
Leo Horoscope Today, 14 February 2026: 14 फरवरी 2026, शनिवार का दिन सिंह राशि की महिलाओं के लिए ग्रैंड रोमांस और सेलिब्रेशन का है। आज वैलेंटाइन डे पर पूरे ब्रह्मांड की एनर्जी आपके पक्ष में है। चंद्रमा आपकी राशि से पंचम भाव प्रेम, रोमांस, संतान और क्रिएटिविटी में गोचर कर रहा है इससे भी बड़ी खुशखबरी यह है कि चंद्रमा आज पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में है, जिसका स्वामी शुक्र है। पंचम भाव प्यार का घर है और शुक्र प्यार का ग्रह है। यह संयोग बता रहा है कि आज 12 राशियों में सबसे भाग्यशाली सिंह राशि ही है। आज आपका आकर्षण, आत्मविश्वास और करिश्मा सातवें आसमान पर होगा। आज आप जो चाहेंगी, वो आपको मिलेगा चाहे वो पार्टनर का ध्यान हो, कोई महंगा गिफ्ट हो, या कोई कमिटमेंट। आज का दिन सिर्फ प्यार का नहीं, बल्कि सेलिब्रेशन का है।
प्रेम संबंधों के मामले में आज का दिन रोमांचक रहने वाला है आज पंचम भाव का चंद्रमा आपको बहुत रोमांटिक और ड्रामा-प्रिय बनाएगा। आज आप अपने पार्टनर से ग्रैंड जेस्चर की उम्मीद कर सकती हैं और शायद वह पूरा भी हो जाए। आज की शाम किसी बहुत शानदार जगह पर डिनर या पार्टी में बीतने के योग हैं। अगर आप संतान प्राप्ति की योजना बना रही हैं, तो आज का दिन बहुत शुभ है।अगर आप सिंगल है तो आज आपका सिंगल स्टेटस खत्म हो सकता है। शुक्र का नक्षत्र और पंचम भाव का चंद्रमा यह योग बताता है कि आज आपको कोई ऐसा प्रपोज करेगा जिसे आप मना नहीं कर पाएंगी। आज आपकी किसी पुराने क्रश से मुलाकात हो सकती है जो अब एक रिश्ते में बदल जाएगी।
उपाय: आज गोल्डन या ऑरेंज रंग के कपड़े पहनें।
करियर के लिहाज से आज का दिन क्रिएटिव एक्सप्लोसिव का है। पंचम भाव क्रिएटिविटी का है। अगर आप आर्ट, एक्टिंग, डिजाइनिंग, या मीडिया में हैं, तो आज आपको कोई बड़ा ब्रेक मिल सकता है। शुक्र का नक्षत्र आपको बहुत क्रिएटिव बनाएगा। भले ही आज शनिवार है, लेकिन आज आपके दिमाग में जो आइडिया आएंगे, वे भविष्य में आपको धनवान बनाएंगे। आज ऑफिस के काम में मन कम और पार्टी मूड में ज्यादा लगेगा, जो आज के लिए ठीक भी है।
आज किसी भी तरह का इन्वेस्ट न करें।
उपाय - आज अपने पार्टनर को सफेद चॉकलेट या सफेद फूल गिफ्ट करें

आर्थिक मामलो आज किसी लक्ज़री चीज़ों पे आपका पैसा खर्च हो सकता है । पंचम भाव स्टॉक मार्केट और लॉटरी का भी होता है। आज शुक्र के नक्षत्र के प्रभाव से आपको शेयर मार्किट या किसी पुराने इन्वेस्टमेंट से अचानक बड़ा लाभ हो सकता है। आज आप अपने पार्टनर या बच्चों के लिए महंगे गिफ्ट्स, ब्रांडेड कपड़े या ज्वेलरी खरीदने पर मोटा पैसा खर्च करेंगी। आज का खर्च आपको खुशी देगा।
उपाय - आज गोपाल सहस्त्रनाम का पाठ करें।
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप अच्छा महसूस करेंगे लेकिन एसिडिटी और पेट में जलन से सावधान रहें। पंचम भाव पेट का है और सिंह राशि अग्नि तत्व है। आज पार्टी में ज्यादा तला-भुना या मसालेदार खाना खाने से रात को पेट खराब हो सकता है। आज एक्ससिटेमेंट के कारण धड़कनें थोड़ी तेज रह सकती हैं, इसलिए खुद को शांत रखें।
उपाय: किसी गरीब को तली हुई चीजें खिलाएं।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।