image

Basant Panchami 2026 Vastu Tips: घर की इस दिशा में रखें पीले फूल, साल भर बनी रहेगी सुख-समृद्धि

बसंत पंचमी के दिन आप भी पीले फूल के खास उपाय को करके घर के वास्तु को अच्छा कर सकती हैं। साथ ही जीवन में परिवर्तन को महसूस कर सकती हैं, ताकि आपको भी सकारात्मकता महसूस हो सके। 
Editorial
Updated:- 2026-01-21, 15:48 IST

बसंत पंचमी का दिन बेहद खास होता है। इस बार ये दिन 23 जनवरी को पड़ रहा है। ये दिन ज्ञान, कला और संगीत की देवी मां सरस्वती को समर्पित होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस दिन पीले रंग का विशेष महत्व होता है क्योंकि यह रंग सकारात्मकता, ऊर्जा और नई शुरुआत का प्रतीक है। एस्ट्रोलॉजर और वास्तु एक्सपर्ट रिद्धि बहल इससे जुड़े वास्तु उपाय के बारे में बताया है, जिसका ध्यान रखकर आप इसे उपाय को कर सकती हैं और इससे सुख-समृद्धि को प्राप्त कर सकती हैं। आइए आपको भी बताते हैं पीले फूल किन दिशा में रखने से क्या होता है?

किस दिशा में रखें पीले फूल?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की उत्तर-पूर्व दिशा को सबसे पवित्र माना जाता है। यह दिशा देवी-देवताओं और सकारात्मक ऊर्जा की होती है। ऐसे में आप पीतल या मिट्टी के पात्र में ताजे पीले फूल रखें। इससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। आप किसी भी पीले रंग के फूल को इस दिशा में रख सकती हैं और मां सरस्वती का आशीर्वाद प्राप्त कर सकती हैं।

2 - 2026-01-21T114151.918

घर में सुख-समृद्धि के लिए क्या करें?

बसंत पंचमी के मौके पर मुख्य द्वार जिसे मां लक्ष्मी का द्वार कहा जाता है। वहां से ही घर में खुशहाली आती है। आप वहां पर पीले रंग के फूल से बने तोरण को लगाएं। यह घर में सौभाग्य को आमंत्रित करता है और बुरी नजर से रक्षा करता है।
यह दिन मां सरस्वती का है, इसलिए शिक्षा के क्षेत्र में सफलता पाने के लिए यह दिशा बहुत महत्वपूर्ण है। बच्चों के पढ़ने वाले कमरे की पूर्व दिशा में एक छोटे फूलदान में पीले फूल रखें। इससे बच्चों की एकाग्रता बढ़ती है और पढ़ाई में मन लगता है।
घर के बीचों-बीच यानी ब्रह्मस्थान या ड्राइंग रूम में पीले फूल रखने से परिवार के सदस्यों के बीच तालमेल बढ़ता है। ड्राइंग रूम की उत्तर दिशा में पीले फूल सजाएं। यह दिशा कुबेर देव की मानी जाती है। इससे करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलते हैं।

यह भी पढ़ें- Saraswati Puja Maha Upay 2026: बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती के आगे जरूर जलाएं ज्ञान का दीया, करियर में मिलेगी सफलता

इन बातों का रखें विशेष ध्यान

  • कभी भी मुरझाए हुए या सूखे फूलों का प्रयोग न करें। जैसे ही फूल सूखने लगें, उन्हें तुरंत हटाकर ताजे फूलों से बदल दें।
  • अगर आप फूलों को पानी के पात्र में रख रहे हैं, तो उसका पानी रोज बदलें।
  • वास्तु में प्लास्टिक के फूलों को निर्जीव माना जाता है, इसलिए हमेशा प्राकृतिक फूलों का ही उपयोग करें।

1 - 2026-01-21T114149.820

यह भी पढ़ें- Vastu Tips For Money: पैसा आता है लेकिन रुकता नहीं? जानिए धन को रोकने के असरदार वास्तु उपाय

बसंत पंचमी के दिन दिशा और फूल के इस खास उपाय का ध्यान रखेंगी, तो घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;