गेंदे के फूल अपने सुंदरता, रंगों और मनमोहक सुगंध के लिए बेहद लोकप्रिय हैं। ये पौधे बगीचे की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। ऐसे में, पौधा ही सूखने लगे तो मन बिल्कुल उदास हो जाता है। अगर आप चाहते हैं कि आपके गेंदे के पौधे खूब सारे फूलों से भरे रहें, तो उनकी देखभाल के लिए आप यहां बताए गए खाद का इस्तेमाल कर सकती हैं।
गेंदे के पौधे के लिए कौन सी खाद रहेगी बेस्ट?
गेंदे के पौधों को पोषक तत्व प्रदान करने के लिए आप अंडे के छिलके से बनी खाद का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें, कैल्शियम, मैग्नीशियम और जस्ता जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पौधों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसकी मदद से घर पर ही आसानी से आप खाद बना सकते हैं।
अंडे के छिलके से खाद कैसे बनाएं?
खाद बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
- अंडे के छिलके
- मिक्सर या ग्राइंडर
- पानी
- एक बर्तन
अंडे के छिलके से खाद बनाने की पूरी विधि
- अंडे के छिलकों को धोकर इसे सुखा लें।
- इसके बाद, छिलकों को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें।
- फिर, आप मिक्सर या ग्राइंडर का उपयोग करके उन्हें पीस भी सकते हैं।
- अंडे के छिलकों के टुकड़ों को एक बर्तन में डालें।
- इस बर्तन में पानी डालें और इसे ढककर कुछ दिन के लिए रख दें।
- हर 1-2 दिनों में मिश्रण को हिलाएं।
- लगभग 2 से 4 सप्ताह के बाद, खाद तैयार हो जाएगी।
- अब, आप इसका इस्तेमाल गेंदे के पौधे की मिट्टी में कर सकते हैं।
गेंदे के पौधे में अंडे के छिलके की खाद के फायदे
- यह गेंदे के पौधे को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करती है।
- इससे मिट्टी की जल धारण क्षमता में सुधार आती है।
- अंडे के छिलके से बनी खाद मिट्टी की उर्वरता को बढ़ाती है।
- यह पौधों से कीटों और बीमारियों को दूर रखने में मदद करती है।
इसे भी पढ़ें-अंडे के छिलके को पीसकर उबालने से क्या होता है?
गेंदे के पौधों की देखभाल कैसे करें?
- गेंदे के पौधों को नियमित रूप से पानी जरूर दें। गर्मियों में इसकी मिट्टी को सूखने न दें। पर, जरूरत से ज्यादा पानी न डालें।
- गेंदे के पौधों को कम से कम 6 घंटे की धूप जरूर दिखाएं। पौधों को सनलाइट की आवश्यकता होती है।
- गेंदे के पौधों को स्वस्थ्य रखने के लिए आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखना जरूरी है।
- समय-समय पर नेचुरल कीटनाशक का छिड़काव करते रहें।
इसे भी पढ़ें-गेंदे के पौधे के लिए बेस्ट रहेंगे ये होममेड खाद, एक सप्ताह में ही दिखने लगेगा असर
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image credit- Herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों