सफेद कपड़े पर लगे लिपस्टिक के दाग को रिमूव कर सकते हैं ये इंटरेस्टिंग टिप्स

अगर आपके व्हाइट ड्रेस पर लिपस्टिक के दाग लग गए हैं, तो आप इस आर्टिकल में बताए गए टिप्स की मदद से इसे आसानी से रिमूव कर सकती हैं। 

how to get lipstick stains out of white clothes

Easy Tips: सफेद कपड़े लगभग हर किसी की पसंदीदा होते हैं। ये ड्रेस पहनने के बाद हम अक्सर इसे दाग लगने से बचाने की कोशिश करते रहते हैं। पर, गलती से ही सही इन कपड़ों पर कई बार दाग लग ही जाते हैं। कभी-कभी तो मेकअप के दौरान भी लिपस्टिक, काजल या आईलाइनर के दाग लग जाते हैं, जिसे छुड़ाने में परेशानी होती है। ऐसे में, आज हम आपको बताएंगे सफेद कपड़ों पर लगे दाग खासकर लिपस्टिक के धब्बे को हटाने के नुस्खे के बारे में, जो आपकी समस्या को कम कर सकता है।

सफेद कपड़े पर लगे लिपस्टिक के दाग कैसे हटाएं?

White Vinegar uses in hindi

लिपस्टिक के दाग हटाने में काम आएंगे विनेगर

सफेद सिरका और पानी को बराबर मात्रा में मिलाएं। अब, इस घोल में अपने गंदे कपड़े को भिगो दें। इसके बाद, दाग को धीरे से रगड़ें और फिर, कपड़े को ठंडे पानी और डिटर्जेंट से धो लें।

बेबी ऑयल की लें मदद

एक कॉटन बॉल या पैड पर थोड़ा बेबी ऑयल लगाएं और दाग पर धीरे से रगड़ें। कुछ मिनटों के बाद, गर्म पानी और डिटर्जेंट से इसे धो लें।

शेविंग क्रीम से हटा सकते हैं कपड़ पर लगे लिपस्टिक के दाग

सफेद कपड़े पर लगे दाग वाली जगह पर थोड़ी शेविंग क्रीमलगाएं और 5 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर, एक पुराने टूथब्रश से दाग को हल्के हाथों से रगड़ें। फिर, पानी और डिटर्जेंट से इसे आप धो सकते हैं।

डिटर्जेंट और गर्म पानी से हटाएं दाग

एक कप गर्म पानी में एक बड़ा चम्मच डिटर्जेंट मिलाएं। इस घोल में कपड़े को भिगो दें। इसके बाद, दाग के पास धीरे-धीरे रगड़ें। फिर, कपड़े को ठंडे पानी और डिटर्जेंट से धोकर धूप में सूखा दें।

इसे भी पढ़ें-सफेद कपड़ों को धोते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, नहीं होंगे खराब

सफेद कपड़े से लिपस्टिक के दाग हटाते वक्त इन बतों का रखें ध्यान

how to remove lipstick stain from white clothes after drying

  • किसी भी विधि का उपयोग करने से पहले, कपड़े के किनारे वाले हिस्से पर जरूर चेक कर लें।
  • जितनी जल्दी हो सके दाग को हटाने का प्रयास करें। जितना पुराना दाग होगा, उतना ही हटाना मुश्किल हो सकता है।
  • यदि दाग ज्यादा पुराना हो गया है, तो आपको पेशेवर लोगों से उसकी सफाई करवानी चाहिए।

इसे भी पढ़ें-एक ट्रिक से हटेंगे दाग और चमकेंगे कपड़े, बाजार जैसी ड्राई क्लीनिंग यूं करें घर पर

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image credit- Herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP