खिड़कियां किसी भी घर के लिए बेहद ही आवश्यक मानी गई हैं। जब भी व्यक्ति घर बनवाता है तो उसमें खिड़की को स्थान जरूर देता है। यह ना केवल वेंटिलेशन के लिए जरूरी है, बल्कि इससे आपका घर अधिक रोशन भी दिखता है। साथ ही, पर्याप्त रोशनी व हवा आपके घर को कीटाणुमुक्त रखने में भी मददगार है। इससे आपको घर में अधिक पॉजिटिव महसूस होता है।
इस बात में कोई दोराय नहीं है कि व्यक्ति को अपने घर के अलग-अलग हिस्सों में खिड़की को स्थान देना चाहिए। लेकिन आप अपने घर में किस तरह खिड़की बनवा रहे हैं, इसका ख्याल रखा जाना भी उतना ही जरूरी है। कई बार लोग घर में खिडकी तो बनवा लेते हैं, लेकिन उसे गलत तरीके से बनाते हैं।
जिससे घर में वह पॉजिटिव माहौल नहीं बन पाता है। तो चलिए आज इस लेख में वास्तुशास्त्री डॉ. आनंद भारद्वाज आपको कुछ ऐसी ही छोटी-छोटी गलतियों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अक्सर लोग खिड़की बनवाते समय अनजाने में कर बैठते हैं-
आज के समय में आप कई मैटीरियल से खिड़की बनवा सकते हैं। अमूमन लोग अपने घर के स्टाइल व इंटीरियर को ध्यान में रखकर मैटीरियल चुनते हैं। लेकिन वास्तुशास्त्र के अनुसार आपको खिड़की बनवाने के लिए कभी भी प्लास्टिक मैटीरियल नहीं चुनना चाहिए। खिड़की के लिए सबसे अच्छा मैटीरियल लकड़ी का माना गया है।
इसे जरूर पढ़ें- Tulsi Plant Care: हर दिन तेजी से झड़ रहे हैं तुलसी के पत्ते, तो हो सकते हैं ये 3 कारण
अमूमन लोग अपने घर के स्पेस को ध्यान में रखकर खिड़की और उसका साइज चुनते हैं। लेकिन आप किस दिशा में खिड़की बनवा रहे हैं, इसका आपको ध्यान रखना चाहिए। मसलन, अगर उत्तर दिशा में खिड़की बनाई जाती है तो आपको इसे दिल खोलकर बनाना चाहिए। आप इस दिशा में बड़ी से बड़ी खिड़की बना सकते हैं। (घर के दरवाजों से जुड़े वास्तु टिप्स)
ऐसा माना जाता है कि इससे व्यक्ति को कुबेर की कृपा मिलती है। उत्तर के अलावा पूर्व दिशा में भी बड़ी खिड़कियां बनाई जा सकती हैं। पूर्व व उत्तर दिशा में खिड़की बनवाते समय ध्यान रखें कि उसके शीशों में कोई कलर नहीं होना चाहिए। वह ट्रांसपेरेंटे होने चाहिए।
अक्सर लोगों को लगता है कि वे अपने घर में जितनी बड़ी खिड़कियां बनाएंगे, उनके लिए उतना ही अच्छा है। हालांकि, यह नियम दक्षिण दिशा पर लागू नहीं होता है। अगर आप इस दिशा में बड़ी खिड़की बनवाते हैं तो इससे आपको नेगेटिव एनर्जी का सामना करना पड़ सकता है।
इसलिए, कोशिश करें कि इस दिशा में आप छोटी से छोटी खिड़की ही बनवाएं। इतना ही नहीं, उस खिड़की के शीशे पर काली फिल्म लगवाना ना भूलें। इसके अलावा, आप दक्षिण दिशा में बनी खिड़कियों पर भारी परदे लगाकर उसकी नेगेटिव एनर्जी को रोक सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- होम प्लांट्स खरीदने से पहले जान लें कुछ खास बातें
आज के समय में लोग अपने घर को मॉडर्न और स्टाइलिश दिखाना चाहते हैं और इसलिए घर में तरह-तरह की डिजाइन की खिड़की बनवाते हैं। लेकिन आपको कभी भी अपने घर में एब्सट्रैक्ट डिजाइन की खिड़की नहीं बनवानी चाहिए। अगर आप अपने घर को स्टाइलिश दिखाना ही चाहते हैं तो आप ज्योमेट्रिकल डिजाइन की खिड़कियों को बनवा सकते हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।