Womens Day:महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जा रह है। इसे मनाने का खास मकसद है महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करना। आज महिलाएं हर मोर्चे पर सफल हैं। वो घर भी संभालती हैं और नौकरी भी करती है। महिलाएं आज के दौर में इंडिपेंडेंट हैं,लेकिन इस भागती दौड़ती जिंदगी में जिम्मेदारियों के बीच खुद को समय देना ही भूल जाती हैं। इस महिला दिवस आप खुद को पैंपर करने के लिए ये 5 तरीके अपना सकती हैं। आइए जानते हैं।
विमेंस डे पर खुद को इन तरीकों से फील कराएं स्पेशल
सोलो डेट पर जाएं।
आपको चिल करने के लिए किसी कंपनी की जरूरत नहीं है,खुद को पैंपर करने के लिए सोलो डेट पर जाएं। अपने पसंदीदा रेस्टोरेंट में जाएं,अच्छा खाना खाएं। इससे आप खुद को पैंपर भी कर पाएंगी और आपके मन में इंडिपेंडेंस की भावन भी बढ़ेगी। (महिला दिवस पर ऑफिस स्टाफ को गिफ्ट करें ये चीजें)
शॉपिंग करें
विमेंस डे पर आप शॉपिंग पर जाएं। खुलकर शॉपिंग करें,अच्छे आउटफिट,गैजेट या जो कुछ भी आपको पसंद है खुद को गिफ्ट करें। इससे आपका मूड लाइट होगा और खुशी महसूस होगी। (महिला दिवस कोट्स)
स्पा लें
इस बात में कोई दो राय नहीं है कि महिलाओं को सलून जाना बहुत पसंद आता है। इस दिन खुद को पैंपर करने के लिए आप स्पा लें,काम से हट कर खुद को आराम देने का इससे अच्छा तरीका हो ही नहीं सकता है।
यह भी पढ़ें-Women's Day Essay in Hindi: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ऐसे लिखें हिंदी में निबंध
मूवी और कुकिंग
खुद को एंटरटेन करने के लिए आप मूवी देखने जाएं,इससे भी आपका मूड लाइट होगा। वहीं अगर खुद के लिए कुछ स्पेशल डिश भी बना सकती हैं।
ट्रिप पर जाएं
आप अपनी गर्ल गैंग के साथ ट्रिप पर जा सकती हैं। खुद को पैंपर करने के लिए इस वक्त पहाड़ों या बीच पर समय बिताना सबसे अच्छा हो सकता है।
अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।
Image credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों