प्यार करने वालों को 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे का बेसब्री से इंतजार रहता है। हर व्यक्ति जानना चाहता है कि उसकी लव लाइफ कैसी रहेगी और वैलेंटाइन का दिन साथी के साथ कैसा बीतेगा। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि इस वर्ष का वैलेंटाइन डे आपके लिए कैसा बीतने वाला है तो आपको पंडित मीनष शर्मा द्वारा बताए गए इस लव राशिफल को जरूर पढ़ना चाहिए।
मेष
वर्ष 2021 प्रेम संबंधों और कपल गोल्स के लिहाज से मेष राशि वालों के लिए पहले ही अच्छा रहने वाला है। अगर वैलेंटाइन डे की बात की जाए तो इस वर्ष आपको किसी ऐसे व्यक्ति से लव प्रपोजल मिल सकता है, जिसे आप भी मन ही मन चाहते हैं। वहीं कपल्स के लिए लिए भी वैलेंटाइन डे काफी अच्छा बीतने वाला है। आपको अपने साथी से ऐसा उपहार मिल सकता है, जिसे पा कर आप बेहद खुश होंगे।
रंग- मेष का स्वामी मंगल होता है और इसका रंग लाल होता है। वेलेंटाइन डे पर आपके लिए लाल रंग बहुत शुभ है।
उपहार- मेष राशि के जातकों को उपहार लेने से ज्यादा उपहार देना पसंद है। अगर आप उन्हें उपहार देना ही चाहते हैं तो छोटी सी छोटी वस्तु भी उन्हें खुश कर सकती है।
वृषभ
मैरिड कपल्स के लिए इस वर्ष का वैलेंटाइन डे कुछ खास नहीं होगा। हो सकता है पार्टनर के साथ कुछ विवाद हो जाए। वहीं लव पार्टनर्स को भी वैलेंटाइन डे पर किसी फालतू की बहस में पड़ने से बचना चाहिए। हो सके तो वैलेंटाइन डे के दिन थोड़ा टाइम निकाल कर उस स्थान पर जाएं, जहां आपके पार्टनर को जाना अच्छा लगता है।
रंग- हरा रंग वृषभ राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ होता है। आप वैलेंटाइन डे पर यही रंग पहने।
उपहार-वृषभ राशि के जातकों को उपहार में कोई ऐसी वस्तु दें, जो रोजमर्रा के जीवन में उनके काम आ सके।
इसे जरूर पढ़ें: Love And Marriage Horoscope 2021: पंडित जी से जानें इस वर्ष कैसा बीतेगा आपका प्रेम एंव वैवाहिक जीवन
मिथुन
इस वर्ष का वैलेंटाइन डे मिथुन राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ साबित होगा। आपको अपने पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बिताने का मौका मिलेगा। मैरिड कपल्स के बीच जिस बात को लेकर लंबे वक्त से झगड़ा चल रहा है वह वैलेंटाइन डे के दिन खत्म हो जाएगा। लव कपल्स को भी अपने पार्टनर का सहयोग मिलेगा।
रंग- पीला या केसरिया रंग मिथुन राशि के जातकों के लिए भागयशाली रंग होता है।
उपहार- मिथुन राशि के जातक खाने-पीने के शौकीन होते हैं। उपहार में आप उन्हें हाथ की बनी उनकी पसंद की डिश दे सकते हैं या फिर उन्हें डिनर पर भी ले जा सकते हैं।
कर्क
कर्क राशि के जातक रोमांटिक स्वभाव के होते हैं। इसलिए उनके लिए वर्ष का हर दिन वैलेंटाइन डे ही होता है। अपने साथी को स्पेशल फील कराने के लिए कर्क राशि के जातक कुछ न कुछ नया करते रहते हैं। इस बार भी आप कुछ अच्छा और रोमांटिक प्लान कर सकते हैं। जो जातक सिंगल हैं, उन्हें इस वर्ष भी अकेले ही वैलेंटाइन डे मनाना होगा और जो कपल मैरिड हैं, वह अपने पार्टनर के साथ बहुत ही अच्छा वक्त बिताएंगे।
रंग- कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा होता है इसलिए इस राशि के जातकों के लिए सफेद रंग बहुत ही शुभ होता है।
उपहार- कर्क राशि के जातकों को नई तकनीक से बहुत लगाव होता है। अगर आप उन्हें कोई उपहार देना चाहते हैं, तो आपको उन्हें गैजेट देना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें: वैलेंटाइन डे के दिन कैसा होगा आपका भविष्य, जानें हर राशि के लिए टैरो राशिफल
सिंह
सिंह राशि के जातक अपने पार्टनर के लिए कुछ भी कर सकते हैं। यह इमोशनल और रोमांटिक स्वभाव के होते हैं। इस वैलेंटाइन डे पर भी आप अपने पार्टनर के लिए रोमांटिक डेट प्लान कर सकते हैं। वहीं आपका पार्टनर भी आपको कोई गुड न्यूज दे सकता है। जो जातक प्रेम संबंधों में हैं, वह इस दिन अपने घरवालों को अपने पार्टनर के बारे में बता सकते हैं और अपनी शादी की बात कर सकते हैं।
रंग- गुलाबी रंग सिंह राशि के जातकों के लिए सबसे शुभ होता है। इस दिन आप गुलाबी रंग के कपड़े पहन सकते हैं और गुलाबी रंग का गुलाब अपने साथी को भेंट कर सकते हैं।
उपहार- वह वस्तु जो सिंह राशि के जातकों के दिल के सबसे करीब है, जैसे कोई तस्वीर, कोई ज्वेलरी या फिर कोई आउटफिट, उसे रीक्रिएट या फिर नए अंदाज में बनवा कर आप उन्हें उपहार कर सकते हैं।
कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए वर्ष 2021 का वैलेंटाइन डे मिश्रित फल लेकर आएगा। जो जातक सिंगल हैं, उन्हें और इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं लव कपल्स में मिसअंडरस्टैंडिंगहो सकती है। शादीशुदा कपल्स के लिए यह वैलेंटाइन डे काफी अच्छा रहेगा और आपको साथ में अच्छा वक्त बिताने का मौका भी मिलेगा।
रंग- कन्या राशि का स्वामी बुध होता है और इसलिए इस राशि के जातकों के लिए सफेद रंग सबसे शुभ होता है। आप वैलेंटाइन डे के दिन सफेद रंग का आउटफिट पहन सकते हैं।
उपहार- कन्या राशि के जातकों को उपहार में कपड़े दें।
तुला
यह समय तुला राशि के जातकों के लिए थोड़ा तनावपूर्ण हैं, इसलिए इस वर्ष वैलेंटाइन डे भी आपके लिए कुछ खास नहीं होगा। लव कपल्स में मतभेद भी हो सकते हैं। वहीं शादीशुदा जातक अपने काम में इतने अधिक व्यस्त होंगे कि वह एक दूसरे को समय भी नहीं दे पाएंगे।
रंग- तुला राशि का स्वामी शुक्र होता है और उनके लिए सफेद रंग शुभ होता है। सफेद रंग के कपड़े पहने मन शांत रहेगा।
उपहार- उपहार की जगह इस वर्ष तुला राशि के जातकों को सहयोग की जरूरत है। यही उनके लिए सबसे बड़ा उपहार है।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए इस वर्ष का वैलेंटाइन डे बहुत ही अच्छा साबित होगा। लव कपल्स को इस वर्ष अपने साथी के साथ किसी रोमांटिक ट्रिप पर जाने का मौका मिलेगा। वहीं शादीशुदा जातक भी साथ में अच्छा समय बिताएंगे। आपके अपने पार्टनर के साथ जो भी झगड़े चल रहे हैं वह सभी खत्म हो जाएंगे।
रंग- नारंगी रंग आपके लिए शुभ है। आप इस रंग के वस्त्र वैलेंटाइन डे वाले दिन पहन सकते हैं।
उपहार- उपहार में आप आपने पार्टनर को कोई सोने या चांदी की वस्तु दे सकते हैं।
धनु
धनु राशि के जातकों के लिए इस वर्ष का वैलेंटाइन डे कुछ खास नहीं होगा। खासतौर पर जो लोग लव रिलेशनशिप में हैं, उनका साथी के साथ विवाद हो सकता है। वहीं शादीशुदा जातक भी व्यस्त होने की वजह से या फिर काम की वजह से यात्रा करने के कारण साथी के साथ वक्त नहीं बिता पाएंगे।
रंग- आपके लिए पीला रंग शुभ है। आप इस दिन पीले रंग के कपड़े पहने।
उपहार- एक गुलाब का फूल उपहार में दें।
मकर
मकर राशि के जातकों के लिए यह वैलेंटाइन डे बहुत ही अच्छा साबित होने वाला है। अगर आप अपने साथी को प्रपोज करना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा। वहीं शादीशुदा जातकों के लिए भी यह वैलेंटाइन डे अच्छा रहेगा। आपको साथी से एक ऐसा उपहार मिलेगा, जिसे आप बहुत दिनों से पाने की कोशिश कर रहे थे।
रंग- इस वैलेंटाइन डे आपके लिए नीले रंग के वस्त्र पहनना शुभ रहेगा।
उपहार- मकर राशि के जातकों को उपहार में वह वस्तु दें, जो वह काफी समय से खरीदना चाहते हैं मगर खरीद नहीं पा रहे हैं।
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह वैलेंटाइन डे बहुत ही अच्छा साबित होगा। आपको मनचाहे व्यक्ति से लव प्रपोजल मिलेगा। शादीशुदा जातकों को उनके पार्टनर से शुभ समाचार मिलेगा और साथ में वक्त बिताने का मौका मिलेगा।
रंग- इस वैलेंटाइन डे आप अपने पार्टनर से जब मिलें, तब पिंक कलर का आउटफिट पहने।
उपहार-उपहार में कुंभ राशि के जातकों को लाल गुलाब का फूल दें।
मीन
इस वेलेंटाइन डे पर मीन राशि के जातकों को अपने लाइफपार्टनर की बेरुखी सहनी पड़ सकती है। मगर आप उत्तेजित न हों और शांति बनाएं रखें। अपने पार्टनर को हर संभव मदद दें और उनसे झगड़ा न करें।
रंग- गोल्डन रंग आपके लिए शुभ है।
उपहार- मीन राशि के जातकों को गोल्डन रंग की वस्तु उपहार में दें।
Recommended Video
राशिफल, वास्तु , हिंदू तीज-त्योहार, व्रत-पूजा और धर्म से जुड़ी रोचक बातें जानने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों