जब भी घर को सजाने की बात होती है तो दिमाग में कई तरह के आईडियाज आते हैं। लेकिन अगर मौसम के मिजाज को देखते हुए घर को सजाया जाए तो इससे उसका लुक कहीं अधिक बेहतर हो जाता है। चूंकि मानसून के मौसम में वक्त-बेवक्त बारिश होती है तो यकीनन आपको बीच की याद आती होगी। इस समय आपके लिए भले ही बाहर जाना संभव ना हो और आप भी मानसून में बीच को मिस कर रही हों। लेकिन इसका अर्थ यह कतई नहीं है कि आप बीच की फीलिंग घर बैठकर नहीं ले सकतीं। जी हां, आप अपने को डेकोरेट करते हुए सी-शेल की मदद लें। यह ना सिर्फ आपके घर को एक ब्यूटीफुल लुक देगा, बल्कि इससे आपको घर पर रहते हुए भी बीच की याद नहीं सताएगी। आप सी-शेल को एक नहीं, बल्कि कई तरीके से होम डेकोर का हिस्सा बना सकती हैं। अगर आपको यह समझ नहीं आ रहा है कि आप सी-शेल की मदद से किस तरह अपने घर को सजाएं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको सी-शेल की मदद से घर को सजाने के कई आईडियाज के बारे में बता रहे हैं, जो आपको भी यकीनन पसंद आएंगे-
आप सी-शेल को बतौर सेंटरपीस यूज कर सकती हैं। इसके लिए आप एक बास्केट में कुछ सी-शेल, स्टारफिश या कोरल्स रखें और फिर इसे अपने लिविंग रूम में रखी टेबल पर रखें। यह देखने में काफी अच्छा लगेगा।
इसे भी पढ़ें: कम बजट में घर सजाना चाहती हैं तो ये 4 आइडियाज हैं सिर्फ आपके लिए
अगर आप अपने बेडरूम में सी-शेल को जगह देना चाहती हैं तो इसका सबसे अच्छा तरीका है कि आप बोट शेप बास्केट में सी-शेल व स्टारफिश को रखें और उसे अपने टीवी एरिया के साइड की शेल्फ पर रखें।
सी-शेल की मदद से आप अपने घर की दीवारों को भी सजा सकती हैं। इसके लिए आप एक ब्लैक फ्रेम लेकर उसके उपर सी-शेल व स्टारफिश आदि सजाएं। इस तरह आप अलग-अलग फ्रेम को सजाकर एक खूबसूरत वॉल गैलरी तैयार कर सकती हैं।
अगर आप अपने घर में साइड लैंप को यूज करती हैं तो अब आप उसे सी-शेल की मदद से एक डिफरेंट लुक दे सकती हैं और अपने होम डेकोर को स्पाइस अप कर सकती हैं। बस आप इसके बेस पर कुछ सी-शेल चिपकाएं और फिर देखें बदलाव।
सी-शेल की मदद से मिरर को भी सजाया जा सकता है। इसके लिए आप अपने बेडरूम या बाथरूम में यूज होने वाले मिरर के चारों ओर सी-शेल व कोरल्स चिपकाएं। यकीन मानिए यह आपके बाथरूम को एक बीच बाथरूम में बदल देगा।
इसे भी पढ़ें: छोटा ही सही, लेकिन खूबसूरत हो आपका आशियाना
सीशेल व कोरल्स की मदद से मोनोग्राम आर्टवर्क बनाना भी एक अच्छा आईडिया है। मसलन, आप एक फ्रेम में अपने नाम के इनिशियल को लिखें और फिर उस पर सीशेल चिपकाएं। आप इस मोनोग्राम को अपने घर के मुख्य दरवाजे के बाहर टांग सकती हैं। घर के एंट्री गेट को सजाने का यह एक बेहद ही खूबसूरत तरीका है। (10 स्मार्ट डेकोरेटिंग आइडियाज)
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर करना ना भूलें। व होम डेकोर से जुड़े इसी तरह के अन्य आईडियाज के बारे में जानने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@digsdigs.com)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।