herzindagi
UP Police Constable update

UP Police Result: उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट डेट हुई अनाउंस, इस तारीख को जारी होगी लिस्ट

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) जल्द ही कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के नतीजे घोषित कर सकता है। शनिवार को बोर्ड ने सभी परीक्षा दिवसों और शिफ्टों की फाइनल आंसर की जारी कर दी है और नतीजे uppbpb.gov.in पर घोषित किए जाएंगे।
Editorial
Updated:- 2024-11-05, 13:14 IST

UP Police Constable Result 2024 : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) आज अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा के नतीजे जारी कर सकता है। गौरतलब है कि इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने UPPRPB को अक्टूबर 2024 के अंत तक कांस्टेबल पदों के परिणाम सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था। हालांकि किन्हीं कारणों की वजह से रिजल्ट के नवंबर  तीसरे सप्ताहे में आने की संभावना है। साथ ही बोर्ड जल्द ही ऑफिशियल साइट पर परिणाम घोषित कर सकता है।

परिणाम के साथ, बोर्ड श्रेणीवार कट-ऑफ अंक, योग्य उम्मीदवारों की संख्या और कुछ अन्य विवरण की घोषणा करेगा। लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी), शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी) और दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगाहम आपको बताने जा रहे हैं कि उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट कब घोषित किया जाएगा।

यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 कैसे चेक करें?

up constable result date

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 23, 24 और 25 अगस्त 2024 और 30 और 31 अगस्त 2024 को दो चरणों में आयोजित की गई थी। राज्य भर के 67 जिलों के 1,174 केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

  • रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर दिए गए परिणाम टैब को खोलें।
  • अब कांस्टेबल भर्ती परीक्षा परिणाम लिंक खोलें।
  • अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें।
  • इसके बाद सबमिट करें और अपना परिणाम देखें।

इसे भी पढ़ें-  Police Constable Bharti 2024 पुलिस विभाग में नौकरी करने का सपना अब होगा पूरा.. कांस्टेबल पदों पर निकली भर्ती, यहां जानें आवेदन सिलेक्शन और सैलरी

चयन प्रक्रिया

यूपी पुलिस कांस्टेबल की इस साल की परीक्षा उत्तर प्रदेश में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए लगभग 48 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए थे, जो दो चरणों में आयोजित किया गया था। लिखित परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों को शारीरिक मानक परीक्षण (PST), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

महिला उम्मीदवारों के लिए शारीरिक मानक

constable result 2024 date and time

यूपी पुलिस कांस्टेबल में चयन के लिए सामान्य ओबीसी और एससी श्रेणी की महिला उम्मीदवारों की ऊंचाई कम से कम 152 सेमी होनी चाहिए। एसटी वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम ऊंचाई की आवश्यकता 142 सेमी है।

पुरुष अभ्यर्थियों को सिलेक्शन के लिए जरूरी मानक

पुरूष उम्मीदवारों के लिए सामान्य ओबीसी, एससी, एसटी के लिए 168 सेमी और एसटी उम्मीदवारों के लिए 160 सेमी ऊंचाई की जरूरत होगी। वहीं छाती की माप सामान्य, अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए सामान्य रूप से कम से कम 79 सेमी और फुलाए जाने पर कम से कम 84 सेमी। अनुसूचित जनजाति के लिए, यह सामान्य रूप से 77 सेमी और फुलाए जाने पर 82 सेमी है।

इसे भी पढ़ें-CBSE Exam 2025: 10वीं-12वीं के किस विषय में कितने नंबर का है प्रैक्टिकल? यहां देखें लिस्ट

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।