कुछ चीजें समय के साथ बदलते रहते हैं, तो कुछ बरकरार रहते हैं। ठीक उसी तरह कुछ ऐसे होम डेकोर आईडिया भी हैं, जो आने वाले नए साल में भी ट्रेड में रह सकते हैं। वैसे घर को बेहतरीन तरीके से सजा के रखना लगभग हर कोई पसंद करता है, खासकर भारतीय महिलाएं इस चीज को लेकर कुछ अधिक ही सतर्क रहती हैं।
अगर आप अपने घर को नए साल में भी सबसे अलग और ट्रेंड के अनुसार होम डेकोर को बरक़रार रखना चाहती हैं, तो आज इस लेख में हम आपको साल 2021 में भी ट्रेंड में रहने वाले कुछ होम डेकोर आईडिया के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए इन आईडिया क बारे में जानते हैं।
नेचर से प्रेरित
पुरे विश्व में बदलते पर्यवरण को देखते हुए ये अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि आने वाले समय में अधिकतर लोग अपने घर को नेचर से प्रेरित रखने वाले हैं। अगर आप भी अपने घर को बदलते समय के अनुसार ट्रेंड में रखना चाहती हैं, तो आप नेचर के अनुरूप अपने घर को सजा के रख सकती हैं। आजकल घर में अधिकतर लोग इनडोर प्लांट लगाना पसंद करते हैं। आप भी इस ट्रेंड का नुसरण कर सकती हैं।
लाइट का रहेगा ध्यान
आजकल हर कोई अपने घर को रोशनी से भरपूर यानि इस तरह से रखना पसंद करता है कि घर में लाइट की कमी न हो। आजकल हर कोई घर को कुछ इस तरह से बनवाना पसंद कर रहा जहां सूर्य की रोशनी आसानी से घर में आ सके। यक़ीनन आने वाले समय में अगर सबसे अधिक कुछ ट्रेंड रहने वाला है, तो यहीं रहने वाला है। घर में हमेशा अंधेरा रहे ये कोई पसंद नहीं करता है।
इसे भी पढ़ें:7 इंटीरियर्स डिजाइन आपके घर को देंगे एक क्लासिक लुक
लाइटर वुड्स है ट्रेंड में
लाइटर वुड्स भी आने वाले समय में ट्रेंड में रह सकता है। कई लोग डार्क वुड्स घर में लगाने से बचते हैं। वो इसलिए बचते हैं कि घर की लाइट कुछ अधिक डार्क न हो। ऐसे में लाइटर वुड्सबेहतरन ऑप्शन हो सकता है। कई बार डार्क वुड्स घर के रौशनी को और भी फीका कर देता है।
गार्डन का होना
आजकल सबसे अधिक ट्रेंड में है घर के छत यह फिर घर के खाली जगहों पर गार्डनिंग करना। कई लोग घर को सजाने के लिए इनडोर प्लांट का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में घर के बाहरी हिस्सों को सजाने के लिए गार्डन का सहारा ले सकती हैं।
रंगीन टाइल्स
आने वाले समय में रंगीन टाइल्स का दौर हो सकता है, क्यूंकि यह ट्रेंड में बना हुआ है। घर को एक रंगीन लूक देने के लिए आजकल हर कोई अपने घरों में रंगीन टाइल्स लगा रहा है। यक़ीनन 2021 में भी रंगीन टाइल्स ट्रेंड में रहने वाला है।
दीवारों पर पेंटिंग
दीवारों पर पेंटिंग भी आने वाले समय में ट्रेंड में हो सकती है। आजकल हर कोई अपने घर के दीवारों को खूबसूरत-खूबसूरत पेंट करवाने का शौक रखते हैं। कोई नेचर से प्रेरित, तो कोई फूल, तो कोई भगवान की पेंटिंग दीवारों पर पेंटिंग करना पसंद करते हैं।
इसे भी पढ़ें:मैप भी सजा सकता है आपका घर, जानिए इस्तेमाल करने का तरीका
ये भी ट्रेंड में रह सकता है-
- कई लोग किचन में आजकल नल तांबे का लगवा रहे हैं।
- घर के दरवाजा को लोहें की जगह स्टील का दरवाजा लगाना आजकल सबसे अधिक ट्रेंड है।
- मेन गेट पर पेड़-पौधों का लगाना आजकल ट्रेंड में है।
- नए-नए इलेक्ट्रॉनिक लाइट्स आजकल सबसे अधिक ट्रेंड में है।
- सेंसर लाइट्स भी आने वाले समय में ट्रेंड में रह सकते हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें, और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों