herzindagi
Indian TV Actresses who are Flop in Bollywood

टीवी की ये मशहूर एक्ट्रेस बिग स्क्रीन पर नहीं चला पाई अपना जादू

ऐसी कई एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने छोटे परदे पर तो धमाल मचाया। लेकिन बड़े परदे पर वह कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं। जानिए इस लेख में। 
Editorial
Updated:- 2023-04-06, 11:05 IST

आमतौर पर, सेलेब्स अपनी एक्टिंग स्किल्स के जरिए फैन्स के दिल में अपनी जगह बनाते हैं। फिर चाहे बड़ा परदा हो या फिर छोटा परदा, सेलेब्रिटी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता है और वे घर-घर में अपनी एक अलग पहचान बनाते हैं। लेकिन ऐसी कई एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने अपना करियर छोटे परदे से शुरू किया। इन एक्ट्रेस को छोटे परदे पर काफी पसंद किया गया। लेकिन जब ये एक्ट्रेस बड़े परदे पर नजर आईं तो फिर वे अपना जादू नहीं चला पाईं।

बिग स्क्रीन पर फिल्मों में इनके रोल उतना बड़ा इफेक्ट नहीं दिखा पाए और ये बिग स्क्रीन पर फ्लॉप हो गईं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं, जो बिग स्क्रीन पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं-

आमना शरीफ

View this post on Instagram

A post shared by aamna sharif (@aamnasharifofficial)

आमना शरीफ ने टेलीविजन पर अपना डेब्यू साल 2003 में स्टार प्लस चैनल पर कहीं तो होगा सीरियल के साथ की थी। उनके अभिनय और आकर्षण ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया, वह घर-घर में एक जाना माना चेहरा बन गईं। इसके बाद साल 2009 में, उन्होंने आफताब शिवदासानी के साथ फिल्म आलू चाट से बड़े में करियर की शुरुआत की। हालांकि, इस फिल्म में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया।

इसके अलावा, उन्होंने आओ विश करे, शकल पे मत जा जैसी फिल्मों में काम किया। हालांकि, ये फिल्में भी फेल हो गईं। इसके बाद, उन्होंने रितेश देशमुख की पत्नी के रूप में एक था विलेन मूवी में काम किया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। हालांकि, आमना शरीफ लंबे समय के बाद भी बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने में असफल रहीं।

इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड की वो एक्ट्रेसेस जो नहीं बना पाईं एक अलग पहचान

श्रुति सेठ

shruti seth

श्रुति सेठ का एक्टिंग करियर संयोग से शुरू हुआ। उन्होंने मॉडलिंग करियर में कदम रखा और चैनल वी के लिए टेलीविज़न शो को होस्ट किया। लेकिन इसके बाद उन्हें स्टार प्लस के शो शरारत में जिया मल्होत्रा की भूमिका निभाने का मौका मिला। यह शो काफी हिट रहा। छोटे परदे की वह एक बेहतरीन अदाकारा रहीं, लेकिन बॉलीवुड में वह कभी भी उस तरह अपने पैर नहीं जमा पाईं। उन्हें कभी भी लीड रोल में कास्टिंग नहीं मिली।

More For You

सारा खान

मिस भोपाल रह चुकी सारा खान ने अपना टेलीविजन डेब्यू स्टार प्लस के शो सपना बाबुल का..बिदाई से किया था। उन्होंने साधना नाम की एक लड़की की भूमिका निभाई। जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया और वह हर घर में साधाना नाम से पहचानी जाने लगीं। इसके बाद उन्होंने एम3ः मिडसमर मिडनाइट मुंबई से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। हालांकि, यह फिल्म अच्छा नहीं कर सकी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन उनके हाथ एक भी बिग हिट नहीं लगी।

इसे भी पढ़ें: इन 9 बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने किया था धमाकेदार बॉलीवुड डेब्यू पर हो गईं फ्लॉप

अनीता हसनंदानी

anita hasnandani

अनीता हसनंदानी साल 2001 में एकता कपूर के डेली सोप कभी सौतन कभी सहेली में नजर आईं। जिसमें उन्हें काफी पसंद किया गया। इसके बाद वे एकता कपूर के सीरियल ’काव्यांजलि’ में अंजलि की मुख्य भूमिका में नजर आईं और इस सीरियल के कारण वह एक जाना माना चेहरा बन गईं। इसके बाद उन्होंने 2003 में रोमांटिक थ्रिलर कुछ तो है से बॉलीवुड में डेब्यू किया। बाद में वे कृष्णा कॉटेज और कोई आप सा जैसी फिल्मों में भी नजर आईं। लेकिन उनके हाथ सफलता नहीं लगी। इसके बाद, उन्होंने फिर से छोटे परदे पर काम करना शुरू कर दिया। 2013 से डेली सोप ये है मोहब्बतें में शगुन अरोड़ा की भूमिका में उन्हें एक बार फिर से काफी फेम मिला।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।