हम कई बार सपने में ऐसी चीजों को देखते हैं जिनका हमारे वास्तविक जीवन के कोई लेना देना नहीं होता है। ऐसी ही एक चीज है सपने में कछुए का आना। कछुआ वास्तु शास्त्र के हिसाब से बेहद शुभ माना जाता है। हिंदू शास्त्रों के अनुसार भी कछुआ लाभदायक जीव माना गया है।
लेकिन हम सपने में कछुए को किस अवस्था में देखते हैं उनके परिणाम क्या हो सकते हैं ये जान लेना भी आपके लिए जरूरी है। कछुए को हिन्दू धर्म में भगवान विष्णु से जोड़ा गया है। इसीलिए कई लोग कछुए का मान सम्मान तो करते ही हैं उनकी पूजा भी करते हैं।
बहुत से लोग अपने घर में शुभ प्रतीक के रूप में कछुआ रखते हैं जिससे उनके घर में विष्णु भगवान की कृपा बनी रहे। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यदि आपको सपने में कछुआ दिखाई दे तो उसका क्या मतलब हो सकता है। आइए ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ आरती दहिया जी से जानें सपने में कछुए का आना क्या संकेत देता है।
यदि आप सपने में कछुए को पानी में तैरते हुए देखते हैं तो ये आपके जीवन के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि आप अपनी जिंदगी अपने मन मुताबिक जी रहे हैं। आप जिस चीज के बारे में भी सोचते हैं उसे हासिल करके ही रहते हैं। ऐसा सपना आपके मनोबल को दिखाता है। इस सपने का मतलब ये भी हो सकता है कि आपको भविष्य अपने कार्य में मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। लेकिन आपको सफलता अवश्य मिलेगी जिसके लिए आपको खुश होना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें:Vastu Tips: घर में इस स्थान पर रखें क्रिस्टल का कछुआ, होगी धन की वर्षा
बहुत सारे कछुओं को सपने में देखना भी अत्यंत शुभ माना गया है। ऐसे किसी भी सपने से आने वाले दिनों में आपके घर में खुशियां आ सकती हैं। खुशियां आने से आपके परिवार में सभी सदस्य मिलजुलकर रहेंगे। ये सपना आपकी एकाग्रता को भी दिखाता है। यदि आप सपने में कछुए को घर में प्रवेश करते हुए देखते हैं तो समझें कि आपको जल्द ही ढेर सारा धन प्राप्त होने वाला है। यही नहीं जल्द ही आपका रुका हुआ धन वापस मिलने के संकेत हैं।
यदि आप सपने में कछुए को खाना खिलाते हुए देखते हैं तो इस सपने का ये मतलब है कि आपको आने वाले समय में धन लाभ होने वाला है। इसका मतलब ये भी होता है किदेवी लक्ष्मीआपसे बहुत खुश हैं और आपको आजीवन धन की कमी नहीं होगी। यदि आप सपने में कछुए की लड़ाई देखते हैं तो इसका अर्थ है कि आने वाले जीवन में आपको पैसे की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। ये सपना आपको ये संकेत देता है कि आपके पास धन की कमी है और पैसे की किल्लत के कारण आपको दरिद्रता का सामना करना पड़ सकता है।
अपने आप को सपने में कछुए का पीछा करते हुए देखने का मतलब है कि आपको कोई अशुभ संकेत मिलने वाले हैं। इस सपने का मतलब है कि आपको कोई मुश्किल बहुत लंबे समय से परेशान कर रही है। लेकिन वो बात आप किसी को बता नहीं सकते हैं। ऐसे में आपको वो बात किसी को बता कर उस समस्या का हल निकलना चाहिए। यदि आपको सपने में कछुआ काट ले तो यह भी अच्छा सपना नहीं माना जाता है इस सपने का अर्थ ये होता है कि आपको भविष्य में धन हानि का सामना करना पड़ सकता है। आपके परिवार में कष्ट आ सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें:Vastu Tips: घर में जीवित कछुआ रखना सही है या नहीं, जानें क्या कहता है वास्तु
सपने में कछुए की जोड़ी देखना भी बहुत ही शुभ माना गया है ये एक सुखी और सफल दांपत्य जीवन की ओर इशारा करता है। यदि कोई शादी शुदा ऐसा सपना देखता है तो जल्द ही उनको संतान प्राप्ति का फल प्राप्त होने वाला है। सपने में कोई भी कछुए का शुभ संकेत देना ये दर्शाता है कि आपके ऊपर भगवान विष्णु की कृपा होने वाली है और माता लक्ष्मी भी आपसे बहुत प्रसन्न हैं।
इस प्रकार सपने में यदि आपको कछुआ दिखाई देता है तो ये आपके जीवन में समृद्धि ला सकता है। ऐसा कोई भी सपना आपको जल्द ही धनवान बना सकता है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए आप हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट करें और जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
images - freepik.com and shutterstock.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।