Sun Feb 15, 2026 | Updated 07:23 AM IST
herzindagi
image

किचन के ये दो कॉमन वास्तु दोष आपके जीवन में ला सकते हैं भूचाल, कहीं आपकी रसोई भी तो नहीं ऐसी?

क्या कभी ऐसा हुआ है कि आपने कितना भी स्वादिष्ट खाना बनाया हो, लेकिन उसमें स्वाद नहीं आ रहा हो, क्या कभी ऐसा हुआ है कि आपने बहुत कोशिश की हो, लेकिन फिर भी घर में होने वाली लड़ाइयां खत्म होने का नाम नहीं ले रही हों? ऐसी स्थिति का कारण वास्तु दोष भी हो सकता है। 
Editorial
Updated:- 2024-11-18, 13:26 IST

किसी घर का किचन उस घर की दशा और दिशा के बारे में बहुत कुछ बोल सकता है। किचन में जैसा सामान रहता है, उसी तरह की एनर्जी घर में आती है। आपने कई बार वास्तु एक्सपर्ट्स को कहते सुना होगा कि किचन का वास्तु दोष सबसे बुरा साबित होता है। इसका कारण यह है कि आपका जो खाना आपको एनर्जी देता है वह ऐसी जगह से आ रहा है जो वास्तु के हिसाब से सही नहीं है। किचन में थोड़े से बदलाव करके अगर आपको वास्तु दोष से छटकारा मिल सकता है, तो उसे करना चाहिए।

अगर आप नया घर लेने या बनवाने के बारे में सोच रही हैं, तो यह जरूरी है कि किचन के कुछ बेसिक वास्तु दोष के बारे में आपको पता हो ताकि पहले से ही आप अपने घर को वास्तु दोष से मुक्त कर सकें। सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर प्रदुमन सूरी ने इंस्टाग्राम पर इससे जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है। एस्ट्रोलॉजर प्रदुमन के मुताबिक, आपको किचन में इन दो वास्तु दोषों का हमेशा ध्यान रखना चाहिए।

घर में किचन किस दिशा में होना चाहिए?

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, किचन घर में साउथ ईस्ट डायरेक्शन में होना चाहिए। यह सबसे अच्छा डायरेक्शन है जो धन और स्वास्थ्य के हिसाब से अच्छा है। आपको उसी डायरेक्शन में आग जलाकर खाना बनाना है। यानी किचन साउथ ईस्ट डायरेक्शन में हो और उसका स्लैब भी साउथ ईस्ट डायरेक्शन में हो। ऐसे में आपके किचन की समस्याएं भी दूर होंगी और धीरे-धीरे आपके घर के सभी लोगों का स्वास्थ्य सही होता जाएगा।

kitchen slab and issues

इसे जरूर पढ़ें- चार नींबू का यह उपाय दूर कर सकता है आपकी समस्या, बस इस दिन करना है दान

साउथ ईस्ट डायरेक्शन में किचन होने के बाद भी होता है वास्तु दोष

अगर आपका किचन सही डायरेक्शन में है, लेकिन उसका सामान सही नहीं है या फिर खाना बनाने का डायरेक्शन सही नहीं है, तो भी वास्तु दोष हो सकता है। यह वास्तु दोष ज्यादा बड़ा हो सकता है।

गैस चूल्हा और सिंक एक ही डायरेक्शन में रखना

भले ही आपका किचन साउथ ईस्ट डायरेक्शन में हो गया, आपने गैस चूल्हा भी उसी डायरेक्शन में रख लिया, लेकिन उसी डायरेक्शन में उसी स्लैब के अंत में सिंक है जहां पानी आता है, तो यह वास्तु के हिसाब से गलत है। जिस दिशा में आग जल रही है और खाना पक रहा है उसी डायरेक्शन में पानी का काम चल रहा है। इसे सही नहीं माना जाता है।

kitchen and vastu issues

इस तरह का वास्तु दोष स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को दावत देता है क्योंकि हम दो विपरीत तत्वों को एक साथ रख रहे हैं। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Astrologer Parduman Suri (@astro_parduman)

गैस जिस स्लैब पर रखी है उसका रंग बहुत गहरा है

अधिकतर लोगों के घर पर ग्रे रंग का स्लैब होता है ताकि उसमें गंदगी ना दिखे। यह भी ठीक है, लेकिन अगर रंग बहुत ज्यादा गहरा हो गया है जैसे काला या नीला, तो यह वास्तु के हिसाब से सही नहीं है। आपके किचन स्लैब का रंग बहुत ज्यादा गहरा नहीं होना चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें- मंगलवार के दिन करें काली मिर्च के ये अचूक टोटके, पैसों से भरी रहेगी तिजोरी

इन दोनों वास्तु दोषों से क्या होगा?

अगर ऐसा है, तो एस्ट्रोलॉजर प्रदुमन के अनुसार आपके घर में ये चीजें हो सकती हैं-

कभी घर के खाने में स्वाद नहीं मिलेगा, इसमें हमेशा कोई ना कोई कमी लगेगी। भले ही कोई भी खाना बना रहा हो।
पति और पत्नी के बीच लड़ाई हमेशा होती रहेगी। किसी ना किसी कारण से झगड़ा बढ़ता ही रहेगा। घर में शांति कभी नहीं रहेगी।
मां और बच्चों में लड़ाई होती रहेगी। हमेशा कुछ ना कुछ होगा जिसे नहीं होना चाहिए।
घर में फाइनेंस से जुड़ी दिक्कतें भी आ सकती हैं। पैसा कितना भी आए वह घर में रुकेगा नहीं।

अगर आपके घर में ये दो वास्तु दोष हैं, तो आपको इन्हें ठीक करने की कोशिश करनी चाहिए। अगर मरम्मत नहीं हो सकती है, तो गैस चूल्हे का डायरेक्शन बदला जा सकता है।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।     

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

Kitchen Vastu Dosh| Kitchen Problems| किचन में वास्तु दोष| Kitchen Se Hoti Hai Ye Samasyayein| Kitchen Vastu| Vastu Tips for Home| Vastu Tips for Money | two important vastu dosh in kitchen that can lead to various problems | Herzindagi