herzindagi
urmila matondkar resigns from congress main

Urmila Matondkar: उर्मिला मातोंडकर ने क्यों छोड़ी कांग्रेस, जानिए

बॉलीवुड से राजनीति में आईं उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने की क्या थी वजह, जानें।
Editorial
Updated:- 2019-09-10, 17:11 IST

लोकसभा चुनाव 2019 के बाद बीजेपी को स्पष्ट बहुत मिला था और बीजेपी पहले से ज्यादा मजबूत होकर फिर से सत्ता में आ गई। जहां बीजेपी ने देशभर के कई राज्यों में अपना शासन स्थापित किया, वहीं कांग्रेस हार के बाद से लगातार कमजोर हो रही है। उर्मिला मातोंडकर चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हुई थीं और उन्होंने आम चुनावों के दौरान बढ़-चढ़कर प्रचार में हिस्सा लिया था। हालांकि उन्हें इन चुनावों में सफलता नहीं मिली थी, लेकिन उनके प्रयासों को सराहा गया था। उर्मिला मातोंडकर ने तब कहा था कि वह आगे भी राजनीतिक जीवन में काम करती रहेंगी। लेकिन अब कांग्रेस से उनके इस्तीफे की खबर आ गई है। यह इस्तीफा उर्मिला मातोंडकर ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 से पहले दिया है, जिसका खामियाजा चुनावों के दौरान पार्टी को हो सकता है। 

इसे जरूर पढ़ें: कांग्रेसी नेता उर्मिला मातोंडकर ने दिखाया अपना दमखम, जारी रखेंगी राजनीतिक सफर

इन वजहों से दिया इस्तीफा

urmila matondkar delivering speech inside

उर्मिला मातोंडकर अपने साथ हो रही पॉलिटिक्स से नाराज थीं और उन्होंने आरोप लगाया कि उनका इस्तेमाल किया जा रहा है। कांग्रेस से इस्तीफा देते हुए उर्मिला मातोंडकर ने यही वजह बताई है।

 

उर्मिला मातोंडकर का कहना था कि मुंबई कांग्रेस बड़े लक्ष्यों पर ध्यान देने के बजाय उनका इस्तेमाल कर राजनीति कर रही है। उर्मिला लोकसभा चुनावों के दौरान नॉर्थ मुंबई से खड़ी हुई थीं और उन्हें भाजपा के गोपाल शेट्टी ने मात दी थी।

अपने प्रेस नोट में उर्मिला मातोंडकर ने लिखा, ''कहने की जरूरत नहीं है कि पार्टी के किसी भी व्यक्ति ने मेरे बार-बार के विरोध के बावजूद माफी नहीं मांगी या मेरे लिए चिंतित दिखे। उत्तरी मुंबई में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के लिए विशेष रूप से मेरे लेटर में नामित किए गए कुछ लोगों को उनके कामों और चूक के लिए जिम्मेदार ठहराने के बजाय नए पद देकर उन्हें सम्मानित किया गया।'' 

 

बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में किया काम

urmila matondkar glamorous inside

उर्मिला मातोंडकर लंबे समय तक बॉलीवुड एक्ट्रेस रही हैं। उन्होंने चाइल्ड एक्टर के तौर पर बॉलीवुड में काम की शुरुआत की थी। रंगीला उनका सुपरहिट फिल्म रही थी, जिसने उन्हें रातों रात स्टार बना दिया था। इसके बाद उनकी 'जुदाई', 'भूत', 'दौड़', 'दीवाने', 'खूबसूरत', 'प्यार तूने क्या किया', 'एक हसीना थी' जैसी कई फिल्में कीं। अपनी दमदार एक्टिंग के लिए उर्मिला कई अवॉर्ड्स से सम्मानित की गईं। फिल्म 'भूत' के लिए उन्हें फिल्म फेयर क्रिटिक्स अवॉर्ड और फिल्म 'मैंने गांधी को नहीं मारा' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड हासिल किया। आखिरी बार वह फिल्म ब्लैकमेल में एक आइटम सॉन्ग में नजर आईं थीं।  

संजय निरुपम के चुनाव लड़ने से इनकार करने पर उर्मिला को मिला था मौका

उत्तर मुंबई लोकसभा सीट से उर्मिला मातोड़कर को कांग्रेस उम्मीदवार बनने का मौका तब मिला था, जब पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम ने वहां से चुनाव लड़ने से इन्कार कर दिया था। साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में संजय निरुपम भाजपा के गोपाल शेट्टी से हार गए थे। संजय निरुपम के अलावा दूसरे कांग्रेसी भी इस सीट से कोई भी चुनाव लड़ने में इंट्रस्टेड नहीं थे। इसके बाद उर्मिला मातोंडकर को यहां से चुनाव लड़ने का मौका मिला था। 

अब जबकि उर्मिला कांग्रेस से इस्तीफा दे चुकी हैं, तो उनके फैंस की दिलचस्पी इस बात में रहेगी कि वह किसी दूसरी पार्टी में शामिल होती हैं या फिर राजनीति को अलविदा कह देती हैं। बहरहाल हम यही उम्मीद करेंगे कि उर्मिला मातोंडकर चाहें राजनीति जीवन में रहें या फिर सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करें, उन्हें उनके फ्यूचर प्रोजेक्ट में कामयाबी मिले।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।