर सकती हैं।

keri mehndi designs pictures new

7. केरी और झूमर मेहंदी डिजाइन:

झूमर डिजाइन मेहंदी आर्ट में एक बहुत ही लोकप्रिय और पारंपरिक शैली है। यह डिजाइन आमतौर पर सिकी अन्‍य डिजाइन के किनारों पर बनाई जाती है। झूमर के साथ केरी डिजाइन भी बहुत ज्‍यादा अच्‍छी लगती है। यह डिजाइन एक लटकते हुए आभूषण की तरह दिखती है। इस डिजाइन में, केरी की आकृति को झूमर के मुख्य भाग के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है और इसके नीचे लटकती हुई चेन और पत्तियों की डिजाइन बनाई जा सकती है।

keri mehndi designs pics

8. केरी और कमल मेहंदी डिजाइन:

कमल के फूल की डिजाइन आजकल मेहंदी आर्ट में बहुत ज्‍यादा पसंद की जा रही है। इस डिजाइन में, कैरी की सुंदर आकृति के साथ कमल के फूल की मनमोहक छवि को शामिल जोड़ा जाता है, जिससे यह डिजाइन और भी अधिक आकर्षक बन जाती है। आप अपनी हथेली के बीच में या किनारे पर एक सुंदर कमल का फूल बनवा सकती हैं और उसके आसपास केरी की आकृतियों को विभिन्न प्रकार से सजा सकती हैं। आप चाहें तो केरी को कमल की पत्तियों के रूप में भी मेहंदी डिजाइन में दिखा सकती हैं।

वट सावित्री का पर्व हर विवाहित महिला के लिए एक महत्वपूर्ण दिन होता है और इस दिन सोलह श्रृंगार का अपना विशेष महत्व है। मेहंदी इस श्रृंगार का एक अभिन्न अंग है और यह आपके हाथों की सुंदरता में चार चांद लगा देती है। हमने आपको केरी मेहंदी की 5 ऐसी खूबसूरत और आसान डिजाइंस दिखाई हैं, जिन्हें आप कम समय में भी लगवा सकती हैं और यह रचने के बाद बहुत ही मनमोहक लगेंगी।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP