जब बच्चे बेहद छोटे होते हैं, तो वे अपनी मासूमियत में तरह-तरह के बहाने बनाते हैं। ऐसे में उनके बहाने बेहद ही क्यूट लगते हैं। लेकिन समय के साथ यह उनकी आदत में शुमार हो जाता है। वे हर छोटी-छोटी बात पर बहाने बनाते हैं। यहां तक कि जब उन्हें किसी काम के लिए कहा जाता है या फिर उन्हें कोई जिम्मेदारी दी जाती है तो वे उससे बचने के लिए बहाने बनाते हैं।
हो सकता है कि आप बच्चे के इस व्यवहार को अक्सर इग्नोर कर देते हों या फिर उन्हें कुछ ना कहती हों। लेकिन वास्तव में यह आदत उनके लिए बिल्कुल भी सही नहीं है। जब बच्चा काम से जी चुराने लगता है तो ऐसे में बड़े होकर उसे अपनी जिन्दगी में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। तो अब आप बचपन से उसकी मदद करें। ऐसे कई टिप्स होते हैं, जिनकी मदद से आप बच्चे की बहाना बनाने की आदत को आसानी से छुड़वा सकती हैं-
बहाने की सच्चाई सामने लाएं
बच्चे के बहाने बनाने की आदत को छुड़वाने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप उनकी इस हरकत को इग्नोर करना बंद करें। कई बार पैरेंट्स को पता होता है कि बच्चा बहाना बना रहा है और ऐसे में वे उसे नजरअंदाज करते हैं। लेकिन अगर आप उनकी इस आदत को बदलना चाहते हैं तो ऐसे में आप उसके बहाने की सच्चाई उनके सामने रखें। अगर आपका बच्चा कहता है कि उसे किसी स्कूल प्रोजेक्ट पर काम करना है, लेकिन स्कूल से ऐसा कोई प्रोजेक्ट मिला ही नहीं है, तो आप उसे कन्फ्रंट अवश्य करें। ऐसा करने से बच्चे को यह समझ में आता है कि वह आपकी नजर में हैं और इसलिए अगर वे बहाने बनाते हैं तो आपको पता ही चल जाएगा। (बच्चों पर क्यों ना डालें ज्यादा नंबर लाने का प्रेशर)
इसे भी पढ़ेंःबच्चों की करती हैं पिटाई तो जान लें इसके प्रभाव
व्यवहार पर ध्यान दें, बहाने पर नहीं
अक्सर हम बच्चे के बहाने पर उसे डांटते हैं। लेकिन वास्तव में आपको बच्चे के बहाने के स्थान पर उसके बिहेवियर की पहचान करनी चाहिए। आप उसके बिहेवियर में प्रॉब्लम पर अधिक फोकस करें। जब आप उसके व्यवहार को अधिक बेहतर तरीके से समझ पाते हैं तो ऐसे में आपके लिए उसकी बहाना बनाने की आदत को आसानी से छुड़वा पाते हैं।
करें बातचीत
अगर आपको ऐसा लगता है कि बच्चा हर छोटी-छोटी बात पर बहाना बनाता है। तो ऐसे में उसकी इस आदत को बदलने के लिए उसे डांटने की जगह बातचीत का सहारा लें। उससे बात करें और यह समझने की कोशिश करें कि आखिर उसके इस बिहेवियर के पीछे की वजह क्या है। हो सकता है कि वह काम करने में इंटरेस्टेड ना हो या फिर उसे जिम्मेदारियां उठाने से डर लगता हो और ऐसे में वह उससे बचने के लिए बहाने बनाता हो। ऐसे में आप उसका आत्मविश्वास बढ़ाएं और एक साथ बहुत अधिक जिम्मेदारियां देने के स्थान पर छोटी-छोटी जिम्मेदारियां दें। इससे धीरे-धीरे उसकी आदत में बदलाव आना शुरू हो जाएगा। (बच्चों को ऐसे बनाए इमोशनली स्ट्रॉन्ग)
बदलें खुद का भी व्यवहार
कई बार हम सिर्फ और सिर्फ बच्चों के व्यवहार पर ही फोकस करते हैं और खुद के व्यवहार को नजरअंदाज करते हैं। लेकिन वास्तव में बच्चा काफी कुछ आपसे ही सीखता है। हो सकता है कि उसने अक्सर आपको बहाने बनाते हुए देखा हो। इससे उसे यह लगता है कि यह काम से बचने का सबसे आसान तरीका है। ऐसे में वह भी बहाने बनाना शुरू कर देता है। इसलिए, पहले आप अपनी आदत को बदलें। अगर आप बच्चे से किसी चीज का कमिटमेंट करते हैं तो उसे पूरा अवश्य करें। अगर आप ऐसा करने में सक्षम नहीं है तो बच्चे को पहले ही अपनी मजबूरी बताते हुए मना कर दें। उसके सामने कभी भी झूठे बहाने ना बनाएं।
इसे भी पढ़ेंःअपने बच्चों की पढ़ाई के लिए चुनें ये 3 प्लान, मिलेंगे कई फायदे
तो अब आप इन छोटे-छोटे टिप्स को अपनाएं और बच्चे की बहाना बनाने की आदत को आसानी से छुड़वाएं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों