टैरो कार्ड रीडर से जानें कैसा होता है सिंह राशि के जातकों का स्वभाव

आइए टैरो कार्ड एक्सपर्ट जीविका शर्मा से जानें सिंह राशि के जातकों का स्वभाव कैसा होता है और उनकी क्या विशेषताएं हैं।  

traits  of  leo

जन्‍म के समय जिन जातकों की कुंडली में चंद्रमा सिंह राशि में स्थित होता है, उनकी राशि सिंह होती है। इस राशि का स्वामी ग्रह सूर्य होता है और तत्व अग्नि होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य को नवग्रहों का राजा माना जाता है, इसलिए सिंह राशि के जातकों का स्वभाव भी काफी कुछ अपने स्‍वामी ग्रह की स्‍वभाव पर निर्भर करता है।

यदि बात टैरो कार्ड्स की हो तो, इस शास्त्र में सिंह राशि के जातकों के स्वभाव का अलग ही वर्णन मिलता है। आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि जिन जातकों की राशि सिंह होती है, उनका स्वभाव कैसा होता है-

jeevika  sharma  shares  traits  of  leo  zodiac  sign

स्वभाव से होते हैं जिद्दी

सिंह राशि के जातकों के स्वभाव की सबसे अच्छी और बुरी बात यह है कि वह जिद्दी होते हैं। एक बार अगर मन में कुछ ठान लेते हैं, तो उसे करके ही दम लेते हैं। ऐसे में कई बार सिंह राशि के जातक अच्छी बात की जिद पकड़ लेते हैं तो कई बार गलत बात पर जिद ठान लेते हैं। इसलिए कई बार उनका नुकसान भी हो जाता है।

इसे जरूर पढ़ें: मिथुन राशि वाली महिलाओं का कैसा होता है स्वभाव? टैरो कार्ड एक्सपर्ट से जानें

अपने मन के होते हैं मालिक

जैसा कि हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि सिंह राशि के जातक स्‍वभाव से जिद्दी होते हैं। ऐसे में इनके व्‍यक्तित्‍व में अपने मन के मालिक होने जैसी बात भी झलकती है। आमतौर पर इन्हें कही गई बात के विपरीत चलना पसंद होता है। जैसे कि अगर उन्हें बैठने के लिए बोला जाए तो यह खड़े रहना पसंद करते हैं, वहीं जहां उन्हें किसी बात को मानने के लिए कहा जाए, वहां ये बागी हो जाते हैं।

एक्सपेरिमेंटल होते हैं सिंह राशि के जातक

सिंह राशि के जातक कभी भी कुछ नया करने से घबराते नहीं है। आप इन्‍हें क्रिएटिव तो कह सकते हैं क्योंकि इनके पास नए आइडियाज का भंडार होता है, साथ ही उन्हें नए-नए प्रयोग करना भी बहुत पसंद होता है। फिर बात चाहे खाने-पीने के सामान की हो या फिर किसी नए स्थान पर घूमने जाना हो। कोई नया काम भी यदि उन्हें शुरू करना पड़ जाए तो यह पीछे नहीं हटते हैं।

इसे जरूर पढ़ें: टैरो कार्ड एक्सपर्ट से जानें कैसा होता है वृषभ राशि के लोगों का स्वभाव

Leo  zodiac  sign  personality

वफादार होते हैं सिंह राशि के जातक

वैसे तो सिंह राशि के जातक किसी भी रिश्ते को लेकर बहुत अधिक सीरियस नहीं होते हैं, मगर यदि यह किसी रिश्ते में बंध जाएं तो पूरी वफादारी निभाते हैं।

स्वतंत्र रहना पसंद करते हैं

यह बात हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि सिंह राशि का स्वामी सूर्य (सूर्य दोष के उपाय) होता है और सूर्य सभी ग्रहों का राजा होता है। ऐसे में सिंह राशि के जातकों के स्वभाव में भी यह झलक मिलती है। सिंह राशि के जातकों पर कोई अपना हुक्म नहीं चला सकता है, इन्‍हें स्वतंत्रता प्रिय होती है और इसलिए उन्हें नौकरी करने के स्‍थान पर अपना खुद का काम करना अधिक पसंद होता है।

इरिटेटिंग स्वभाव होता है

सिंह राशि के जातक अपने स्वभाव से दूसरे लोगों को बहुत जल्‍दी इरिटेट कर देते हैं और खुद भी वह किसी से भी बहुत जल्दी इरिटेट हो जाते हैं।

Expert shares  traits  of  leo  zodiac  sign

करियर ओरिएंटेड होते हैं

अपने करियर के मामले में सिंह राशि के जातक काफी सजग रहते हैं। सिंह राशि के जातक अपनी आर्थिक परिस्थितियों को सुधारने और करियर में ग्रोथ पाने के लिए (करियर में ग्रोथ पाने के लिए उपाय) हमेशा प्रयास करते रहते हैं।

फैमिली ओरिएंटेड होते हैं

बेशक सिंह राशि के जातक बहुत ज्यादा किसी को अटेंशन नहीं देते हों, मगर अपने परिवार से उन्हें बहुत अधिक प्यार होता है। अपने परिवार के सदस्यों की देखभाल करने से वह कभी पीछे नहीं हटते हैं।

उम्मीद है कि सिंह राशि के जातकों के स्वभाव से जुड़े ये रोचक तथ्‍य आपको पसंद आए होंगे। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP