कई देश ऐसे होते है जहां नागरिकता पाने के लिए काफी ज्यादा पापड़ बेलने पड़ते हैं। यह तो वहीं जानता है कि जिसे किसी और देश की नागरिकता चाहिए। दुनिया में जितने भी विकसित देश है वहां की नागरिकता पाना इतना आसान नहीं है। वहीं कुछ देश ऐसे भी है जहां आपको आसानी से नागरिकता मिल जाएगी। चलिए जानते है इन देशों के बारे में कुछ खास बातें।
आयरलैंड (Ireland)
यदि आपके माता-पिता या दादा-दादी आयरिश थे तो आप आदर्श नागरिकता के हकदार हो सकते हैं। यहां वंश के माध्यम से नागरिकता स्थापित करना बेहद आसान है। यदि आपके पास आयरिश वंश नहीं है, तब भी आप यहां लगातार एक साल रहकर नागरिकता पा सकते हैं। इसलिए कहा जाता है कि बाकी के देश के सामने आयरलैंड में नागरिकता प्राप्त करना बेहद आसान है।
पुर्तगाल (Portugal)
पुर्तगाल यूरोप महाद्वीप में स्थित है। साल 2022 की रिपोर्ट को देखें तो पुर्तगाल दुनिया के सबसे अमीर देशों की सूची में 43वें स्थान पर है। पुर्तगाल के नागरिक बनने के लिए आपको लगातार पांच साल तक यहां रहना होगा। इसके बाद ही आप यहां की नागरिकता के लिए आवेदन सकते हैं। इसकी आवेदन प्रक्रिया बहुत आसान है आप ऑनलाइन वर्कर वीजा के माध्यम से इसके लिए अप्लाई कर सकते है।
पराग्वे (Paraguay)
दक्षिण अमेरिकी राष्ट्र पराग्वे में आप चाहे तो आसानी से नागरिकता प्राप्त कर सकती हैं। यहां नागरिकता प्राप्त करने के लिए महज 3 साल का समय लगता है। इसके पात्र होने के लिए पैराग्वे के बैंक खाते में 5000 अमेरिकी डॉलर रखने और देश में प्रति वर्ष कम से कम 183 दिन बिताने की आवश्यकता है। अगर आप इन चीजों को कर लेती हैं तो आपको आसानी से यहां की नागरिकता मिल जाएगी।
इसे जरूर पढ़ें- इन देशों में घूमते समय आपने नहीं रखा ध्यान तो एक झटके में खाली हो सकती है जेब
कनाडा (Canada)
कनाडाई नागरिकता अप्लाई करना चाहती हैं तो तीन साल तक कनाडा में स्थायी निवास के बाद व्यक्ति वहां की नागरिकता पाने के लिए आवेदन कर सकता है। कनाडा आपको अपनी कनाडाई नागरिकता बरकरार रखते हुए एकाधिक नागरिकता रखने की अनुमति देता है। हालांकि, सभी देश इसकी अनुमति नहीं देते हैं।
इसे जरूर पढ़ें-Canadian Citizenship: कनाडा जाने से पहले जरूर सीख लें ये 5 चीजें
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit:INSTAGRAM
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों