किसी भी स्थान में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए उसका वास्तु ठीक रहना जरूरी माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि वास्तुशास्त्र वह विज्ञान है जो सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में मदद करता है।
देश या विदेश कहीं भी इसका बहुत अधिक महत्व है और ये हमें दिशाओं के अनुसार चीजों को सही स्थान पर रखने के लिए प्रोत्साहित करता है। जब हम बात करते हैं घर में किसी भी मूर्ति से जुड़े वास्तु नियमों की तो ये हमारे लिए कुछ ख़ास होते हैं और इन नियमों का पालन करके ही घर में किसी भी मूर्ति की स्थापना करने से आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
यदि आप विदेश में रहते हैं और गणपति की मूर्ति अपने घर के पूजा स्थान पर रख रहे हैं तो आपको कुछ विशेष बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। आइए Life Coach और Astrologer Dr. Sheetal Shaparia से जानें इन वास्तु नियमों के बारे में।
किस दिशा में रखें गणपति की मूर्ति
यदि आप विदेश में रहते हैं तो गणेश जी की मूर्ति को घर के पूर्व या उत्तर-पूर्व कोने में रखना चाहिए। यह गणेश जी के लिए सबसे शुभ दिशा मानी जाती है। हमेशा ध्यान रखें कि मूर्ति का मुख घर के मुख्य द्वार की ओर होना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने और सौभाग्य को आकर्षित करने में मदद करती है।
इसे जरूर पढ़ें: Laxmi Photo Vastu: वास्तु के अनुसार रखें माता लक्ष्मी की तस्वीर, घर में होगी धन की वर्षा
इस तरह रखें गणपति की मूर्ति
गणपति की मूर्ति को हमेशा किसी ऊंचे स्थान पर रखना चाहिए, इसे कभी भी सीधे ही जमीन पर नहीं रखना चाहिए। यह भगवान के प्रति सम्मान दिखाने और उन्हें आपके घर में आरामदायक महसूस कराने में मदद करने के लिए एक अच्छा वास्तु उपाय माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस तरह स्थापित की गई मूर्ति की पूजा करने से आपके घर में समृद्धि आती है।
मूर्ति को हमेशा साफ़ रखें
गणपति की मूर्ति को हमेशा साफ और धूल रहित रखना चाहिए। यह गणेश जी के प्रति सम्मान दिखाने और उन्हें स्वस्थ रहने में मदद करने के लिए अच्छा उपाय माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि यदि गणपति जी की मूर्ति गंदगी वाले स्थान पर होती है तो कभी भी आपको पूजा का पूर्ण फल नहीं मिल पाता है।
इसके साथ ही आपको घर में स्थापित मूर्ति की नियमित रूप से पूजा-अर्चना करनी चाहिए। यह गणेश जी के प्रति अपनी भक्ति दिखाने और उनका आशीर्वाद मांगने का तरीका है।
इसे जरूर पढ़ें: Vastu Tips: क्या घर में दाईं तरफ सूंड़ वाले गणेश जी की मूर्ति रखना होता है शुभ
गणेश जी की सूंड़ की दिशा सही होनी चाहिए
गणेश जी की मूर्ति में सूंड़ उनके बाईं तरफ घूमी हुई होने चाहिए और ऐसी दिशा में होनी चाहिए कि जब आप उनकी तरफ मुंह करके पूजन करें तब आपके दाहिनी तरफ हो। ऐसी मूर्ति को वाम मुखी मूर्ति कहा जाता है और इसे घर में पूजन के लिए बहुत शुभ माना जाता है।
ऐसी मूर्ति की चंद्र ऊर्जा ज्यादा सक्रिय होती है और ये घर में शांति बनाए रखती है। वहीं यदि आप मंदिर में गणेश जी की मूर्ति स्थापित करते हैं तो इसकी सूंड़ दाहिनी तरफ घूमी हुई होनी चाहिए क्योंकि इसमें सौर्य ऊर्जा ज्यादा सक्रिय होती है।
इस मूर्ति की ऊर्जा इतनी तीव्र होती है कि इसे मंदिर में ही स्थापित किया जा सकता है। इस मूर्ति को दक्षिण मुखी मूर्ति कहा जाता है। चूंकि दक्षिणमुखी मूर्ति की मंदिर में विधि-विधान से पूजा होती है, इसलिए इसकी ऊर्जा हमेशा बनी रहती है।
किस धातु की मूर्ति सबसे शुभ मानी जाती है
यदि हम मूर्ति के लिए सबसे शुभ धातु की बात करें तो चांदी (क्या घर में चांदी की मूर्तियां रखना शुभ है) या सोने की मूर्ति सबसे शुभ है, लेकिन आप पीतल की मूर्ति भी घर में रख सकते हैं। यदि आप धातु की मूर्ति स्थापित नहीं करना चाहते हैं तो शुद्ध मिट्टी से बनी मूर्ति भी आपके लिए अच्छी है।
गणपति की लोहे की मूर्ति भूलकर भी न रखें। इसके साथ ही यदि मूर्ति किसी वजह से खंडित हो जाए तो इसे भी तुरंत बदल दें। आपको ध्यान रखना चाहिए कि ज्योतिष में खंडित मूर्ति की पूजा न करने की सलाह दी जाती है।
यदि आप विदेश में रहते हुए घर में गणपति की मूर्ति रखते हैं तो वास्तु के इन नियमों का पालन जरूर करें, जिससे सदैव समृद्धि बनी रहे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Images: Freepik.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों